परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के क्रम में शनिवार को ब्लॉक सोरों की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं जूनियर वर्ग जी 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप एवं ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली और सोमेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं…
Category: राज्य
फर्रुखाबाद: 40 वर्षीय युवक अवधेश लापता, पुलिस ने जनसहयोग की अपील की।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 थाना मऊदरवाजा, फतेहगढ़ क्षेत्र से 40 वर्षीय अवधेश पुत्र रामपाल 13 अगस्त 2025 से लापता हैं। ग्राम छोटा फतेहपुर कुबेरपुर घाट निवासी अवधेश दोपहर 3 बजे घर से फर्रुखाबाद बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन लौटकर नहीं आए।पुलिस के अनुसार गुमशुदा का कद लगभग 5 फीट 3 इंच, रंग सांवला, आँख-नाक सामान्य हैं। उनके हाथ पर नाम-पता गुदा हुआ है और दाहिने पैर में इन्फैक्शन का निशान है। गुमशुदगी के समय उन्होंने काले रंग का लोअर पहना हुआ था। पुलिस ने आमजन…
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद कासगंज की विधानसभा कासगंज, अमॉपुर एवं पटियाली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिलाधिकारी, कासगंज द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं, विधानसभा-100 कासगंज हेतु 07 जनपद स्तरीय अधिकारी नामित किये गये हैं- 1- श्री उपेन्द्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत 2- श्री देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी 3- डॉ0 अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी 4- श्री ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0-प्रा0ख0 5- श्री रविचन्द्र जयसवाल, जिला उद्यान अधिकारी 6- श्री विद्या…
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासगंज में दिव्यांगजनों के साथ बैठकर समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता तहसील कासगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासगंज में दिव्यांगजनों के साथ सीढ़ियों पर बैठकर समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण। संजू देवी ग्राम हरनातपुर, समा परवीन मोहल्ला नवाब, विमलेश कुमारी दुर्गा कॉलोनी कासगंज के कई महीनों से राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे जिलाधिकारी आज सम्पूर्ण समाधान दिवस कासगंज में जैसे ही पहुंचे दिव्यांगजन सीढ़ियों…
फर्रुखाबाद: विश्वनाथ प्रताप सिंह बने नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 जिले में शिक्षा विभाग को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। शासन द्वारा विश्वनाथ प्रताप सिंह को नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के रूप में नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले की प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। ✔ प्राथमिकता होगी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नए बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उनका पहला लक्ष्य जिले में शिक्षा के स्तर…
फर्रुखाबाद डिपो को सबसे पहले मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों के लिए प्रदूषण-मुक्त सफर की तैयारी पूरी
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 जनपद के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यूपी रोडवेज ने प्रदूषण-मुक्त और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। इटावा रीजन में सबसे पहले इलेक्ट्रिक बसें अब फर्रुखाबाद डिपो को मिलेंगी, जिसके लिए सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। इलेक्ट्रिक बसों की तैयारी पूरी यूपी परिवहन निगम द्वारा फर्रुखाबाद डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु चार्जिंग सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। चार्जिंग स्टेशन की टेस्टिंग पूरी कर ली गई है। टेस्ट…
फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज क्षेत्र में एसपी आरती सिंह का औचक निरीक्षण, काली नदी बॉर्डर बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना जहानगंज क्षेत्रान्तर्गत काली नदी बॉर्डर बैरियर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहानगंज पुलिस बल के साथ मिलकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की गहन चेकिंग कराई। चेकिंग अभियान के दौरान एसपी ने समय-समय पर सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और बॉर्डर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है, जिससे किसी…
फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर अपराध नियंत्रण तक दिए सख्त निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को थाना जहानगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ–सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस व पुलिस बैरकों की बारीकी से जांच की। एसपी ने थाना क्षेत्र में चिन्हित एचएस, सक्रिय अपराधी एवं टॉप-10 अपराधियों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण व प्रभावी पुलिसिंग के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को और मजबूत करने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने तथा यातायात व्यवस्था…
फर्रुखाबाद: 26 वर्ष पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में अभियुक्त को 2 वर्ष की सजा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रदेशभर में प्रभावी पैरवी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस एवं अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के चर्चित मु0अ0सं0 302/1999 व वाद संख्या 188/2000, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले में अभियुक्त शिवसिंह पुत्र नत्थूसिंह, निवासी बुढनामऊ, को दोषी करार दिया गया है। मामले की विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय…
लखीमपुर खीरी : थाना गोला पुलिस टीम द्वारा नफर अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की 06 मोटर साइकिल बरामद कर गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 15.11.2025 दिन शुक्रवार को थाना गोला पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्तों 1. मोहित राठौर पुत्र सरवन राठौर निवासी ग्राम अलीगंज थाना गोला जिला खीरी 2. नितेश सिंह उर्फ टिल्लू पुत्र मनोज कुमार…
लखीमपुर खीरी : गोला खुटार हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार छात्राओं को मारी टक्कर,मौके पर हुई दर्दनाक मौत
गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला खुटार हाईवे पर अहमदनगर के पास शनिवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कुचल दिया जिससे मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। साहिबा और दिक्शा सुबह अपने घर से स्कूटी से सीजीएनपीजी कॉलेज गोला आई थी। साहिबा और खदीजा आपस में बुआ-भतीजी थीं। खदीजा सौखिया गांव अपनी मौसी के यहां गई हुई थी जिसे दोनों कॉलेज छुट्टी के बाद तीनों छात्राएं स्कूटी से अपने घर वापस आ रही…
फर्रुखाबाद पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की नई तैनाती
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बीती रात जिले में व्यापक स्तर पर तबादले करते हुए कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की नई तैनाती की है। प्रशासनिक आवश्यकताओं व कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए इन आदेशों के बाद कई थानों व शाखाओं में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। कोतवाली कायमगंज में नई जिम्मेदारी पुलिस लाइन से निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी को कोतवाली कायमगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जन सूचना सेल प्रभारी निरीक्षक मुन्नालाल को…
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने साप्ताहिक परेड में ली सलामी, अनुशासन व फिटनेस पर दिया विशेष जोर
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आज साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण कार्यवाही की। एसपी ने परेड में शामिल पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी, यातायात पुलिस, पुलिस लाइन में तैनात कर्मियों एवं प्रशिक्षणरत नवचयनित आरक्षियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी तैयारी का जायजा लिया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने पर जोर परेड के दौरान पुलिस कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ कामिनी–रवीश का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 गुरुवार के शुभ दिवस पर ग्राम उखरा, जनपद फर्रुखाबाद में बौद्ध परंपरा के अनुसार एक पवित्र एवं शांतिपूर्ण वैवाहिक संस्कार सम्पन्न हुआ। कामिनी, पुत्री श्री अनुप कुमार शाक्य (निवासी ग्राम व पोस्ट उखरा, फर्रुखाबाद) एवं रवीश कुमार, पुत्र श्री मानसिंह शाक्य (निवासी ग्राम ढिपारी, पोस्ट मिघौली, जिला कन्नौज) ने दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार के माध्यम से वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। संस्कार का संचालन धर्मपाल बौद्ध द्वारा पूर्ण बौद्ध विधि-विधान के साथ किया गया। सभी रीति-रिवाज़ बौद्ध धर्म के मूल सिद्धांत—करुणा, मैत्री,…
प्रयागराज : मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस से सम्बंधित प्रकरणों की मण्डलीय समीक्षा की
मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल गुरूवार को आनलाइन माध्यम से आईजीआरएस से सम्बंधित प्रकरणों की मण्डलीय समीक्षा करते हुए मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को श्रेणी-सी से सम्बंधित विभागों की समीक्षा करने एवं उनमें सुधार लाए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता करने के बाद ही आख्या अपलोड की जाये। विद्युत विभाग के निस्तारण का फीडबैक अत्यधिक खराब पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जिलो के विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित अन्य सभी विभागों को आईजीआरएस से सम्बंधित शिकायतों…
प्रयागराज 09 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 13.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 09 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम खजुरीकला में नाली की भूमि, ग्राम बभनपट्टी में रास्ता की भूमि व ग्राम बेलवनिया व पथरताल में चकमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील मेजा…
प्रयागराज 136 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा द पाम एकेडमी, करैलाबाग, प्रयागराज में दिनांक-13.11.2025 को प्रातः10.00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 136 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 225 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अनुरिमा राय, टीचर ट्रेनर एण्ड मार्केटिग प्रोफेशन, दिल्ली एवं श्रीमती फौजिया शाहिद, एकेडमी हेड, मो0 सगीर जावेद, उप प्रधानाचार्य, द पाम एकेडमी, करैलाबाग तथा मानवेन्द्र सिंह, सहायक सेवायोजन अधिकारी व सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी…
फर्रुखाबाद: नगला भोपत खारबन्दी, नगला वजीर में बुद्ध कथा का सातवां दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 नगला भोपत खारबन्दी, नगला वजीर में चल रही भगवान बुद्ध कथा का आज सातवां दिवस श्रद्धा, शांति और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान बुद्ध के उपदेशों और करुणा, दया एवं सत्य के संदेशों को सुन रहे हैं। कथा वाचक ने आज के दिन बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन किया और बताया कि कैसे उनके उपदेश आज भी समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत…
फर्रुखाबाद: ब्लॉक नवाबगंज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विधायक सुशील शाक्य ने किया।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 आज आकांक्षात्मक ब्लॉक नवाबगंज में विधायक सुशील शाक्य (MLA) जी द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत एक नए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सुशील शाक्य ने कहा कि यह पहल युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्र न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध…
फर्रुखाबाद: लाल किला विस्फोट में शहीदों को श्रद्धांजलि, सुभाष गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाईं मोमबत्तियां
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार आज फर्रुखाबाद में घूमना स्थित सुभाष गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लाल किला विस्फोट में शहीद हुए लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और आतंकवाद की इस कायराना घटना की कड़ी निंदा की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुन्नी शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष), वरुण त्रिपाठी (प्रवक्ता), अंकुर मिश्रा (शहर अध्यक्ष), हिलाल…
