फर्रुखाबाद के प्रखंड राजेपुर मैं विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा श्री विनय जी की अध्यक्षता में अखंड भारत संकल्प दिवस बड़ी धूमधाम के साथ प्रखंड राजेपुर स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ Iमुख्य अतिथि के रुप में श्री सुरेश राजपूत रहे Iसर्वप्रथम जय श्री राम,भारत माता की जय,वंदे मातरम उद्घोष के साथ संगठन मंत्री श्री शुभम जी ने भगवा ध्वज लहरा कर शोभा यात्रा का आरंभ किया I.शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में बाइक व कारे मौजूद रही Iशोभायात्रा जमापुर…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: महारानी अवंती बाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई
फर्रुखाबाद: लोधी युवा महासभा ने नगर के अनंत होटल में महारानी अवंती बाई की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए एकजुट रहने को कहा समाज की तरक्की के लिए लड़कों की तरह लड़कियों को भी उच्च शिक्षा दिलाने एवं एक दूसरे के सुख में शामिल होने की अपील की गई।कार्यक्रम में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर भूदेव राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अजय राजपूत, प्रधान ज्ञानेंद्र लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामविलास…
फर्रुखाबाद :कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले माध्यमिक स्कूल
फर्रुखाबाद : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन मोड में उतरने का उत्तर प्रदेश में बड़ा असर हुआ है। उत्तर प्रदेश में लगातार संक्रमण कम होने से लोगों को समय-समय पर राहत दी गई है। इसी क्रम में सोमवार से माध्यमिक स्कूल खोले गए हैं। सोमवार को कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को कोविड प्रोटोकाल के साथ स्कूलों में प्रवेश दिया गया है। पहले दिन अनुपस्थिति काफी कम है लेकिन करीब सात माह बाद स्कूल खुलने से बच्चे काफी उत्साहित…
फर्रुखाबाद:सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य के आदेश का जोरदार विरोध करेंगे: युवा व्यापार मंडल
फर्रुखाबाद:व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य के तानाशाही आदेश का जबरदस्त विरोध करने का ऐलान किया है।युवा व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान को गलत समय पर चलाने का फैसला लिया हैं। उन्होंने 19 अगस्त से रेलवे रोड व लोहाई रोड पर अतिक्रमण अभियान को शुरू करने का फरमान जारी किया है।जबकि 22 अगस्त को रक्षा बंधन का महत्वपूर्ण त्योहार है तमाम छोटे दुकानदार अपनी रोजी रोटी के लिए फुटपाथ पर राखी की दुकाने लगाए है।…
फर्रुखाबाद : पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद ने सदर विधानसभा से ठोंकी ताल
फर्रुखाबाद : पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद नें रविवार को बिना जिला संगठन की मौजूदगी के फर्रुखाबाद सदर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी| जिससे उन्होंने साबित कर दिया संगठन होनें ना होनें से उन पर कोई फर्क नही पड़ता आज भी जिला कांग्रेस उनके इशारे पर ही चलती है|फतेहगढ़ डीएम आवास के निकट मिर्ज़ा वसीम बेग के आवास लाल कोठी सिविल लाइन्स पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद नें प्रेस वार्ता का आयोजन किया| उन्होंने कहा कि तीसरी बेब कोरोना की आने वाली…
फर्रुखाबाद:बंदियों से मुलाकात करने में आरटी पीसीआर रिपोर्ट बनी अड़चन
फर्रुखाबाद: कारागार महानिदेशक के पत्र के आधार पर शासन की ओर से जेलों में बंद कैदियों से मुलाकात की 16 अगस्त से अनुमति दे गयी थी। लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष बाद शुरू हो रही मुलाकात के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की अनिवार्यता की कड़ी शर्त परिजनों और बंदी के बीच जेल की ऊंची दीवार की तरह खड़ी हो गयी| टेस्ट रिपोर्ट ना होनें से दर्जन भर से अधिक लोग वापस लौट गये|दरअसल केन्द्रीय कारागार व जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की मुलाकात पर 20 मार्च 2020 से कोरोना महामारी के चलते…
फर्रुखाबाद:एक ही रात में चोरों ने चार मकानों पर धावा बोला
फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा के ग्राम बड़ी बरौन में बीती चार घरों में चोरों ने सेधमारी कर नकदी ज़ेबर सहित लाखों का सामान उडाया। चोर रात मे सुनील कुमार राठौर की छत पर चढ़ गए छत पर ही सुनील की पत्नी पिंकी व बच्चे सो रहे थे।तभी चोरो ने जीने के गेट की चावी पिंकी के तकिये के नीचे से निकाल ली और ताला खोल कर अंदर घुस गए। चोर घर में लगी बड़ी एलईडी टीवी सोने की चैन व 50 हज़ार रुपये निकाले।चोर सुनील की छत से लगी कुलदीप पुत्र…
