गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील की नगर पंचायत मैलानी जनपद खीरी में नागरिकों की सुविधा हेतु शुक्रवार को आर0 ओ0 वॉटर कूलर का लोकार्पण मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में पूर्व सभासद एवं समाजसेवियों के परिवारीजनो द्वारा किया गया।मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बताया नगर में यह आरo ओo वाटर कूलर अध्यापको व समाजसेवी की स्मृति में लगाए गए हैं।अध्यक्षा ने बताया लोकार्पण किए गए वॉटर कूलर 1 स्व0 श्री हाजी मोहम्मद हनीफ जी, 2 स्व0 श्री राजकुमार सिंह जी, 3 स्व0 श्री धीरेन्द्र कुमार…
Category: लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी : गोला में ट्रेन की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत,हिंदू संगठनों ने रेलवे पर लगाया लापरवाही का आरोप
गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब लाल कुआं से वाराणसी जा रही ट्रेन संख्या 05030 से दो गोवंशीय पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई यह घटना रेलवे ट्रैक पर हुई सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन घटनास्राथल पर पहुंच गए राष्ट्रीय हिंदूवादी शेर सेना के जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता अपने साथियों के साथ तत्काल गोला पहुंचे और घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रशासन को सूचना देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जिस पर सक्रियता से प्रशासन हरकत में आया और उपजिलाधिकारी,तहसीलदार,पुलिस…
लखीमपुर खीरी : दिनांक 25 जुलाई को बंद रहेगा लखीमपुर-गोला मार्ग,रेलवे क्रॉसिंग पर होगा मरम्मत कार्य
लखीमपुर खीरी – पूर्वोत्तर रेलवे लखीमपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार लखीमपुर-गोला मार्ग (NH-730) स्थित रेलवे ट्रैक के समपार सं.155/स्पेशल किमी.165/14-15 पर 25 जुलाई 2025 को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सड़क मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (पथ) द्वारा जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस दौरान ट्रैक की पैकिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, ताकि ट्रेनों की गति और सुरक्षा बनी रहे। मरम्मत के दौरान कोई…
लखीमपुर खीरी : एसपी द्वारा पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का किया गया सम्मलेन
लखीमपुर खीरी – पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का सम्मलेन किया गया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ मेस, भोजन, पानी आदि समस्त मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई l सम्मेलन में मौजूद रिक्रूट प्रशिक्षुओ द्वारा संस्था प्रमुख से व्यवस्था की सराहना करते हुए अपने सुझाव दिए गए l प्रशिक्षण को और बेहतर बनाये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सम्बन्धित को आवश्यक…
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने शारदा नदी कटान प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
गोला गोकर्णनाथ – बुधवार को गोला विधायक अमन गिरी ने बिजुआ ब्लॉक के बेचपुरवा गांव पहुंचे और शारदा नदी कटान प्रभावित क्षेत्र का बारिश में दौरा किया जहां विधायक अमन गिरी ने ग्रामीणों से बात कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ग्रामीणों ने बताया लखीमपुर जिले में शारदा नदी के कटान से किसानों की कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है शारदा नदी इस समय उफान पर है इससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो किसानों के…
लखीमपुर खीरी : सपा पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बिजुआ ब्लॉक के बूथ अध्यक्षों से मिलकर की पीडीए पर चर्चा
गोला गोकर्णनाथ – समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बुधवार को गोला विधानसभा के ग्राम बिजुआ ब्लॉक में बूथ अध्यक्षों से मिलकर बूथ समीक्षा की और सभी बूथ अध्यक्षों का हाल चाल जाना और पीडीए पर चर्चा कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायत का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और…
लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के ग्राम कुनैठिया में बुलट और साइकिल की जोरदार टक्कर,साइकिल सवार बालक हुआ लहूलुहान
गोला गोकर्णनाथ – गोला-लखीमपुर हाईवे पर ग्राम कुनैठिया में बुधवार शाम हुई बुलेट और साइकिल में जोरदार टक्कर ग्राम कुनैठिया निवासी दीना पुत्र राजेश जो अपनी साइकिल से शाम 6 बजे घर के किसी काम से जा रहा था लखीमपुर से वापस आ रही तेज रफ्तार बुलेट चालक निवासी महेंद्र सिंह और अंग्रेज सिंह उस पर सवार थे जो अपने ग्राम ग्रंट नंबर तीन को घर वापस जा रहे थे। गोला से 6 किलोमीटर आगे यह हादसा हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी जिसमें बच्चा रोड पर गिर…
