फर्रुखाबाद: सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, दिलाई गई शपथ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 फरवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ (प्रशासन) कृष्ण कुमार यादव द्वारा सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा संबंधी साहित्य वितरित किया गया। एआरटीओ (प्रशासन) ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएं मुख्यतः लापरवाही के कारण बढ़ रही हैं, जिन्हें नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने तहसील मेजा पहुंचकर तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को तहसील मेजा पहुंचकर तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने तहसील परिसर में स्थित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों एवं पटल का भ्रमण कर प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों का रख-रखाव, पत्राचार, पुराने प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था और कार्मिकों की कार्यप्रणाली की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी के द्वारा मेजा तहसील में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट सहित अन्य कक्षों में फाइलों का अच्छा…

प्रयागराज: मंडलायुक्त द्वारा चांद खमरिया कृष्ण मृग आरक्षित संरक्षित क्षेत्र पर महत्वपूर्ण बैठक एवं निरीक्षण करते हुए दिए आवश्यक निर्देश

दिनांक 16 फरवरी 2026 को चांद खमरिया कृष्ण मृग आरक्षित संरक्षित क्षेत्र की सुरक्षा, संवर्धन एवं समग्र विकास हेतु मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल द्वारा मेजा तहसील परिसर में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा एवं स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। बैठक में वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, भू सुधार विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, पर्यटन विभाग, इक्रीसैट (ICRISAT) एवं विश्व वन्यजीव कोष (WWF) के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। चर्चा का…

यूपी में एंट्री से अखिलेश, मायावती, राहुल ही नहीं योगी की भी टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी! आखिर क्या हो सकता है मसला

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक एक बार फिर केंद्र में आ गया है. ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता ने विपक्षी खेमों में हलचल बढ़ा दी है. फिलहाल सवाल यह नहीं है कि ओवैसी कितनी सीटों पर लड़ेंगे, बल्कि यह है कि उनके मैदान में उतरने से किस पार्टी का समीकरण बिगड़ेगा और किसकी रणनीति बदलेगी. दावा है कि एआईएमआईएम 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इन सबके बीच राज्य में अन्य सियासी दलों…

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर बांदा द्वारा फीता काटकर अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी का किया गया उद्घाटन ।

बांदा – पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के प्रयासों से अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी की स्थापना कराई गई जिसका दिनांक 16.02.2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बांदा मेविस टॉक द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।इस पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी 24 घण्टे मौजूद रहेगे ।इस पुलिस चौकी का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं व अन्य अपराधों के प्रति एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सहज माहौल प्रदान करना है, जहाँ वे बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें ।इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे…

फर्रुखाबाद में “डायरिया से डर नहीं” अभियान: छात्राओं ने पोस्टर बनाकर दिया जागरूकता का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 फरवरी 2026 जनपद के मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर, रोल प्ले और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से समुदाय में डायरिया रोकथाम और प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने-अपने घरों में स्वास्थ्य प्रहरी की भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। प्रतियोगिता में कुल 52 छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा-9 की ताहिरा ने प्रथम, दिव्यांशी मिश्रा…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति की मासिक बैठक संपन्न, वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक आज सुबह 11:00 बजे आरपी पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल), ठंडी सड़क, कायमगंज रोड पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आगामी वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों पर मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक का संचालन जिला सचिव सुधीर कुशवाहा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने की। मंचासीन अतिथियों में नंदराम शाक्य, प्रेमचंद शाक्य, अनंगपाल कुशवाहा, राजवीर शाक्य, अवनीश…

फर्रुखाबाद:महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम व एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्री पाण्डेश्वर नाथ धाम एवं श्री नीव करोली धाम मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थल पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग…

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण पर किसानों की हुंकार: “बिना मर्जी जमीन नहीं ले सकता कोई” — राजपाल शर्मा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही किसानों की जमीनों के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद संगठन की समीक्षा बैठक जसमईं चौराहा स्थित रामबिलास गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। यह बैठक एक दिन पूर्व जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता के परिप्रेक्ष्य में बुलाई गई थी। बैठक में पहुंचे राजपाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने स्पष्ट कहा कि किसानों की जमीन उनकी बिना मर्जी के कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, “जमीन हमारी है, हम इसके मालिक हैं। जमीन…

फर्रुखाबाद:इटावा–बरेली हाईवे पर डीसीएम और कार की आमने-सामने टक्कर, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को दिलाया उपचार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 थाना कादरीगेट क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर शारदा कोल्ड स्टोर के पास एक डीसीएम और अल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश देते हुए घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद दोनों अधिकारी स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे…

यूपी में संगठन को मजबूत कर रही AIMIM, 1 करोड़ कार्यकर्ताओं का दावा, सपा-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन!

उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है. पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि प्रदेश में अब तक 1 करोड़ कार्यकर्ता उसके हो चुके हैं. इस दावे से सपा और कांग्रेस के खेमे में टेंशन बढ़ती नजर आ रही है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पूर्वांचल के अध्यक्ष इशरार अहमद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 6 महीने में 24 लाख मुस्लिम पार्टी से जुड़े हैं. यूपी में AIMIM की…

आजमगढ़:भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संयुक्त बैठक संपन्न

आजमगढ़: रविवार, 15 फरवरी को सुविख्यात संत बाबा गोविन्द साहब की पावन तपोस्थली पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में पत्रकारों के हितों, उनकी सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों को लेकर कई दूरगामी निर्णय लिए गए।गोष्ठी की अध्यक्षता संयुक्त रूप से आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष दुर्गा राय एवं अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ने की। इस अवसर पर दोनों जनपदों के पत्रकार भारी संख्या में एकजुट हुए, जिसका मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के…

लखीमपुर खीरी : महाशिवरात्रि पर गोला के पौराणिक शिव मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे ही मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनौती मांगी। उधर कंजा बरम बाबा मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने…

प्रयागराज:थाना उतरांव पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बेचने से प्राप्त बचे 5250/- रूपये बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना उतरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-67/2025 धारा-331(4)/305(A) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वसीम उर्फ आकाश पुत्र अमीन निवासी महुआकोठी थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना उतरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-14.02.2026 को थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुआकोठी के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने एवं बैठक में उपस्थित न होने पर कई अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश बी, सी व डी रैकिंग वाले विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को खराब रैकिंग होने का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं रैकिंग में सुधार लाये जाने के दिए निर्देश फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को शीघ्रता से करायें पूर्ण निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत कराये पूर्ण-जिलाधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को करायें लाभान्वित प्रयागराज 14 फरवरी जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपत्ति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जनपद में  शनिवार को बौद्ध परंपरा के अनुसार एक सादगीपूर्ण एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर लखनबाबू पुत्र श्री शिवधनी शाक्य, ग्राम व पोस्ट झसी तथा ज्योती पुत्री श्री राजबहादुर शाक्य, ग्राम व पोस्ट उखरा का दाम्पत्य सूत्र बन्धन बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ विधिवत सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में उपस्थित परिजनों एवं समाज के लोगों ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह संस्कार सम्पन्न कराने के…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधानसभा में बूथ गठन अभियान जारी, 22 फरवरी को सवाईजपुर में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का आगमन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जन अधिकार पार्टी द्वारा जनपद की अमृतपुर विधानसभा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ गठन अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर रहे हैं, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को मजबूती मिल सके। इसी क्रम में पार्टी नेतृत्व ने जानकारी दी कि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का 22 फरवरी 2026 को जनपद हरदोई की सवाईजपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित पाली रामलीला ग्राउंड में आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में…

फर्रुखाबाद में मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय फतेहगढ़ में कथित मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। किसानों और व्यापारियों के हितों पर खतरे का आरोप धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई ट्रेड डील देश…

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर प्रशासन से भाकियू नेताओं की वार्ता, राष्ट्रीय नेतृत्व को दी जाएगी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के मुद्दे को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह से विस्तृत वार्ता की। बैठक में किसानों की भूमि, मुआवजा, पहुंच मार्ग तथा परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष किसानों की समस्याओं और सुझावों को रखते हुए मांग की कि परियोजना से जुड़े सभी निर्णय किसानों के हितों…

UP: अखिलेश यादव पर मंत्री संजय निषाद का तंज!

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, मुख्यमंत्री की बातों का मैं समर्थन करता हूं। देश संविधान से चलता है और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत धार्मिक व्यवस्था, सुरक्षा दी गई है। वहीं,समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “जो नेता सत्ता से बाहर हैं, बयानबाजी और पोस्टरबाजी वाले नेता रह गए हैं उन पर क्या कहना है। उन्होंने अपने समय में कितना सम्मान दिया? हमारी सरकार धर्म, महात्मा, संत को कितना सम्मान देती है यह सबको पता है।”