फर्रुखाबाद ,28 जनवरी 2023 विदेशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुये इस बीमारी से बचाव के लिए एक बार फिर से कोविड टीकाकरण पर ज़ोर दिया जा रहा है । जिले में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए 11 हज़ार 500 डोज मिली हैं l इसी को लेकर जिले में रविवार को लगने वाले आरोग्य मेले में कोविड टीकाकरण मेगा अभियान चलाया जाएगा l इस अभियान के दौरान सभी सीएचसी, पीएचसी, सिविल अस्पताल और डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल में छूटे हुए लोगों के टीके लगाए जायेंगे यह…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद : प्रेमी जोड़े ने खाया जहर प्रेमी की मौत प्रेमिका की हालत गंभीर
प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर जहर देने का लगाया आरोप प्रेमी जोड़े द्वारा जहर खाने के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे जहां ईएमओ ड्यूटी पर तैनात डॉ आकाश बंसल ने 20 वर्षीय प्रेमी युवक रोहित पुत्र दृगपाल को मृत घोषित कर दिया वहीं 18 वर्षीय प्रेमिका का गंभीर हालत में उपचार जारी है, डॉक्टरों की टीम उसे बचाने के प्रयास में जुटी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जिला अस्पताल…
फर्रुखाबाद:क्षय रोग उन्मूलन में सैंपल ट्रांसपोर्टर निभायेंगे अहम भूमिका
फर्रुखाबाद ,27 जनवरी 2023 टीबी मरीजों की जाँच में तेजी लाने के लिए सरकार की तरफ से एक नई पहल की गयी है। इसके तहत आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से निकटतम परीक्षण केंद्र तक सैम्पल पहुंचाने के लिए सैम्पल ट्रांसपोर्टर की मानदेय के आधार पर तैनाती की जाएगी। इससे बलगम कलेक्शन के बाद जाँच रिपोर्ट जल्दी से जल्दी आने की राह आसान बन सकेगी। इसी को लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को बलगम एकत्र और रखरखाव को…
फर्रुखाबाद:झुलसे लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत से बिजली कर्मचारियों में रोष व्याप्त
फर्रुखाबाद, 30 दिसंबर 2022 को बिजली करंट से झुलसे लाइनमैन विपिन कुमार की इलाज के दौरान आज तड़के 27 जनवरी 2023 को मौत हो जाने से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथियों में पीड़ित परिवार की विभाग एवं कार्यदाई संस्था द्वारा कोई मदद न किए जाने से जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है। विद्युत उपकेंद्र हजियापुर पर तैनात लाइनमैन विपिन कुमार 30 दिसंबर को 11 हजार की हाईटेंशन लाइन पर कार्य कर रहा था उसी दौरान करंट के चपेट में आने से लाइनमैन विपिन कुमार बुरी तरह झुलस…
फर्रुखाबाद:दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस
फर्रुखाबाद : दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस- दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय हथियापुर निकट पुलिस चौकी नवाबगंज रोड पर सभी दस्तक मीडिया ग्रुप के सभी पत्रकार साथियों एवं सुगत मीडिया एवं आर्टिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया इस कार्यक्रम में राज्य संवाददाता / सुगत मीडिया के राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण…
फर्रुखाबाद :वृद्ध आश्रम अलावलपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
आज विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम अलावलपुर में स्वयं सेवी संस्था प्रेरणा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान उन्नाव द्बारा संचालित व समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्बारा प्रायोजित वृद्धाश्रम अलावलपुर फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय पर्व 74 वां गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी श्रीमती नीलू चतुर्वेदी जी द्बारा महात्मा गाँधी जी व भारत माता की फोटो पर माला पहनाते हुए ध्वजारोहण कर सभी वृद्धजनों द्बारा राष्ट्रगान गाया गया तत्पश्चात सभी को मिष्ठान वितरित किया गया॥समाज सेवी श्रीमती नीलू चतुर्वेदी जी…
फर्रुखाबाद : आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में 26 जनवरी का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ध्वजारोहण करने के बाद झंडे को सलामी दी गई राष्ट्रगान हो जाने के बाद बच्चों ने अपना अपना दमखम दिखाया जिसमें बच्चों ने एक नाटक का आयोजन किया जिसमें आजादी से लेकर अब तक की भारत की उपलब्धियों को दर्शाया गया, भारत की सैन्य क्षमता एवं नई शिक्षा नीति का नाट्य रूपांतरण किया गया एवं इसके अलावा बच्चों ने एक मनमोहक देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया ।मुख्य अतिथि कर्नल श्री पुष्पेंद्र झिंकवान जी ने बच्चों…