फर्रुखाबाद:सोमवार 16 अगस्त से बंदियों की मुलाकात कर सकेंगे परिजन
फर्रुखाबाद: जिला जेल व सेन्ट्रल जेल में निरुद्ध बंदियों की मुलाकात पर शासन से पाबंदी लगा दी गयी थी| लेकिन तकरीबन डेढ़ वर्ष के बाद पुन: बंदियों की मुलाकात प्रक्रिया शूरू हो रही है| जो बंदियो और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है|दरअसल शासन नें कोरोना को देखते हुए रविवार 22 मार्च 20 को मुलाकात पर रोंक लगा दी थी| लगभग 17 महीने बाद आगामी सोमवार 16 अगस्त से बंदियों की मुलाकात शुरू हो जायेगी| जिससे इस बार रक्षाबंधन पर बंदियों को अपनी बहनों से मिलनें में कोई…
फर्रुखाबाद :फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों का हुआ भंडाफोड़
फर्रुखाबाद : थाना कमालगंज पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।कस्बा चौकी इंचार्ज जितेंद्र पटेल ने उपनिरीक्षक अमित शर्मा के साथ जहानगंज रोड अर्जुन कोल्ड स्टोरेज के सामने मकान पर छापा मारा।पुलिस ने वहां फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी श्रीओमउर्फ शिवम राजपूत थाना नवाबगंज के ग्राम सिरौली निवासी जितेद्र शर्मा पुत्र प्रमोद एवं अमित दिवाकर पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया।पुलिस ने मौके से कई फर्जी आधार कार्ड के साथ ही स्क्रेनर मशीन, फोटोकॉपी मशीन, फिंगर प्रिंट मशीन लैपटॉप…
फर्रुखाबाद:ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले शातिर गिरफ्तार
फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज पुलिस ने सर्राफ दुकान से चोरी करने वाले शातिर चोरों को जेवरात सहित गिरफ्तार किया है।चोरों की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा की टीम ने टेडीकोन चौराहे के निकट सर्वेश गंगवार के आम के बाग मे नलकूप के सामने चोरों की घेराबंदी की। जिसमे पुलिस ने वहां ईको कार में चोरों की अन्य वारदात करने की योजना बनाते समय चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए चोरों में जनपद बदायूं थाना उसैथ के मोहल्ला पछा निवासी आमिर उर्फ जुबेर पुत्र सकील, ककराका रोड निकट…
फर्रुखाबाद :हादसे में वैशाली रेस्टोरेंट के मालिक के पुत्र की मौत से घर में छाया मातम
फर्रुखाबाद :हादसे में होटल मालिक के युवा पुत्र अर्पित झा की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया।अर्पित नगर के मोहल्ला मैमरान निवासी नरेंद्र झा का 24 वर्षीय पुत्र था। नरेंद्र झा का फर्रुखाबाद स्टेशन पर वैशाली रेस्टोरेंट है अर्पित परसों गायब हो गया था परिजन अर्पित को तलाश कर रहे थे। बीती रात अर्पित कमालगंज थाना क्षेत्र में किसी वाहन से टकराकर घायल हो गया था।उसे एम्बुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी कमालगंज से लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहांँ डॉक्टर ने अर्पित को मृत घोषित कर…
फर्रुखाबाद: प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों व निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न
फर्रूखाबाद जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यो व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमे मंत्री नें अवश्यक निर्देश दिये|बैठक में प्रभारी मंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि अवमुक्त धनराशि को खर्च कर व्यय धनराशि में लाना सुनिश्चित किया जाए। जिन कार्यों में धनराशि अवमुक्त हो चुकी है उन कार्यों को तेजी के साथ कराया जाए। दिसम्बर तक सभी निर्माण कार्यों को हर हाल में पूर्ण कराया जाए। वन विभाग को वृक्षारोपण कार्य का भुगतान कर व्यय की जानकारी…
फर्रुखाबाद: आर्थिक तंगी से परेशान पेंटर फांसी पर झूला
फर्रुखाबाद पेंटर नें आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी| जिससे परिजनों में कोहराम गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग नई बस्ती निवासी लगभग 35 वर्षीय सर्वेश कुशवाह पुताई का कार्य कर अपना और परिवार का पेट पाल रहा था| बीती रात वह भोजन करनें के बाद कमरे में जाकर लेट गया| वहीं उसकी पत्नी शकुंतला देवी अपने बच्चो के साथ दूसरे कमरें में सोने चले गयी| देर रात सर्वेश नें पंखे से दुपट्टे से…
फर्रुखाबाद: कायाकल्प योजना में बरौन और कमालगंज सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड
फर्रुखाबाद: कायाकल्प योजना के अंतर्गत बेहतर चिकित्सीय सुविधा, साफ-सफाई के लिए जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन और कमालगंज को कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21के लिए चयनित किया गया है।इसमें बरौन सीएचसी 77.8 प्रतिशत अंक पाकर आठवें और कमालगंज 71.9 फीसदी अंक पाकर मंडल में अठारवें स्थान पर रहा। जिसके लिए सीएचसी को सात्वनां पुरस्कार स्वरूप एक लाख रूपये मिलेंगे | जनपदीय क़्वालिटी सलाहकार, डॉ. शेखर यादवने कहा कि इस योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से साफ-सफाई, बेहतर रखरखाव व सेवा प्रदान करने वाले…
