फर्रुखाबाद:महिला थाना पुलिस ने की पैदल गश्त, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 पुलिस अधीक्षक  आरती सिंह के निर्देशन में जनपद की महिला थाना पुलिस ने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक विशेष अभियान के तहत पैदल गश्त की। यह गश्त थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर की गई। गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और उन्हें जागरूक किया कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही महिलाओं और बच्चियों…

फर्रूखाबाद:केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रजत कुमार पाण्डेय (ड्रग इंस्पेक्टर) का विदाई समारोह सम्पन्न।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन फर्रुखाबाद के तत्वाधान में मेडिसिन फ्रेंड्स क्लब द्वारा आज एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जी.आर. पैलेस, लोहाई रोड पर आयोजित हुआ, जिसमें जनपद के अनेक केमिस्ट, ड्रगिस्ट, मेडिकल व्यापारियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इस विदाई समारोह का मुख्य उद्देश्य था, जनपद फर्रुखाबाद में सेवा दे रहे ड्रग इंस्पेक्टर श्री रजत कुमार पाण्डेय जी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मानित करना और उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करना।…

फर्रूखाबाद:सपा के नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-“यह है भाजपा के संस्कार और सुरक्षा व्यवस्था की असलियत”

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के संस्कार और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की सच्चाई आज सबके सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठतम नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी पर हुआ प्राणघातक हमला अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “80 वर्षीय वयोवृद्ध नेता और प्रदेश की सबसे बड़ी…

लखीमपुर खीरी : थाना ए.एच.टी द्वारा,बालश्रम उन्मूलन,बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह,नशा मुक्ति के विरुद्ध चलाया गया जन-जागरुकता अभियान

लखीमपुर खीरी -बुधवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के श्रीमान निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी महोदय के आदेशानुसार एवं अपर अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन उपनिक्षक राम अवतार प्रभारी थाना ए०एच०टी०. हेड कांस्टेबल राजेश कुमार महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव व प्रियंका वर्मा श्रम प्रवर्तन अधिकारी खीरी की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के रामापुर,राजापुर, एलआरपी,छाऊछ चौराहा,ओयल रोड कई अन्य स्थानों पर बाल श्रम करते हुए 03 बच्चों का रेस्क्यू किया सेवा नियोजको के…

फर्रुखाबाद में उर्वरक विक्रेताओं पर सख्ती: नियमों की अवहेलना पर होगी लाइसेंस निरस्तीकरण व मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद में उर्वरकों की बिक्री और वितरण को पारदर्शी एवं नियंत्रित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय ने समस्त खुदरा और थोक विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विक्रय एवं स्टॉक रजिस्टर प्रमाणित नहीं कराए गए, या तय नियमों का उल्लंघन किया गया, तो उनके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। प्रशासन…

प्रयागराज: मसालों की खेती से प्रदेश के किसानों की आय में हो रही है वृद्धि

भारत प्राचीन काल से ही मसालों की भूमि के नाम से जाना जाता रहा है। मसाला एक लो वॉल्यूम एवं हाई वैल्यू वाली फसल है। अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन के अनुसार विश्व के विभिन्न भागों में 109 से अधिक मसाला प्रजातियों की खेती की जाती है। भारत में भी विभिन्न प्रकार की मृदा एवं जलवायु होने के कारण 20 बीजीय मसालों सहित कुल 63 मसाला प्रजातियां उगाई जाती है। भारत विश्व में मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता एवं निर्यातक देश है। भारत के कुल मसाला उत्पादन का 80 से 90…

प्रयागराज : जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने केन्द्रीय कारागार व जिला कारागार , नैनी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

माननीय जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा बुधवार को केन्द्रीय कारागार व जिला कारागार, नैनी का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीसीपी यमुनानगर विवेक कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार गौतम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृषा मिश्रा, जेलर केंद्रीय कारागार व जिला कारागार , वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार श्रीमती अमिता दूबे एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय कारागार में चिकित्सालय, रसोई घर का निरीक्षण…

फर्रूखाबाद:बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी की अध्यक्षता में बाढ़ सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मा. उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव की व्यवस्था पुख्ता की जाए। समीपवर्ती जनपदों में होने वाली वर्षा की मैपिंग कर अग्रिम चेतावनी प्रणाली को…

फर्रूखाबाद:विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की मंत्री जयवीर सिंह ने की समीक्षा, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। दिव्यांगजन और छात्रों को मिला लाभ बैठक की शुरुआत में मंत्री जयवीर सिंह ने चार दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और नौ विद्यार्थियों को टैबलेट भेंट कर प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के दो लाभार्थियों, उद्यान एवं…

लखनऊ: सम्यक पार्टी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह की जयंती

लखनऊ: 25 जून को सम्यक पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री वी. पी. सिंह की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। इस क्रम में सम्यक पार्टी कानपुर नगर, सम्यक पार्टी मांडा खास, प्रयागराज द्वारा कार्यक्रम किए गए। मांडा खास, प्रयागराज में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांडवी देवी स्थान पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव गोपाल दास गुप्ता, प्रदेश महासचिव संगठन के. पी. शाक्य, विधानसभा कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल…

इटावा कथावाचक कांड को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का अखि‍लेश यादव पर न‍िशाना