फर्रुखाबाद : आर्मी स्कूल फतेहगढ़ में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में परीक्षा पर चर्चा 2023 का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 50 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया I जिसमें से 10 छात्रों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू सिंह के द्वारा दिया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू सिंह जी ने बताया की सभी छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया है एवं अपने विचारों को कला के माध्यम से बखूबी आरेखित किया है एवं इसके अलावा जी 20 प्रेसीडेंसी के लिए योगदान…
फर्रूखाबाद: गणतंत्र दिवस के समारोह पर निकाली स्कूली बच्चों ने रैली
हथियापुर के होलकर इंटर कॉलेज के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर हथिया पुर के चौकी इंचार्ज इंद्रजीत के नेतृत्व में हथिया पुर के मार्केट से होते हुए फर्रुखाबाद की तरफ रवाना हुई रैली
फर्रुखाबाद:जिले में 23 सैम्पल ट्रांसपोर्टर टीबी रोगियों के बलगम का करेंगे कलेक्शन
फर्रुखाबाद ,25 जनवरी 2023 टीबी मरीजों की जाँच में तेजी लाने के लिए सरकार की तरफ से एक नई पहल की गयी है। इसके तहत आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से निकटतम परीक्षण केंद्र तक सैम्पल पहुंचाने के लिए सैम्पल ट्रांसपोर्टर की मानदेय के आधार पर तैनाती की जाएगी। इससे बलगम कलेक्शन के बाद जाँच रिपोर्ट जल्दी से जल्दी आने की राह आसान बन सकेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने बताया कि अब घर के नजदीक ही संभावित टीबी मरीजों के बलगम कलेक्शन की व्यवस्था आयुष्मान भारत-हेल्थ…
फर्रुखाबाद:भीमसैन मुकुंद, जेल अधीक्षक का नाम जेल की भोजन व्यवस्था को फाइव स्टार बनाने के लिए “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ” में हुआ दर्ज
फर्रुखाबाद, आज 25 जनवरी 2023 को भीमसैन मुकुंद , जेल अधीक्षक का नाम जेल की भोजन व्यवस्था को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवम मानक प्राधिकरण द्वारा फाइव स्टार रेटिंग प्रदान किए जाने पर ,” इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ” में दर्ज किया गया । इस संदर्भ में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल की भोजन व्यवस्था को FSSAI द्वारा फाइव स्टार रेटिंग प्रदान करने पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन किया गया था । इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के चीफ एडिटर डा. बिस्वरूप…
फर्रुखाबाद:- 2 दिन से हो रही छिटपुट बारिश के चलते बड़ी सर्दी , कल्पवसी हो रहे बेहाल ।
फर्रुखाबाद:-फर्रुखाबाद आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही 2 दिन से बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है । वही ग्रामीण क्षेत्रो में आलू की फसल में किसानों को नुकसान होने की आशंका है । आपको बता दें फर्रुखाबाद तथा आस पास के जिले मैनपुरी ,कन्नौज, इटावा, एटा ,शाहजहांपुर आदि जिलों में 2 दिन से लगातार छिटपुट बारिश देखी जा रही है । जिसके चलते कई जगह विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही है और साथ में ही ग्रामीण जनजीवन भी अस्त-व्यस्त होता जा रहा है । कई गांव…
फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने अपने घायल साथी का किया सहयोग
फर्रुखाबाद,पूर्व समय 30 दिसंबर 2022 को विद्युत उपकेंद्र हजियापुर पर तैनात लाइनमैन सहायक विपिन कुमार का 11000 की लाइन पर कार्य के दौरान करंट के चपेट में आने से हुए हादसे का शिकार लाइनमैन सहायक विपिन कुमार का इलाज वर्तमान समय में निजी हॉस्पिटल केपी सिंह जयनारायण वर्मा रोड फतेहगढ़ फर्रुखाबाद में चल रहा है। जहां कुछ समय पहले उनका एक उल्टा हाथ और सीधे हाथ की एक उंगली काटनी पड़ गई थी जिसमें कारदायी संस्था तथा विभाग द्वारा कोई भी सहयोग नहीं किया गया था । उक्त कर्मचारी को…
फर्रुखाबाद:यूपी दिवस के अवसर पर लगी स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी,स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाए जनमानस -जिलाधिकारी
फर्रुखाबाद, 24 जनवरी 2023 स्वास्थ्य विभाग जन समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सदैव तत्पर रहता है। चाहे गर्भवती की जांच या प्रसव हो या उसको प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाना हो। और तो और आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना हो या अन्य किसी बीमारी संबंधी योजना का लाभ लेना हो। विभाग के लोग कई बार लीक से हटकर भी लोगों की मदद किए हैं। कोविड काल में इसके कई उदाहरण हैं l यह कहना है जिलाधिकारी संजय सिंह का। डीएम मंगलवार को मेला रामनगरिया में…
फर्रुखाबाद :- ग्राम पंचायत सिरौली में अमृतपुर विधायक ने किया आरआरसी सेंटर का उद्घाटन ।