फर्रुखाबाद:अनियंत्रित बाइक सवार युवक पुलिया से टकराने से मौत
फर्रुखाबाद कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाइक टकरानें से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे उपचार के लिए परिजन सीएसी लेकर आये लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुधैया निवासी लगभग 35 वर्षीय संदीप कुमार बीती रात अपने भाई कुलदीप के साथ परिजनों को बस अड्डे कायमगंज छोड़ने गया था| उसी दौरान अचरा रोड पर गांव झब्बूपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में टकराकर नहर में जा गिरी|ग्रामीणों की मदद से संदीप कुमार को परिजनों…
फर्रुखाबाद : पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने किया कोर्ट में समर्पण
फर्रुखाबाद : चुनाव आचार संहिता उलंघन के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होनें पर पूर्व एमएलसी नें कोर्ट में समर्पण कर दिया|मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार त्यागी ने पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल समेत दो लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था| दरअसल वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े बसपा नेता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की लाल दरवाजे के निकट सेवावृत रसोई माँ रसोई चल रही थी|जिसके चलते उड़न दस्ता प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा नें शहर कोतवाली…
फर्रुखाबाद :12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कैडेट्स ने झाड़ू तथा डस्टबिन लेकर दिया स्वच्छता का संदेश
फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर “आजादी का महोत्सव” पूरे प्रदेश मनाया जा रहा हैं।इसी क्रम में 12 यूपी बटालियन एन सी सी फतेहगढ़ के कमांन्डिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में म्युनिसिपल इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पों से तथा दीपक जलाकर दी गई श्रद्धांजलि के पुराने फूल मालाओं को उतार कर शहीद स्मारक पर स्वच्छता का संदेश दिया गया।सभी एनसीसी…
फर्रुखाबाद :नशेड़ी अधेड़ ने अपनी अर्धांगिनी को ईटों से कुचलकर की हत्या
फर्रुखाबाद :नशेड़ी अधेड़ ने अपनी पत्नी मालती को ईटों से कुचल कर मार डाला और घर से गायब हो गया। मालती कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम चांदपुर निवासी जबर सिंह कटियार की 50 वर्षीय पत्नी थी। मालती की एक मात्र 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान कटियार की बीते वर्ष बुखार आने से मौत हो गई थी। शराब पीने का आदी जबर सिंह कटियार आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था बीते दिनों जबर सिंह कटियार ने विवाद के दौरान नशे में अपनी पत्नी मालती के ऊपर ईटों व डंडो के प्रहार…
फर्रुखाबाद: रिश्वतखोरी का खुलासा करने वाले पत्रकार को मिल रही धमकियां
फर्रुखाबाद रिश्वतखोर पंचायत मित्र ने कारनामों का भंडाफोड करने वाले पत्रकार को छेड़खानी के मुकदमे में फसाने की चेतावनी दी है।शमशाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत अहमदगंज की नन्ही बिटिया पत्नी रामपाल, कृष्णा देवी पत्नी प्रमोद कुमार, राजकुमारी पत्नी रामबरन व मुन्नी देवी पत्नी जयदेव, मीरा पत्नी अमित कुमार ( दिव्यांग) ने मीडिया को बताया कि हम लोगो के नाम से कॉलोनी आई। जिसकी जानकारी पूर्व प्रधान खुशीराम व पंचायत मित्र दलवीर के द्वारा दी गई। महिलाओं ने पंचायत मित्र दलवीर पर आरोप लगाया है कि दलवीर ने हम लोगो के…
फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधानसभा कमेटी घोषित सुबोध यादव समर्थित समर्थकों का दबदबा
फर्रुखाबाद गुरुवार को सपा की अमृतपुर विधान सभा कमेटी की घोषण की गयी| जिसमे सर्वाधिक सुबोध यादव समर्थकों को जगह मिली|समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास-विकास में विधानसभा अमृतपुर की कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे सुबोध यादव के समर्थकों का दबदबा रहा| दरअसल विधान सभा अमृतपुर के अध्यक्ष सचिन यादव समर्थक यशवीर आर्य थे| लेकिन जिला पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करनें के आरोप में सचिन यादव 6 वर्ष के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिये गये| लिहाजा उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य पर भी…
