(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2025 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा आवास विकास स्थित भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे जहां पर एकत्रित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनको शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद आगामी कार्यक्रमों की घोषणा होगी उन्होंने कहा भाजपा का संगठन कार्यकर्ता…
Category: राज्य
प्रयागराज : सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम के पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र बख्तियारी का भ्रमण किया गया
जहां पर चलाए जा रहे हैं कार्यक्रमों और बच्चों की विकास के कार्यों को देखकर संतोष व्यक्त किया गया तथा उसे जारी रखने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात जिला कारागार की महिला बंदी गृह का परीक्षण किया गया। वहां की स्वच्छता एवं महिला बंदियों के बच्चों की शिक्षा से काफी प्रसन्नता व्यक्त की गई और उन्हें बेहतर सुविधाएं तथा कार्यों में व्यस्त रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चाका प्रयागराज का निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय में आवासित बालिकाओं से उनका हाल जाना गया। कस्तूरबा…
प्रयागराज : मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत आयोजित क्रेडिट कैंप कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ
माननीय कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उत्तर प्रदेश श्री राकेश सचान जी बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल के सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत आयोजित क्रेडिट कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जी ने विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, माननीय विधायक विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ श्री जीतलाल पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार…
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश ,प्रयागराज पुलिस को AI आधारित डिजिटल तकनीक के नवीन पहल हेतु
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में महाकुंभ-2025 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं डिजिटल महाकुंभ बनाने की दिशा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। इसी ऐतिहासिक पहल के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रतिष्ठित ETGovernment DigiTech Award 2025 से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा नामित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज, डॉ. अजय पाल शर्मा ने 18 मार्च 2025 को नई दिल्ली में आयोजित 5th DigiTech Conclave & Award समारोह में ग्रहण किया। AI और अत्याधुनिक तकनीक के…
फर्रुखाबाद:विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का किया गया आयोजन।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2025 दिन बुधवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें श्याम कुमार तिवारी जिला विकास अधिकारी, कपिल कुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, बी०के० सिंह उप कृषि निदेशक / जिला कृषि अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थ्ति रहे। सर्वप्रथम बी०के० सिंह उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसान दिवस में आये कृषक भाइयों को होली की शुभकामनायें देते हुये बताया कि जनपद में जायद मक्का की खेती बहुतायत क्षेत्रफल में की जाती…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ ले युवा- वन मंत्री अरुण सक्सेना
(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2025 यूपी सरकार के वन पर्यावरण एवं जल उद्यान और जलवायु परिवर्तन मंत्री अरुण सक्सेना फर्रुखाबाद पहुंचे हैं, फर्रुखाबाद के मोहल्ला सुभाष नगर बजरिया में जहां उन्होंने “द इंडियन मोंटेसरी ग्लोबल स्कूल” की शाखा का फीता काटकर शुभारंभ किया तो वहीं के समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि “द इंडियन मोंटेसरी ग्लोबल स्कूल” शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करेगा, स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में सीखने की ऐसी हाईटेक व्यवस्था देखने को मिली…
