फर्रुखाबाद, आज 9 नवंबर 2023 दिन बृहस्पतिवार को जहानगंज के रामाधार कोल्ड स्टोरेज में भोजपुर विधानसभा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित किया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया है इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को क्षेत्र में विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों की जानकारी दी जा रही है।…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बिहार के सीएम के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं पर दिए गए मर्यादित बयान पर विरोध दर्ज किया
नवंबर 2023 दिन बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं पर दिए गए मर्यादित बयान पर विरोध दर्ज किया एवं शहर के पक्का पुल तिराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद नीतीश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए।विरोध प्रदर्शन के उपरांत भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक…
फर्रुखाबाद:आरपी इण्टर कॉलेज के प्रांगण में बच्चों को प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु शत् प्रतिशत वोट बनवाने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया
फर्रुखाबाद,आज 06 नवंबर 2023 को आरपी इण्टर कॉलेज कमालगंज के प्रांगण में कॉलेज के प्रधानाचार्य बलविन्दर सिंह तथा कालेज के स्वीप प्रभारी कुलदीप कुमार के सहयोग से जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड भारती मिश्रा,ब्लाॅक स्काउट मास्टर भोजपुर विधान सभा प्रभारी स्वीप भुवनेश भदौरिया,गाइड कैप्टन नगर क्षेत्र पुष्पा सिंह द्वारा मतदाता शपथ कराई गई।भारती मिश्रा ने सभी बच्चों को प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु शत् प्रतिशत वोट बनवाने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। भुवनेश भदौरिया ने सभी बच्चों को वोट बनवाने की प्रक्रिया की जानकरी दी। पुष्पा सिंह…
फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष एवं 26 सभासदों को जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई
फर्रुखाबाद,आज 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल राजपूत एवं 26 सभासदों को जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत नवाबगंज,कंपिल, खीमसेपुर एवं नगर पालिका कायमगंज के सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता ने शामिल हुए अध्यक्ष सहित सभी सभासदों को शुभकामनाएं दी।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में महिला बंदियों द्वारा बनाई जा रही डिजाइनर रंग बिरंगी खुशबूदार जेल मोमबत्तियों से जगमग होगा जेल
फर्रुखाबाद, महिला बंदियों द्वारा बनाई जा रही डिजाइनर रंग बिरंगी खुशबूदार जेल मोमबत्तियों से जगमग होगा जेल । जिला कारागार फतेहगढ़ में आजकल दीपावली तैयार शुरू हो गई है । इस बार अनोखी पहल के अंतर्गत महिला बैरक में नगमा महिला जेल वार्डर के पर्यवेक्षण में महिला बंदी डिजाइनर रंग बिरंगी मोमबत्तियां बनाने में व्यस्त है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल महिला बंदियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जेल के स्तर से ही मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण नगमा जेल बार्डर द्वारा दिया जा रहा है…
फर्रुखाबाद:अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना निस्तारण में अग्रणी थाना प्रभारियों व उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम में पीआरवी पर तैनात कर्मचारीगणों को पुरस्कृत व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के पर्यवेक्षण में अमृतपुर मीनेश पचौरी द्वारा अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुये अपने अधीनस्थ विवेचकों का मार्गदर्शन कर अथक परिश्रम एवं लगन के साथ विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराते हुये वर्ष 2022 के सापेक्ष विवचेना पेंडेन्सी 5.97 प्रतिशत लाया गया है जिसके फलस्वरुप जनपद में थाना अमृतपुर का विवेचना निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। थानाध्यक्ष का कार्य राजकीय कर्तव्यों के प्रति दृढ़ निष्ठा एवं प्रतिबद्धता का परिचायक…
फर्रुखाबाद: एलआईसी अभिकर्ता संघ लियाफी के मंडल सचिव आगरा प्रमोद शाक्य का होम ब्रांच पहुंचने पर हुआ स्वागत
भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ लियाफी शाखा फतेहगढ़ में अभिकर्ताओं की हर्ष की लहर रही। प्रमोद शाक्य को मंडल सचिव आगरा बनाए जाने पर शाखा फतेहगढ़ के अभिकर्ताओं ने प्रमोद शाक्य का भव्य स्वागत किया। स्वागत के समय भागीरथ शाक्य, हरिओम कुशवाह, गुड्डू, रामरतन पांडेय, रामनरेश सक्सेना, रामबहादुर शर्मा आदि अभिकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद औषधि निरीक्षक ने मेडिकलो पर की छापेमारी ,3 दवाओं के लिए नमूने ।
