लखीमपुर खीरी – मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने खीरी दौरे के दौरान कई सरकारी योजनाओं का जायजा लिया व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की इसके साथ ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मौजूदगी में एनएचएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चयनित संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे व निष्ठा से मरीजों की सेवा करने की सलाह दी।रराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक भी बांटी गई। खीरी के धौरहरा ब्लॉको के उत्कृष्ट कार्य के लिए बीडीओ संदीप कुमार को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया वहीं बांकेगंज…
Category: लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी : गोला वन रेंज में आदमखोर बाघिन पिंजरे की गिरफ्त में ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
लखीमपुर खीरी – गोला वन रेंज में आतंक का पर्याय बन चुकी आदमखोर बाघिन को कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया है पिंजरे में कैद हुई हमलावर आदमखोर बाघिन पिंजरे में दहाड़ मरती रही। जानकारी के अनुसार पिंजरे की गिरफ्त में आई बाघिन ने एक युवक समेत पचासों मवेशियों को अपना शिकार बना चुकी है यह आदमखोर बाघिन जो अब पिंजरे की गिरफ्त में है। वन विभाग टीम द्वारा देवीपुर गांव में लगाए गए पिंजरे मैं कैद होने के बाद आदमख़ोर…
लखीमपुर खीरी : खीरी की 64 नवचयनित सेविकाओं को सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र, थारू जनजाति की 11 बालिकाएं चयनित
लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी जिले के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में चयनित खीरी जिले की 64 मुख्य सेविकाओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इसमें थारू जनजाति की 11 बालिकाओ का चयन भी मुख्य सेविका पद पर हुआ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि को थारू जनजाति समाज की बेटियों की मेहनत और बदलते परिवेश…
लखीमपुर खीरी : गणेश महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा गणपति बप्पा मोर्या के जयकारों से गूंजी छोटी काशी
गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्री गणेश उत्सव समिति गोला के तत्वाधान में बुधवार को मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई और मूर्ति स्थापना कर विधि विधान से गजानन की पूजा अर्चना की गई। गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस दौरान मंदिरों से लेकर घरों और मोहल्ले में गजानन विराजमान किए जाते हैं गणेश चतुर्थी का पूरा माहौल गणपति की भक्ति में डूब जाता है। गणेश उत्सव में हजारों की संख्या…
लखीमपुर खीरी : अलीगंज से चोरी की योजना बनाते समय गोला पुलिस ने चोरी के उपकरणों के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ – थाना गोला पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय चार अभियुक्तों को चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में शनिवार को थाना गोला पुलिस टीम द्वारा चार अभियुक्तों रामलखन पासी पुत्र छडीराम निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,वृजलाल पुत्र पूरन पासी निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,अमित पुत्र छोटे रैदास निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,छोटे रैदास पुत्र भज्जा निवासी ग्राम साहसपुर थाना गोला जनपद खीरी को शिवलाल बाबा मंदिर चौकी अलीगंज से चोरी की योजना बनाते समय चोरी के उपकरणों बेलचा,प्लास,हथौड़ी,पेचकस,रॉड के साथ…
लखीमपुर खीरी : एंटी करप्शन टीम ने पीसीएफ के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी – पीसीएफ प्रादेशिक सहकारी खाद भंडारण निगम कार्यालय में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर दो कर्मचारियों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारियों में पटेल सहायक अनिल वर्मा और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर शामिल हैं। बताया जा रहा है लखीमपुर के ठेकेदार आनंद सिंह का खाद ढुलाई का करीब 40 लख रुपए का बिल पास होना था बिल पास के एवज में पीसीएफ कार्यालय के पटल सहायक अनिल वर्मा ने ₹70000 और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर ने ₹20000 की रिश्वत मांगी…
लखीमपुर खीरी : गोलदार अस्पताल की लापरवाही से प्रशूता के बच्चे की हुई मौत, अस्पताल सीज
लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी के ग्राम नौसर जोगी भीरा निवासी विपिन गुप्ता की गर्भवती पत्नी श्रीमती रूबी गुप्ता ने आरोप लगाया है आशा के कहने पर विपिन गुप्ता ने अपनी गर्भवती पत्नी को गोलदार अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने 25000 रुपए के इलाज में खर्च आने की बात कहीं गई जिस पर पीड़िता के पति ने तत्काल 5000 रुपए जमा किए जिससे इलाज शुरू हो सका डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई बच्चे के परिजनो ने डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही किए जाने…
लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में अंतर्जनपदीय कबड्डी जिम्नास्टिक फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारम्भ
लखीमपुर खीरी – बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में लखनऊ जोन की अन्तर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर महिला/पुरुष कबड्डी, जिम्नास्टिक,फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2025 का शुभारम्भ श्री पवन गौतम अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं श्री विवेक तिवारी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की कुल 11 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें निर्णायक की भूमिका श्री हितेन्द्र कुमार, श्री विपनेश मिश्रा,श्री योगेश गुप्ता,श्री अरुण वर्मा,श्री रमेश वर्मा एवं सुश्री शैलेश यादव बेसिक शिक्षा विभाग लखीमपुर खीरी द्वारा निभायी जा रही है। यह प्रतियोगिता…
लखीमपुर खीरी : इरशाद खान को गोला विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर सपा ने किया जोरदार स्वागत
गोला गोकर्णनाथ – 139 गोला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधानसभा महासचिव इरशाद खान को बनाए जाने पर सपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर इरशाद खान का फूल मालाओं से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा इरशाद खान को विधानसभा महासचिव बनाए जाने से पार्टी को बल मिलेगा और आने वाले 2027 में समाजवादी पार्टी का परचम लहराकर माननीय श्री…
लखीमपुर खीरी : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वी जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके महान योगदान को याद किया
