लखीमपुर खीरी : बजाज मिल ने 8 दिन का किया 2050.12 लाख रुपया भुगतान, भुगतान रुका तो राकिशसं करेगा बडा सत्याग्रह

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन द्वारा 27 जनवरी को किए गए सत्याग्रह में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के यूनिट हेड राकेश यादव ने पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण भुगतान 29 जनवरी तक करने और इस सत्र का 8 दिन का गन्ना भुगतान 12 जनवरी तक करने का लिखित समझौता किया था समझौते के मुताबिक 2050.12 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि गन्ना भुगतान रुका तो बड़ा सत्याग्रह किया जाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वैवाहिक संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद में एक सादगीपूर्ण समारोह के दौरान रेखा देवी पुत्री श्री प्रेमसिंह शाक्य, निवासी ग्राम ऊधौपुर पोस्ट शमशाबाद तथा अनन्त पुत्र श्री रामसरन शाक्य, निवासी ग्राम मझोला पोस्ट रुटौल का वैवाहिक संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया गया। समारोह में बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने विधिवत बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न कराया और नवविवाहित जोड़े को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों एवं समाज के लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके…

फर्रुखाबाद के विकास को लेकर सांसद मुकेश राजपूत ने रेल मंत्री से की भेंट, दो उपरिगामी सेतु व कालिंदी एक्सप्रेस में HA-1 कोच जोड़ने की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट कर फर्रुखाबाद के महत्वपूर्ण रेल विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व से स्वीकृत दो उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) के निर्माण हेतु बजट निर्गत कर कार्य प्रारम्भ कराने की मांग की। सांसद ने रेल मंत्री को दिए अपने पत्र में अवगत कराया कि कानपुर–कासगंज रेल सेक्शन (किमी 48-168/8-9) के अंतर्गत स्थित सम्पार संख्या 182 पर…

योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया

त्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट आज बुधवार (11 फरवरी) को पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है. वहीं योगी सरकार के इस बजट पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है. बसपा चीफ मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज पेश किया गया सन 2026-27 का बजट लोक लुभावना ज्यादा तथा जनता के वास्तविक…

प्रयागराज: माह जनवरी-2026 की IGRS पुलिस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम स्थान

प्रयागराज, माह जनवरी-2026 की IGRS पुलिस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं समाधान हेतु एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर (नोडल आईजीआरएस) एवं सहायक पुलिस आयुक्त/प्रभारी आईजीआरएस के कुशल पर्यवेक्षण में माह जनवरी 2026 में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत सम्बन्धी आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पुलिस कमिश्नरेट…

फर्रुखाबाद:समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, अलका मैरिज लॉन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी 2026, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा “समर्पण दिवस” के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम कादरी गेट–मसेनी मार्ग स्थित अलका मैरिज लॉन के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता उपस्थित…

फर्रुखाबाद:नवनिर्मित थाना कादरीगेट भवन निर्माण हेतु भूमि-पूजन सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा नवनिर्मित थाना कादरीगेट के भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमि-पूजन किया गया। भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी तथा आम जनता को पुलिस सेवाएं अधिक सुगमता और प्रभावशीलता के साथ उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण…

फर्रुखाबाद: बच्चों की सुरक्षा को लेकर SJPU व AHT की मासिक प्रशिक्षण/समीक्षा बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारी (SJPU एवं AHT) पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) तथा मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) की मासिक प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बच्चों से संबंधित विशेष रेस्क्यू अभियान चलाए जाने, भिक्षावृत्ति, बालश्रम, मानव तस्करी तथा अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि…

फर्रुखाबाद:22 फरवरी को ऑफिसर क्लब में लगेगा मेगा कैंप, 44 विभागों के अधिकारी करेंगे जनसमस्याओं का समाधान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जनपद के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर क्लब परिसर में बृहद मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा कैंप में जिला जज नीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे और आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी/अपर जिला जज संजय कुमार…

फर्रुखाबाद:आईजीआरएस पोर्टल पर कानपुर परिक्षेत्र अव्वल, फतेहगढ़ सहित सभी जनपदों ने हासिल किया प्रथम स्थान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कानपुर परिक्षेत्र ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों—कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फतेहगढ़ तथा कन्नौज—ने भी शानदार कार्य करते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि संबंधित जनपद प्रभारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास, सतत निगरानी तथा प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है। शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण…