नशीली दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को औषधि निरीक्षक फर्रुखाबाद ने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। उन्होंने दवाओं के तीन नमूने लिए। एक मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया है। डीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता व गुणवत्ता की मेडिकल स्टोरों पर जांच की। उन्होंने सलेमपुर भरखा स्थित बिहारीजी मेडिकल स्टोर से दवाओं के दो नमूने लिए। गांव निबिया स्थित मां पूर्णिमा मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलीं।…
फर्रुखाबाद:कानपुर में भर्ती भाकियू जिलाध्यक्ष के भाई रमेश की डेंगू से हुई मौत
जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष के भाई की इलाज के दौरान डेंगू से मौत हो गई। नवाबगंज में थाने के पास निवासी भाकियू जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य के बड़े भाई रमेश शाक्य उम्र 56 वर्ष पिछले पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थे। पहले उनका इलाज कस्बे में ही कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें फर्रुखाबाद शहर के बाईपास एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी उपचार के बाद डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इस पर परिजनों ने उन्हें…
फर्रुखाबाद:भाजपा ने जिला व मंडल स्तर पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन कर, देश के पहले गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती को मनाया
फर्रुखाबाद,आज 31 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला एवं मंडल स्तर पर देश के पहले गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वी जन्म जयंती को मनाया जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं मंडल स्तर पर मंडलों में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। सदर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष विकास पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता पटेल पार्क पहुंचे जहां पर स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश…
फर्रुखाबाद:कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने अभियुक्त को देसी तमंचा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा समय करीब 20.30 बजे को मुखबिर की सूचना अभियुक्त राहुल सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी जाजपुर बंजारा कोतवाली मोहम्मदाबाद मोहल्ला बागकूंचा कोतवाली फर्रूखाबाद से एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर मुअसं- 403/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही…
फर्रुखाबाद:- शमशाबाद मे दो वर्ष से आंगनवाडी केन्द्र के लाभार्थियो को राशन कोटेदार द्वारा गेंहू चावल खाद्यान्न ना वितरण करने की डी एम से की शिकायत ।
फर्रुखाबाद:- नोडल अधिकारियो से मिलीभगत कर कई कोटेदारो ने नही वितरण किया था । बच्चो का खाद्यान्न धीरे धीरे परते खुलना शुरू हो गई है । शमशाबाद क्षेत्र मे राशन कोटेदार द्वारा दो वर्ष से आंगनवाडी केन्द्र के लाभार्थियो का खाद्यान्न ना वितरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव वासियो ने जिलाधिकारी ,अपर जिलाधिकारी ,एस डी एम कायमगंज से शिकायत कर राशन कोटेदार के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। शमशाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत झौआ का निलंबित राशन कोटा वर्ष 18 जुलाई 2021मे चंपतपुर के…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का मासिक निरीक्षण किया एवं जेल में श्रम करने वाले बंदियों को पारिश्रमिक के चेक वितरित किए
आज 30 अक्टूबर 2023 को संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी एवम विकास कुमार , पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल मासिक सुरक्षा ऑडिट निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जेल में श्रम करने वाले 19 बंदियों को रू – 3,63,600.00 के पारिश्रमिक के चेक वितरित किए । अस्पताल , बैरकों का निरीक्षण किया किसी भी बंदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नही की गई । एक बंदी की आज तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल सीटी स्कैन के लिए भेजा जाना था पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल निरीक्षण के दौरान ही पुलिस गार्ड…
फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रवीन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस ने थाना कमालगंज क्षेत्र से दो नफर वारंटी अभियुक्तगण हरिमोहन पुत्र गोपी निवासी मोहल्ला प्रतापनगर थाना कमालगंज, प्रताप पुत्र बाबूराम निवासी मौ. किदवई नगर कस्बा व थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
फर्रुखाबाद:भाजपा के मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरवाये जाने की मंत्री से मांग की
फर्रुखाबाद,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में मुलाकात की और फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।राहुल राठौर ने मंत्री को अधिकारियों के विषय में जानकारी दी उन्होंने बताया कि हमारी सरकार आउटसोर्सिंग के द्वारा हर जनपद में नौकरी निकल रही है लेकिन यहां के अधिकारी रिक्त पड़े पदों को शासन को नहीं भेजते हैं अपने जान पहचान वाले को लगा रखे हैं।राहुल राठौर ने मंत्री जी से कहा कि विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द से…
फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त को तमंचा, कारतूस व मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा मुखविर की खास सूचना पर आज जेएनवी रोड़ सफेदा के बाग की तरफ से एक अभियुक्त बलराम दीक्षित पुत्र प्रेमचन्द्र दीक्षित निवासी बुढ़नामऊ कोतवाली फतेहगढ़ को एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के द्वारा उपयोग में लायी जा रही मोटर…
फर्रुखाबाद:-फतेहगढ़ में ई-स्कूटी शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन।
दीपावली के शुभ अवसर पर फतेहगढ़ चौराहा कचहरी रोड मछली टोला पंजाब नेशनल बैंक स्थित ई-स्कूटी शोरूम काशी ई-मोटर्स का भव्य शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ। स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन कायमगंज की विधायिका डॉक्टर सुरभि गंगवार के पति डॉ अजीत गंगवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बताया की नगर में प्रदूषण रहित टू-व्हीलर का शोरूम खुला है जो समाज को आगे चलकर प्रदूषण से बचने का रास्ता दिखाएगा और प्रदूषण छोड़ने वाली गाड़ियों से लोग किनारा करेंगे वही प्रोपराइटर शुभम कटियार ने कहा कि…
फर्रुखाबाद:जिला भाजपा मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ संपन्न, सांसद मुकेश राजपूत ने आगामी कार्यक्रम एवं विभिन्न मुद्दों पर पत्रकार बंधुओ से हुई वार्ता
फर्रुखाबाद,आज 27 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन संपन्न हुआ इस पत्रकार वार्ता में सांसद मुकेश राजपूत ने आगामी कार्यक्रम एवं विभिन्न मुद्दों पर पत्रकार बंधुओ से वार्ता की।फर्रुखाबाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा देश में लंबे समय से दलित समाज की उपेक्षा हुई है जिसके कारण जो अधिकार दलित समाज को मिलना चाहिए था वह कांग्रेस और उनके समर्थन वाली सरकारों ने नहीं दिया लेकिन 2014 में देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी दलित…
फर्रुखाबाद: भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंडल टीम गठित कर गोप नेता की दिलाई शपथ
भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएस शुक्ला के द्वारा मंडल कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल वाजपेई शाखा मैनपुरी,मंडल सचिव प्रमोद शाक्य शाखा फतेहगढ़,मंडल लेखाधिकारी अरविंद कुमार दीक्षित शाखा फतेहगढ़,मंडल उपाध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य शाखा फर्रुखाबाद,मंडल उपाध्यक्ष प्रभात शुक्ला शाखा ओरैया,मंडल कोषाध्यक्ष ब्रह्मदत्त लवानिया शाखा डीबीओ संजय प्लेस आगरा,मंडल लेखाधिकारी शिवराज सिंह पाल शाखा भरथना,मंडल चुनावधिकारी राजेश कुमार गुप्ता आगरा मंडल कमेटी का हिस्सा है और मंडल आगरा में खुशी की लहर है और सभी पदाधिकारी निष्ठा से कार्य करने का…
फर्रुखाबाद:कश्यप निषाद सभा के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह कश्यप को निष्क्रियता के चलते पद से विभुक्त किया गया
कश्यप निषाद सभा के वर्तमान जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह कश्यप को एक वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो जिला कमेटी का गठन किया। एवं कश्यप निषाद सभा उत्तर प्रदेश आफिस के पास भेजा और न ही कोई सक्रियता दिखाई । अतः उन्हें उनकी निष्क्रीयता के कारण महिपाल सिंह कश्यप को जिला अध्यक्ष के पद से विभुक्त किया जाता है तथा शीघ्र ही फर्रुखाबाद का जिला अध्यक्ष कश्यप निषाद सभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा फर्रुखाबाद में कमेटी बुला कर जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया जायेगा। कश्यप निषाद सभा उत्तर प्रदेश…