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 में आपातकाल लागू करके संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। उस वक्त चल रहे आंदोलन को कुचला था और उसी कांग्रेस की गोद में सपा बैठ गई है। इससे साबित होता है कि अखिलेश यादव एंड पार्टी नकली समाजवादी हैं। उनको असली समाजवादियों की आत्मा कभी क्षमा नहीं करेगी। बुधवार को आपातकाल की बरसी पर भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र…

रायबरेली:बाइक चोर गैंग का पुलिस किया खुलासा कर आरोपियों को भेजा जेल

रायबरेली जनपद की मिल एरिया पुलिस ने शातिर बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी के पांच बाइकों के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के हरदासपुर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं।पकड़े गए तीन आरोपियों में दो की पहचान मिलएरिया थाना क्षेत्र के रामसागर यादव उर्फ बबुल्ले व संजय यादव के रूप में हुई जबकि तीसरा आरोपी दिनेश पासी हरचंदपुर थाना…

सीतापुर :भोले बाबा धाम पर श्रीमद् भागवत की अमृतमई कथा सुनकर मुग्ध हुए श्रोता

मिश्रिख के ग्राम सहसापुर में स्थित बोले बाबा धाम में बुधवार को कलस यात्रा के साथ आचार्यों द्वारा श्रीमद् भागवत और विराट संत समागम का धूम धाम से शुभारंभ हो गया था! इस धार्मिक कथा के आज समापन दिवस में कथाव्यास पंडित मधुलेश कुमार मिश्रा ने अपनी अमृत मई वाणी से श्रोताओं को कृष्ण और सुदामा मिलन का रसपान कराया।इस भागवत के प्रसंग में उन्होने सुदामा की पत्नी के बार बार कहने पर सुदामा को श्री कृष्ण के पास भेजने का प्रसंग सुनाया। जिसको सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए…

फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने जनसमस्याएं सुनी, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने स्थानीय आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के कोने-कोने से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सांसद श्री राजपूत ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से बिजली, पानी,…

फर्रूखाबाद:जन अधिकार पार्टी की ‘तैयारी जीत की, चलो गांव की ओर’ मुहिम के अंतर्गत अमृतपुर में जनसभा आयोजित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “तैयारी जीत की, चलो गांव की ओर” के अंतर्गत आज अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में महत्वपूर्ण जनसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पार्टी की नीतियों व उद्देश्यों को समझा। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने ग्रामीण जनता से सीधा संवाद करते हुए…

फर्रुखाबाद में रहस्यमयी ढंग से महिला व मासूम बेटा लापता, परिवार परेशान

(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद के मोहल्ला विर्राबाग पजाबा निवासी शिवओम अग्निहोत्री पुत्र श्री मोहनलाल एक दिल दहला देने वाली घटना से गुजर रहे हैं। शिवओम अग्निहोत्री का कहना है कि वह कृष्ण अग्निहोत्री के मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीते 11 जून 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे जब वह काम से लौटे, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर में उनके दो बड़े बेटे 12 वर्ष ,10 वर्ष तो मौजूद थे, लेकिन पत्नी नीतू अग्निहोत्री 38 वर्ष…

फर्रूखाबाद:महाबोधि महाविहार की विरासत को लेकर बढ़ी आवाज़, 28 जून को संकिसा में होगा चिंतन कार्यक्रम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक बाईपास स्थित आरपी पैलेस में संपन्न हुई। बैठक में वाईबीएस (YBS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र बौद्ध ने महाबोधि महाविहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि अब समय आ गया है कि बौद्धों की इस पवित्र धरोहर का पूर्ण प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपा जाए। उन्होंने घोषणा की कि 28 जून 2025 को दोपहर 2 बजे YBS सेंटर, संकिसा उत्तर प्रदेश में इस विषय पर…

लखीमपुर खीरी : तेंदुए ने खूब मचाया तांडव,कई मजदूर व वनकर्मी हुए जख्मी

धौरहरा छेत्र के बबुरी गांव में मंगलवार को भट्ठे में छिपे बैठे तेंदुए ने भट्ठे पर काम करने वाले 32 साल के युवक मजदूर मिहीलाल पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला बोल दिया मिहीलाल तेंदुए से करीब 10 मिनट तक जंग लड़ता रहा उसने तेंदुएं का मुंह दबोचकर तेंदुए को जमीन पर गिरा दिया। फिर एक हाथ से ताबड़तोड़ कई मुक्के मारे जिससे तेंदुआ छटपटाता रहा भट्ठे पर मौजूद लोगों ने तेंदुए को ईंट पत्थर मारे जिस कारण चोट लगने से तेंदुए से अपनी जान बचाकर मिहीलाल भागने लगा जिस…

फर्रूखाबाद:लेखपाल संघ के तत्वावधान में तहसील प्रांगण में हुआ सुंदरकांड पाठ, भक्ति में डूबे अधिकारी और कर्मचारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 जनपद की सदर तहसील में मंगलवार को लेखपाल संघ के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह 08 बजे से ही तैयारी शुरू हो गई थी। धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव के साथ 10 बजे विधिवत पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ आरंभ हुआ। भक्तिमय माहौल में उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण ढंग से सुंदरकांड का पाठ सुना। भक्ति रस में डूबे लोग ताली बजाकर झूम उठे और “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती…

प्रयागराज : थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-24.06.2025 को अभियुक्त अंकित कुमार गौतम पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम कटरा कौडिहार थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कानपुर-वाराणसी हॉइवे स्थित अन्डर पास के पास से चोरी की 01 मोटरसाइकिल (कूटरचित नम्बर प्लेट) के साथ…