गोला गोकर्णनाथ -भारत रत्न, संचार क्रांति के दूत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को संपूर्ण जनपद में कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। गोला नगर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन को अगुवाई में कांग्रेसियों ने पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर व कांग्रेस कैम्प कार्यालय भारत भूषण कालोनी गोला पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय रवि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल व नगर अध्यक्ष अजीत जैन ने…
लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
लखीमपुर खीरी – डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। डीएम एसपी ने जेल के बैरक पाठशाला, साफ़ सफाई, सीसीटीवी कछ आदि का निरीक्षण किया। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बैरक में बंद बंदियों का हाल-चाल जाना साथ ही बंदियों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया जिस पर साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ मिलने पर संतोष व्यक्त किया।…
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में आजादी की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई जिसमे सम्पूर्ण विद्यालय परिवार- शिक्षक,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय शुक्ल रिंकू द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत गाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मनमोहक एवं शिक्षाप्रद गीत,प्रेरक प्रसंग,नृत्य,कविताएं आदि से सभी का ध्यान अपनी…
लखीमपुर खीरी : मुख्य अतिथि अमन गिरी ने फहराया तिरंगा,बच्चों को बताया देश का भविष्य
गोला गोकर्णनाथ – 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल्हापुर ब्लॉक में मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने ध्वजारोहण किया और ब्लॉक में सभी के साथ मिलकर राष्ट्रगान में सम्मिलित हुए तत्पश्चात बिजुआ क्षेत्र के मालपुर कैम्ब्रीज पब्लिक स्कूल पहुंचे। विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी को बैच लगाकर विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सुंदर प्रस्तुतियों के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी को स्वतंत्रता दिवस…
लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने गणतंत्र दिवस पर सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क पर फहराया तिरंगा
गोला गोकर्णनाथ – सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस को मनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योति प्रसाद तिवारी एवं कमलेश गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर उन्हें याद किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा हम सभी यहां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं यह दिन हमारे देश के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय है जब भारत एक गणतंत्र…
लखीमपुर खीरी : पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को दी गई सलामी
लखीमपुर खीरी – पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक चिन्ह लगाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आए हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई और राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं देश की माटी के लिए अपने प्राणो को न्योछावर करने…
लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय गोला पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रांत प्रचारक अवध प्रांत ने किया ध्वजारोहण
गोला गोकर्णनाथ – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय गोला छोटी काशी पर 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मान्यवर प्रांत प्रचारक अवध प्रांत श्रीमान कौशल जी भाईसाहब के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ किया गया ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय का जय घोष किया गया। इस अवसर पर श्रीमान कौशल जी भाईसहब ने सभी स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता दिवस की शभकामनाएं दी। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव में सीतापुर विभाग प्रचारक श्रीमान अभिषेक जी,गोला जिला प्रचारक श्रीमान शिव प्रकाश जी,जिला व्यवस्था प्रमुख श्री…
लखीमपुर खीरी : हर्षोल्लास से आर्य समाज ने मनाया राष्ट्रीय पर्व,ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
गोला गोकर्णनाथ – आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ।आर्य समाज के पदाधिकारियों संग प्रधान गुरुशरण पाठक ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य अवधेश मिश्र ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए बच्चों ने प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों का मन मोह लिया देशभक्ति युक्त कविता एवं गीतों के माध्यम से छात्रों ने इस उत्सव की भव्यता को प्रदर्शित किया।…
लखीमपुर खीरी : मैलानी में भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में दिखा जोश उत्साह और देशभक्ति के प्रति जुनून
गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के मैलानी कस्बे में मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी प्रतिनिधि भवानी शंकर महेश्वरी की अगुवाई में बृहस्पतिवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा में भारत माता की झांकी ने लोगो का मन मोह लिया यह यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ मैलानी के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में मैलानी वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भारत माता की जय के जयकारों के साथ देशभक्ति के प्रति इस भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाया गया।इस यात्रा में…
लखीमपुर खीरी : गोला चेयरमैन सहित कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा,भारत माता की जय के जयघोष से गूंजी छोटी काशी
गोला गोकर्णनाथ -भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा बाइक रैली आयोजित की गई यह बाइक रैली श्री धर्मादा समिति से प्रारम्भ होकर गोला नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई। रैली में शामिल सभी बाईकों पर तिरंगा लगाया गया था इस दौरान भारत माता की जय और अन्य देशभक्ति के जयकारों से पूरा गोला नगर गुंजायमान हो उठा और इस तिरंगा बाइक रैली में शामिल लोगों में जबरदस्त उत्साह…
लखीमपुर खीरी : भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी मोंटी की अगुवाई में निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली
गोला गोकर्णनाथ – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य हर नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है गोला के कुंभी ब्लॉक के अमीननगर में बृहस्पतिवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया यह रैली भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी मोंटी भैया की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में भाजपा नेता सहित क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने इस रैली में अपनी सहभागिता की और रैली को सफल बनाया गया रैली…