फर्रुखाबाद: आलू से भरा ओवरलोड ट्रक सीज,11 अन्य वाहन बिना फिटनेस संचालन में सीज।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2025 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने चेकिंग अभियान चलाते हुये जहानगंज थाना क्षेत्र में आलू से भरे ओवरलोड एक ट्रक को चेक किया गया । ट्रक की धर्म कांटे पर तौल कराने पर वाहन ओवरलोड पाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा ट्रक को थाना जहानगंज में सीज करते हुये रू0 59000/- का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बिना फिटनेस संचालित 04 ऑटो रिक्शा तथा 07 माल वाहनों के बिना फिटनेेस वाहन चलाने…
कासगंज : रंग पंचमी गुलाल होली महोत्सव सोरों जी में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा एवं निकाली गई रथ शोभायात्रा।
आज सोरोंजी में रंगपंचमी के अवसर पर गंगा भक्त समिति के तत्वाधान में रंग पंचमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया गंगा भक्त समिति के द्वारा भगवान वराह की शोभायात्रा निकाली गई। गंगा वराह संग खेले होली कार्यक्रम में भक्तों ने भगवान के साथ होली खेली तीर्थ नगरी रंग-गुलाल की वर्षा से सतरंगी हो गई साथ ही वातावरण भगवान वराह और गंगा की जय-जयकार से गूंज उठा, रंग पंचमी के दिन बुधवार को सुबह से ही हरिपदी गंगा के घाट स्थित वराह मंदिर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू…
लखीमपुर खीरी ;आर्य समाज का होली मिलन समारोह कर्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ
कार्यक्रम की शुरुआत तिलक वंदन लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया व एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम का संचालन दयानंद बल विद्या मंदिर के प्राचार्य श्री अवधेश मिश्रा जी ने किया….कार्यक्रम को प्राचार्य अवधेश मिश्रा और उप प्रधान पतिराखन लाल वर्मा आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य अवधेश मिश्रा ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती जी पर प्रकाश डालते हुए कहा जिन्होंने वेदों में समानता और समाज सुधार का सर्वोच्च संदेश दिया था, महान समाज सुधारक…
जनपद लखीमपुर खीरी में पूर्णागिरि के लिए बस न ट्रेन टुकड़ों में जाने के लिए मजबूर श्रद्धालु
उत्तराखंड में स्थित मां पूर्णागिरि का मेला शुरू हो चुका है मेले के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक कोई सीधी ट्रेन ना होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लोग टुकड़ों में जाने के लिए मजबूर हैं अधिक किराया खर्च होने के साथ ही समय भी ज्यादा लग रहा है,श्रद्धालुओं ने कहा कि अगर टनकपुर के लिए ट्रेन शुरू हो जाए तो मेला जाने का सफर आसान हो जाएगा,पूर्णागिरि मेले में देश दुनिया से लोग पहुंचते…
फर्रुखाबाद:भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत का मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2025 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र राजपूत का भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद व नीम करोली मंडल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र राजपूत भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद मंडल में पहुंचे जहां पर मोहम्मदाबाद मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह राठौर के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने मोहम्मदाबाद चौराहे पर नवनिर्वाचित जिलाअध्यक्ष का माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम…
फर्रुखाबाद: निषाद पार्टी ने पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2025 निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने खटखटाया पुलिस अधीक्षक का दरवाजा एवं की मांग कि सोशल मीडिया हैंडल (एक्स- x) पर निषाद समाज की गौरव स्व पूर्व सांसद बहन वीरांगना फूलन देवी पर भद्दी गालियां और अभद्र टिप्पणी पर एक एफआईआर अवगत कराना चाहते हैं कि हम निर्बल इंडियन शोधित हमारा आम दल निषाद पार्टी की ओर से मांग की है की डा० आशीष द्विवेदी पुत्र संतोष द्विवेदी निवासी ग्राम सभा भीठारा, जिला जालौन उ०प्र० ने महुआ समाज की की गौरख…
प्रयागराज : थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा अवैध अफीम की खेती करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार ?
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में दिनांक-17.03.2025 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढोकरी कछार में हौसला प्रसाद पटेल पुत्र स्व0 रामअभिसाल पटेल निवासी ग्राम ढोकरी उपरहार थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज व नीरज पटेल पुत्र हौसला प्रसाद पटेल निवासी ग्राम ढोकरी उपरहार थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा कृषि भूमि पर अन्य फसलों के साथ अफीम पोस्ता की…
प्रयागराज : ऋणऋण वितरण कैंप का आयोजन 19 मार्च को ?