फर्रूखाबाद : ग्राम पंचायत सिरौली विकासखंड मोहम्मदाबाद की प्रधान शीतला देवी एवं सचिव शैलेंद्र त्रिपाठी के देख रेख में स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेंटर का निर्माण कराया । आर आर सी सेंटर का उद्घाटन आज अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य व जिलाधिकारी संजय कुमार महोदय के द्वारा किया गया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्मोली ,ग्राम विकास अधिकारी मोहम्दाबाद ,ग्राम प्रधान शीतला देवी ,सर्वेश राजपूत ,ग्राम सचिव शैलेन्द्र त्रिपाठी , समस्त ग्रामवासी आदि लोग मौजूद रहे ।
फर्रूखाबाद:- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में नवाचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा 24 जनवरी को आईजीपी में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ।
फर्रूखाबाद:- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में नवाचार पर विशेष फोकस किया गया है। इसके मूलभूत सिद्धान्तों में रचनात्मकता, तार्किक निर्णय लेने और नवाचार को प्रोत्साहित करना सम्मिलित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षकों को अपना सुधार करने के लिए और अपने व्यवसाय से सम्बन्धित आधुनिक विचार और नवाचार को सीखने के लिए सतत् अवसर देने की बात कहती है।विद्यालयी शिक्षा में गुणवत्ता सम्बर्द्धन हेतु शिक्षकों तथा शिक्षक प्रशिक्षकों का नवाचार पर उन्मुखीकरण किया जाना अति आवश्यक है, क्योंकि नवाचार का सम्बन्ध नवीन तकनीकी एवं नवीन ज्ञान से होता है। बदलती परिस्थितियों के…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में खुशी की लहर ,गणतंत्र दिवस पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द ‘गोल्ड प्रशंसा चिह्न’ से होंगे सम्मानित
फर्रुखाबाद ,जिला कारागार फतेहगढ़ के जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द ने एक और मील का पत्थर रख दिया। अपने कार्यों से ख्याति बटोरने वाले जेल अधीक्षक गणतंत्र दिवस पर ‘गोल्ड प्रशंसा चिह्न’ से नवाजे जाएंगे। प्रदेश में यह सम्मान मात्र छह जेल अधीक्षकों को मिला है और फर्रुखाबाद के लिए यह गौरव की बात है, उसमें यह जिला शामिल है।जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द दर्जनों सम्मानों से अलंकृत किए जा चुके हैं। जेल को सही मायने में ‘बन्दी सुधार गृह’ बनाने में जेल अधीक्षक के प्रयास सराहनीय हैं। जीवन की सबसे बड़ी…
फर्रुखाबाद:मानसिक स्वास्थ्य शिविर का भोजपुर विधायक ने किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद, 23 जनवरी 2023 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीएचसी मोहम्दाबाद में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही हेल्थ एटीएम जनता को समर्पित किया और अपने स्वास्थ्य की भी जॉच की l दस स्वस्थ हुए क्षय रोगियों को एसीएमओ डॉ दलवीर सिंह ने पोषण पोटली देने के साथ ही क्षय रोग उन्मूलन में उनका साथ मांगा l साथ ही शिविर में 160 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनको उचित सलाह और दवा भी…
फर्रुखाबाद:जयंती पर याद किए गए नेता जी सुभाष चंद्र बोस
कमालगंज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह सोमवार को जिले के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों व शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में बच्चों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।क़मालगंज के आर०पी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कैप्टेन बलविंदर सिंह ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया उसके बाद सभी अध्यापकों व छात्रों ने पुष्प अर्पित किए।इस दौरान बलविंदर सिंह ने कहा ने कहा कि आजादी के महानायक नेताजी ने अपने असाधारण देशप्रेम, अदम्य साहस व तेजस्वी वाणी से युवाओं…
फर्रुखाबाद : जन अधिकार पार्टी के विधानसभा कायमगंज के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार
फर्रुखाबाद : तेइस जनवरी दो हजार तेइस दिन सोमवार को कायमगंज विधानसभा के लगभग दर्जन भर जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील सभागार में पहुँच कर उपजिलाधिकारी महोदय कायमगंज को विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी० सिंह शाक्य के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा|जिसमें जातिगत जनगणना कराने के लिए जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग की |और देश की राष्ट्रीय सम्पत्तियों को निजी क्षेत्र की कम्पनियों व उद्योगपतियों के हाथों कौड़ियों के भाव न बेचे जाने की मांग जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने की|…
