फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने संविधान दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ संविधान की उद्देशिका के तहत सभी को संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी,पंथ-निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी।
Category: राज्य
फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ0 बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनप्रनिधिगण,अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर व जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक गण, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रनिधिगण,अधिकारियों व कर्मचारियों ने लखनऊ में लोक भवन में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व…
फर्रुखाबाद: आजाद समाज पार्टी ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 आजाद समाज पार्टी कांशीराम 26 नवम्बर संविधान दिवस मनाया गया बाबासाहेब डॉक्टर बी आर अंबेडकर प्रतिमा पर फूल अर्पित किए मैं मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, सूरज एडवोकेट, जिला प्रभारी संजीव कुमार, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर प्रशांत गौतम, विधानसभा सचिव शोभित जाटव, नगर अध्यक्ष अरुण बाल्मिक, भोजपुर विधानसभा सचिव अभिषेक कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद: संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया
(द दस्तक 24 न्यूज) 26 नवम्बर 2024 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने आज संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया व सपा कार्यालय में स्थापित भारत संविधान को भी नमन किया। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम नें कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर व सभी महापुरुषों को मैं सादर नमन करता हूं…
फर्रुखाबाद: चंद्र कदम की दूरी पर स्कूलों के पास बिजली विभाग द्वारा जबरन लगाया जा रहा है ट्रांसफार्मर
(द दस्तक 24 न्यूज) 25 नवम्बर 2024 लोहाई रोड भारतीय पाठशाला के बाहर एक ढाई सौ वाट का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है जिसके लगने से कभी भी कोई हानि हो सकती है लोहाई रोड पर भारतीय पाठशाला. एनकेपी इंटर कॉलेज. डिग्री कॉलेज और कनोडिया स्कूल है जिसकी छुट्टी के उपरांत सड़क पर स्कूली बच्चों की हजारों की संख्या में भीड़ होती है लोग आपत्ति दर्ज करने के बाद भी बिजली विभाग भारतीय पाठशाला के सामने एक ट्रांसफार्मर रख रहा है जिस किसी भी दिन किसी भी बच्चे को कोई…
फर्रुखाबाद: मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को जाँची गई गर्भवती महिलाओं की सेहत
(द दस्तक 24 न्यूज) 25 नवम्बर 2024 जिले की सभी सीएचसी, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस सोमवार को मनाया गया l इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की सम्पूर्ण जांच कर उनका टीकाकरण किया गया | विटामिन, आयरन-फोलिक एसिड व कैल्शियम की दवाएं वितरित कर महिलाओं को प्रसव पूर्व व प्रसव उपरान्त संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, साफ-सफाई रखने, समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श लेने और प्रसव संस्थागत कराने के…
पीलीभीत में घर में सो रही युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश
पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। शोर शराबे पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना के एक गांव में 14 नवंबर की रात एक बजे की है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि घटना की रात उसका पति बाहर मजदूरी करने गया था। घर के टूटे दरवाजे से अरुण उसके घर में उस समय घुस आया। आरोप है कि युवक ने उससे छेड़खानी करने के बाद…
पीलीभीत में पत्नी ने पति की दूसरी शादी करने का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गजरौला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ मई 2009 को गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दहेज की मांग को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। विवाद के बाद गजरौला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद मुकदमे में समझौता हो गया था। आरोप है कि 19 अगस्त 2024 को…
महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आज प्रयागराज द्वारा नगर क्षेत्र व कुम्भ मेला क्षेत्र के सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी
द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
कासगंज उपजिलाअधिकारी पटियाली और तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने विशेष बूथ दिवस पर चलाया चेकिंग अभियान !
कासगंज आज दिनांक 24.11.2024 को विशेष अभियान दिवस में उपजिलाधिकारी पटियाली द्वारा मतदेल स्थल संख्या 274‚ 275‚ 276‚ 277 एस0बी0आर0 इ0का0 पटियाली कक्ष सं0 1 व 2 व 3 व 4 एवं बूथ संख्या 281 प्रा0पा0 पटियाली दि्वतीय व बूथ संख्या 282 व 283 उ0प्रा0वि0 पटियाली व बूथ संख्या 284 प्रा0पा0 पटियाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 274‚ 276‚ 277‚ 281‚ 282‚ 283 के बीएलओ बूथ र उपस्थित मिले। बूथ संख्या बूथ संख्या 274 में फार्म 6 – 3 एवं फार्म 7 – 4 एवं बूथ…
रायबरेली : मालिन का पुरवा स्थित पेट्रोल पम्प के सामने बस को ओवरटेक करने के चक्कर मे ट्रक से लडी कार दो की मौत चार घायल
रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक अनियंत्रित हुई कर ट्रक से टकरा गई हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना आज दिनांक 24 नवंबर 2024 दिन रविवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा स्थित पेट्रोल पंप के सामने रोडवेज बस को ओवरटेक…
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रयागराज।
शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति पोर्टल पर SNO/DNO/INO/HOI/Students की आधार-बेस्ड ई-केoवाईoसीo पूर्ण करने के उपरांत आधार-बेस्ड बायोमैट्रिक आथेंटिकेशन कराने के सम्बद्ध में महत्वपूर्ण निर्देश ज़ारी किये गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रयागराज की उपस्थिति में जनपद के समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं के सभी INO एवं HOI का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन जिला समाज कल्याण कार्यालय स्तर पर पूर्ण कराया जाना है जिसके अनुपालन में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह एवं नवम्बर माह के प्रथम पखवाड़े में जनपद के कतिपय संस्थाओं द्वारा बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन पूर्ण…
पीलीभीत में गैंग बनाकर अपराध करने वाले दोषी को ढाई साल की जेल
थाना माधोटांडा के प्रभारी निरीक्षक रामसेवक पुलिस बल के साथ 24 फरवरी 2021 को चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि ग्राम मतरूनगर शेरपुर थाना पूरनपुर के जफर खां ने एक संगठित गिरोह बना रखा है। इस गैंग में थाना पूरनपुर के ग्राम शेरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर का जावेद व छोटे खां उर्फ मुजीब, कमरुल व भूरा, पंत काॅलोनी थाना किच्छा उत्तराखंड का कुलदीप भी शामिल है। यह लोग संगठित होकर लूट कर धन अर्जित करते हैं। इनके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर…
पीलीभीत में इनामी आरोपी गिरफ्तार
नेपाल सीमा पर गैंग बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में गैंगस्टर के आरोपी गैंग लीडर और 50 हजार रुपये के इनामी हजारा थाना क्षेत्र के गांव बाजार घाट बैल्हा निवासी लक्ष्मन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस नेपाल के रहने वाले दीपन शाही की तलाश में जुटी है।पुलिस ने आठ अक्तूबर को लक्ष्मन सिंह, उसके पिता कक्का सिंह, मां पालो कौर, बहन सुमन कौर और नेपाल के धनगढ़ी निवासी दीपन शाही के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की थी।
फर्रुखाबाद: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झंडा दिवस
(द दस्तक 24 न्यूज) , 23 नवम्बर 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर अधिकारी, कर्मचारी गणों को संबोधित करते हुये पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. का संदेश पढ़कर कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सहित मौजूद थे। इसी तरह कोतवाली व थाना स्तर पर भी झंडा दिवस मनाया गया। इसी तरह समस्त क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी चौकी प्रभारीयो द्वारा अपने- अपने कार्यालयों पर पुलिस झंडा दिवस मनाया…
फर्रुखाबाद:भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत एवं उ.प्र. उपचुनाव में जीत की खुशी में आतिशबाजी चलाई एवं मिठाई वितरण की
(द दस्तक 24 न्यूज) , 23 नवम्बर 2024 दिन शनिवार को महाराष्ट्र के विधानसभा एवं उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत एवं उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर जीत दर्ज करने के उपलक्ष में भाजपा नगर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष विकास पांडे के नेतृत्व में चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी चलाई एवं मिठाई वितरण की। योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाएं गए। दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा महाराष्ट्र…
फर्रुखाबाद:मोहम्दाबाद से संकिसा तक की रोड के चौड़ीकरण के लिये 65 करोड़ स्वीकृत ?
(द दस्तक 24 न्यूज), 23 नवम्बर 2024 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री फर्रुखाबाद जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मा0 मंत्री जी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्होंने अपने विभाग से संकिसा से मोहम्दाबाद तक की रोड के चौड़ीकरण के लिये 65 करोड़ रु0 स्वीकृत किये है। समीक्षा में मा0मंत्री जी द्वारा विगत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशो की अनुपालन आख्या का अवलोकन किया। सी0एम0ओ0 को निर्देशित किया कि राम…
फर्रुखाबाद: जेल में निरुद्ध बंदियों के प्रकरण को निस्तारित कराने के लिए उनके परिवारजनों एवं उनकी आर्थिक स्थिति के संदर्भ में जानकारी ली गई।
(द दस्तक 24 न्यूज) , 23 नवम्बर 2024 आज जिला कारागार फतेहगढ़ में श्री संजय कुमार, एडीजे/ सचिव डीएलएसए द्वारा जमानतदार के अभाव में निरुद्ध बंदियों के प्रकरण को निस्तारित कराने के लिए ऐसे 16 बंदियों से मिलकर उनके परिवारजनों एवं उनकी आर्थिक स्थिति के संदर्भ में जानकारी की गई। जमानतदार के अभाव में बंद दो बंदी डीएलएसए द्वारा प्रदत्त सरकारी अधिवक्ता की पैरवी से मुक्त हो चुके है । सचिव महोदय द्वारा बंदियों को यथासंभव जमानत दाखिल करवाने के लिए कहा गया। श्री सुरेंद्र राणा अधिवक्ता , डिप्टी चीफ,…
प्रयागराज : 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक लखनऊ में इसराइल श्रमिकों के चयन के लिए टेस्टिंग केवल एडमिट कार्ड धारकों को ही प्रवेश
इसराइल में निर्माण श्रमिकों को भेजने के उद्देश्य से 26 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने जानकारी दी कि इस प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है। यह प्रक्रिया प्रतिदिन निर्धारित समय और तारीख के अनुसार संपन्न होगी, जो एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से अंकित है। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ…
फर्रुखाबाद: ट्राफिक सिग्नल लाइट का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
22 नवम्बर 2024 यातायात माह के चलते फतेहगढ़ में ट्राफिक सिग्नल लाइट का शुभारंभ जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने किया। इसके साथ ही अब पुलिस यातयात को ट्राफिक सिग्नल के सहारे चलाने का प्रयास करेगी।फतेहगढ़ चौराहे पर नगर पालिका परिषद के द्वारा लगाये गए ट्राफिक सिग्नल लाइट का शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल,सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय की मौजूदगी में किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में ट्राफिक सिग्नल लाइट का लोकार्पण…