माननीय कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, उत्तर प्रदेश श्री राकेश सचान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण कैंप का आयोजन कल दिनांक 19 मार्च, 2025 को अपराहन 1:00 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार(AMA) में किया गया है, जिसमें जनपद के विशिष्ट जनप्रतिनिधि माननीय सांसद/विधायकगण द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। वितरण कैंप का आयोजन 19 मार्च को माननीय कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, उत्तर प्रदेश श्री राकेश सचान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण कैंप का…
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), एम0जी0 मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज परिसर में दिनांक 21.03.2025 को प्रातः 10ः00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । उक्त मेलों में निजी क्षेत्र की लगभग 15 कम्पनियों द्वारा लगभग 4500 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेलों में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा/बी0टेक0 /एम0बी0ए0/बी0एड0 उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in(Job seeker विकल्प) पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर…
जनपद लखीमपुर खीरी में नीमगांव पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में 11 को किया निरुद्ध
लखीमपुर खीरी : लगातार ढुल मुल रवैय्या को लेकर चर्चा में रहने वाली नीमगांव पुलिस आजकल छोटी छोटी घटनाओ को गंभीरता से ले रही है, विभिन मामलो मे मारपीट करने वाले 11लोगो को द्वारा, 170/135/126 बीएनएसएस मे मंगलवार को गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम 1.जलील अहमद पुत्र करीम बक्श उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम बेहजम 2.अतीक अहमद पुत्र जमील अहमद उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बेहजम 3.शकील अहमद पुत्र जमील अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बेहजम 4.इमरान पुत्र निजामुद्दीन उम्र 35 वर्ष…
लखीमपुर खीरी : हिन्दू समाज के लोग एकत्र होकर नागपुर में औरंगजेब समर्थको जेहादियों द्वारा हिन्दुओं पुलिस कर्मियों पर किये गए हमले के विरोध में औरंगजेब समर्थको जेहादियों का पुतला दहन किया गया
गोला-गोकर्णनाथ : दिनांक 18/03/2025 को हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी श्री विपिन मिश्रा जी के नेतृत्व में सैकड़ो हिन्दू समाज के लोग अशोक चौराहा गोला पर एकत्र होकर नागपुर में औरंगजेब समर्थको जेहादियों द्वारा हिन्दुओं पुलिस कर्मियों पर किये गए हमले के विरोध में औरंगजेब समर्थको जेहादियों का पुतला दहन किया गया औऱ उपजिलाधिकारी महोदय श्री विनोद गुप्ता जी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया, ज्ञापन मे दोषियों पर शख्त कार्यवाई की मांग की,नागपुर में विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल के पदाधिकारियों द्वारा शांति…
रायबरेली: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बने शिवम् मिश्रा परिजनों व गांव में खुशी का माहौल
खबर रायबरेली से है जहां जनपद के डलमऊ तहसील के ऐहार गांव के एक मेधावी होनहार छात्र शिवम मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा को उत्तीर्ण कर इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर परिवार, गांव सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में शिवम की इस सफलता से परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल है। शिवम को बधाई देने के कृम में गांव सहित श्री परशुराम कमेटी के सदस्यों ने घर पहुंचकर शिवम को सम्मानित किया है और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं प्रेषित…
रायबरेली : तेज़ रफ़्तार बस नियंत्रित होकर बाईपास से टकराई ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
ऊंचाहार के पास एक बस दुर्घटना में कई गायों की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बाईपास पाइप लाइन ओवर ब्रिज पर हुई, जहां एक एसी बस अनियंत्रित होकर चार-पांच गायों को कुचलते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कई गायों की मौत हो गई, जबकि बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के…
फर्रुखाबाद:जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन।
फर्रुखाबाद, (द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2025 को ठाकुर गुरुद्वारा नवदिया आश्रम फतेहगढ़ में जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन कानपुर मंडल की तरफ व जिले के सौजन्य किया गया कार्य क्रम कानपुर कन्नौज औरैया फर्रुखाबाद हरदोई की टीमों ने सहभागिता कर एक दूसरे के फूल गुलालर के होली खेली व स्वामी अमोघा नन्द महराज के होली भजनों पर जमकर ठुमके लगाए इस कार्यक्रम में स्वामी परमपूज्य स्वामी अमोघनंद महाराज अवनीश सिंह तोमर प्रमुख महासचिव उत्तर प्रदेश, प्रदेश प्रभारी सुशील…