लखीमपुर खीरी : कावड़ियों ने अशोक चौराहा पर जमकर काटा हंगामा
गोला गोकर्णनाथ – गोला गोकर्णनाथ में सदर चौराहा पर बुधवार को कांवरियों और महिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के बीच में हुई धक्का-मुक्की, कांवरियों ने सदर चौराहे पर काटा जमकर बवाल और किया गोला कोतवाली का घेराव जानकारी के अनुसार गोपामऊ के कांवड़ियों की संख्या हजारों में थी पुलिस प्रशासन ने सिर्फ मंदिर तक डीजे ले जाने को रोका था इस बात पर कांवड़ियों और पुलिस की नोंक झोंक भी हुई इससे कांवड़िए भड़क गए और डीजे ले जाने की जिद पर अड़ गए और पुलिस से धक्का मुक्की करने…
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने किया क्षेत्र का दौरा,लोगो की समस्याओं को सुन सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोला गोकर्णनाथ – गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को गोला विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्र का दौरा किया ग्राम दाऊदपुर पंचायत के अंतर्गत गोला विधायक अमन गिरी ने कई कार्यक्रमों मे शिरकत की जिसमें सरदार मोहन सिंह जी के यहाँ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विकास व सामाजिक मुद्दों पर वार्ता की जिसमें सिख समुदाय के भाइयों की बड़ी संख्या मे उपस्थिति रही वही जगत पाल गुप्ता के यहाँ गाँव की समस्याओं को सुना तथा किसान भाइयों के साथ बैठकर यूरिया खाद के लिए सम्बंधित अधिकारीयों से वार्ता कर आवश्यक…
लखीमपुर खीरी : थाना गोला पर सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर एसपी ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोला गोकर्णनाथ – पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा बुधवार को थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले की तैयारियों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लगने वाले मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गई एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई जिसमें कांवड़ियों को लेकर रूट डाइवर्जन, बैरिकेडिंग एवं…
लखीमपुर खीरी : चेयरमैन ने सदर चौराहा पर किया डिजिटल विज्ञापन स्क्रीन का उद्घाटन
गोला गोकर्णनाथ – गोला सदर चौराहा पर लखीमपुर खीरी की विज्ञापन एवं मार्केटिंग कंपनी Socialyft Media द्वारा शहर की पहली डिजिटल विज्ञापन स्क्रीन का उद्घाटन किया गया। यह डिजिटल स्क्रीन अब गोला में व्यापारिक एवं सामाजिक प्रचार का एक नया मंच प्रदान करेगी, जिससे न केवल व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि शहर की आधुनिक छवि को भी बल मिलेगा। डिजिटल मार्केटिंग के एक उन्नत रूप के रूप में वैश्विक विज्ञापन उद्योग को एक नए क्षेत्र में ले जा रहा है डिजिटल साइनेज डिजिटल तकनीक से बना एक त्रिआयामी विज्ञापन डिस्प्ले…
लखीमपुर खीरी : जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र प्रिंसिपल के खिलाफ हड़ताल पर,लगाए गंभीर आरोप
लखीमपुर खीरी – मितौली जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और खुद को कमरे में बंद कर भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोमवार को विद्यालय के छात्र अपने साथियों के साथ अभद्र व्यवहार,अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं छात्रों ने पत्र लिखकर विद्यालय के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद विद्यालय में छात्र अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में लामबंद हो गए हैं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल के निलंबन और विद्यालय…
लखीमपुर खीरी : सावन माह के दूसरे सोमवार पर बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का जनसैलाब
लखीमपुर खीरी – सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई मंदिर के कपाट 5 बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए और जब जलाभिषेक शुरू हुआ तो बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर मे शिव भक्तों ने घंटा और घड़ियालों की धुनों से मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया कांवड़ियों ने बाबा टेढ़ेनाथ की जय, हर हर…
लखीमपुर खीरी : सावन माह के दूसरे सोमवार पर छोटी काशी गोला में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का अपार जनसैलाब
सावन माह के दूसरे सोमवार पर छोटी काशी गोला में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का अपार जनसैलाबगोला गोकर्णनाथ – सावन माह के दूसरे सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा रविवार को आधी रात के बाद से ही मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई मंदिर के कपाट 4:00 बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए और जब जलाभिषेक शुरू हुआ तो छोटी काशी गोला मंदिर भोले नाथ के जयकारों से गुंजायमान हो…
लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के अजान कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान में अज्ञात लोगों ने लगाई आग
गोला गोकर्णनाथ – तहसील गोला के अजान कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार रात 9 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी इस घटना में दुकान स्वामी विशाल वर्मा को लगभग ₹200000 का नुकसान हुआ है जानकारी के मुताबिक विशाल वर्मा कुइयां डीह का निवासी है विशाल वर्मा की अजान कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान है रोजाना की तरह विशाल वर्मा अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था अजान कस्बे में रहने वाले लोगों ने व राहगीरों ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकान मालिक…
लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले
शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पलिया विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले में बिजली व्यवस्था और खाद की समस्या जिले की समस्याओं एवं गन्ना किसानों का बजाज चीनी मिलों द्वारा गन्ने का भुगतान न होना,और खाद एवं बिजली व्यवस्था से परेशान जनता के बारे में अवगत कराया एवं क्षेत्र की अन्य समस्याओं को विस्तार से बताया,जिसमें पलिया में एक स्टेडियम,सुहेली नदी की डिसिल्टिंग एवं 1500 बच्चों की संख्या वाला मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल बनवाने का निवेदन किया जिस पर…
लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने खाद्य वितरण केदो का किया औचक निरीक्षण,पारदर्शी टोकन प्रणाली के निर्देश
जिले में खाद वितरण व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को तीन प्रमुख वितरण केदो का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे निरीक्षण की शुरुआत ओयल क्षेत्र में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बी पैक्स पुरवा सावल समिति से हुई जहां डीएम ने उर्वरक वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली और समिति सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने खाद के स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की गहन…
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने किया छेत्र का दौरा,लोगों की समस्याओं को सुनकर किया निराकरण
गोला गोकर्णनाथ – गोला विधायक अमन गिरी ने बृहस्पतिवार को ग्राम तकिया में पहुंचकर बाजार भ्रमण किया वहां के दुकानदारों की समस्याओं को सुना व उन समस्याओं का निराकरण किया एवं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सहायता समूहों को लेकर माताओं व बहनों की समस्याएं सुन समूह के बिंदुओं पर वार्तालाप किया और जो समस्याएं माताए एवं बहनों ने बताई उन समस्याओं का विधायक अमन गिरी द्वारा निराकरण भी किया गया तत्पश्चात माननीय विधायक अमन गिरी ग्राम अजान पहुंचे वहा के ग्रामवासियों से मिलकर वहां की समस्याओं को सुना…
लखीमपुर खीरी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की खाद्य वितरण में उद्दंड सिपाही की बर्खास्तगी की मांग
लखीमपुर खीरी – विधानसभा श्रीनगर के बहुद्देशीय सहकारी समिति शंकरपुर भदूरा पर 16 जुलाई को खाद लेने हेतु बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए थे मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज किया गया इस बर्बर लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों को को गंभीर चोटे आईं है जिसकी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कड़ी निंदा करते हुए कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है हमें यह भी मालूम है कि पिछले 12- 14 सालों से यह किसान विरोधी सरकार किसानों के लिए कोई भी ठोस कदम अभी तक नहीं उठा पाई…
लखीमपुर खीरी : पीड़ित परिवार से मिला सपा का एक प्रतिनिधि मंडल
लखीमपुर खीरी – श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भदूरा में कल बहुद्देशीय सहकारी समिति पर बुधवार को पुलिस द्वारा खाद वितरण के समय किसानों पे बहुत ही बेरहमी से लाठी चार्ज किया गया इस बर्बर लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों को गम्भीर चोटे भी आई है घटना की जानकारी मिलते ही आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह यादव जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने उसके घर पहुंचा जिसमें पूर्व विधायक श्री रामसरन,पूर्व विधायक सुनील भार्गव लाला, पूर्व विधायक विनय तिवारी,लोहियावाहिनी जिला अध्यक्ष यश…