फर्रुखाबाद:ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट देने आए आवेदकों तथा विभागीय कार्य से आए अन्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कुल 48 लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि दिसंबर 2025 तक जनपद फर्रुखाबाद में 490 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 284 लोगों…

फर्रुखाबाद:महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर में लगने वाले मेले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या तथा उन्हें होने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नाव, नाविकों तथा गोताखोरों के नाम…

फर्रुखाबाद: यूपी बजट पर सपा जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ ने उठाए सवाल, बताया “सिर्फ आंकड़ों का बजट”

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “सिर्फ आंकड़ों का बजट” बताया। उन्होंने कहा कि बजट में कोई नया विजन या ठोस पहल दिखाई नहीं देती और नौजवानों, किसानों, महिलाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, बेरोजगारी तथा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी प्रावधान नहीं किए गए हैं। उन्होंने मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना के लिए 400 करोड़ रुपये के प्रावधान पर सवाल उठाते हुए कहा…

पीलीभीत:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन।

पीलीभीत:पीलीभीत के काशीराम बारात घर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें सबसे पहले संगोष्ठी में आए सभी ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा तथा पूर्व पी सी यू अध्यक्ष सुरेश गंगवार रहे। इस संगोष्ठी में क्षेत्रीय महामंत्री राकेश अनावा तथा सुरेश गंगवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से संबंधित अपने अपने विचार रखे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, आयुष मिश्रा,संजीव कुमार मौर्य,गौरव पटेल, सतपाल वर्मा सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित…

पीलीभीत:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन।

पीलीभीत:पीलीभीत के काशीराम बारात घर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें सबसे पहले संगोष्ठी में आए सभी ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा तथा पूर्व पी सी यू अध्यक्ष सुरेश गंगवार रहे। इस संगोष्ठी में क्षेत्रीय महामंत्री राकेश अनावा तथा सुरेश गंगवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से संबंधित अपने अपने विचार रखे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, आयुष मिश्रा,संजीव कुमार मौर्य,गौरव पटेल, सतपाल वर्मा सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित…

बांदा में दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

बांदा- तिन्दवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया है।पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि 9 फरवरी 2026 को शाम 6:30 बजे उसका 5 वर्षीय बच्चा दरवाजे के पास खेल रहा था, तभी मोहल्ले की एक औरत ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया।जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो। गांव के ही झम्मन सिंह और शिवा सिंह ने उसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि…

फर्रुखाबाद: 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होगा निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर, कृत्रिम अंग व श्रवण यंत्र किए जाएंगे उपलब्ध

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 दिव्यांगजनों की सहायता के उद्देश्य से 12, 13 और 14 फरवरी 2026 को सेवा केन्द्र (एन.ए.के.पी. डिग्री कॉलेज के सामने) फर्रुखाबाद में निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम पैर, कैलिपर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कटे हुए हाथ वाले दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कम सुनने…

लखीमपुर खीरी : राकिशसं के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यूपी बजट भी किसानों के लिए फीका

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2026-27: यूपी में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार का कुल परिव्यय करीब ₹9,12,696 करोड़ रखा गया है। इस बजट को लेकर राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार के बजट की तरह उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में भी किसानों को कोई प्रत्यक्ष…

पीलीभीत: तहसीलदार के आश्वासन पर भाकियू (भानु)का धरना समाप्त।

पीलीभीत/बीसलपुर: पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के प्रांगण में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन “भानु” के कार्यकर्ता धरना पर बैठे।धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने अवैध निर्माण,योजना में पारदर्शिता कराने सहित कई मांगे रखी थी। तथा प्रमाण पत्रो में भ्रष्टाचार तथा फसलों के नुकसान का मुद्दा भी उठाया।‌। अगले दिन बुधवार को तहसीलदार ने धरना पर बैठे भाकियू भानु कार्यकर्ताओं से वार्ता की।तहसीलदार ने धरना पर बैठे भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के प्रति गहनता ली जाएगी। तथा धरने को समाप्त करने की बात रखी।उन्होंने अपनी…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 मंगलवार को जनपद के ग्राम नगला नया, पोस्ट नवाबगंज निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र श्रीरामबाबू शाक्य तथा जनपद एटा के ग्राम नगला भग्गू, पोस्ट नदराला निवासी रानी पुत्री श्री कैलाशचन्द्र शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में बौद्ध परम्पराओं के अनुसार धम्माचार्य धर्मपाल बौद्ध द्वारा दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न कराया गया। संस्कार पूर्ण होने के पश्चात नवविवाहित दम्पति को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई। इस अवसर…