एटा :जाम खुलवाने के दौरान प्राइवेट डग्गेमार बसों और टेम्पों के काटे चालान

जीटी रोड पर जिला अस्पताल के सामने से लेकर माया पैलेस चौराहे तक लगे लम्बे जाम को पुलिस ने खुलवाया। कोतवाली नगर एसएसआई देसी चरन सिंह और हमराह सिपाहियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम। जाम खुलवाने के दौरान प्राइवेट डग्गेमार बसों और टेम्पों के काटे चालान। रिपोर्ट: सोनू यादव

एटा: चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव जनपद में पूर्ण भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया गया

एटा। शासन के निर्देश के अनुपालन में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन जनपदभर में पूर्ण भव्यता, दिव्यता के साथ किया गया। राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उ0प्र0 एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री अतुल गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने शहीद पार्क एवं शहीद स्मारक, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माल्यार्पण किया। प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कलक्ट्रेट से प्रभात फेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया किया, जो जीटी रोड होते हुए विक्टोरिया पार्क पर समाप्त हुई। शहीद पार्क में…

एटा- आईटीआई की परीक्षा को लेकर छात्रों में रहा रोष

एटा- राजकीय औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज हुई आईटीआई की परीक्षा को लेकर छात्रों में रोष, छात्रों ने लगाया आरोप- सर्वर हो रहा था हैंग, परीक्षा निरस्त कर पुनः परीक्षा कराने के लिए ज़िलाधिकारी एटा से लगायी गुहार। सवांददाता: सोनू यादव

एटा :थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, पांच दिन पूर्व पुलिस अभिरक्षा से भागा शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, एसएसपी एटा ने अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25000 रुपए का रखा था इनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री देवानन्द के नेतृत्व में थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2021 धारा 379/411 भादवि, मु0अ0सं0 14/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 16/20201 धारा 224 भादंवि में वांछित चल रहा 25000 रुपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त रवि उर्फ भदला को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी घटना:- दिनांक 27.01.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा अभियुक्त रवि उर्फ भदला पुत्र मुन्नालाल तथा कमलेश उर्फ गटुआ पुत्र कालीचरण निवासीगण होली मौहल्ला…

एटा: बजट के दिन एटा रेल विस्तार के लिये आयोजित किया गया मौन उपवास सत्याग्रह

एटा: आज विपक्ष के अधिकतर दलों ने संकल्प लिया था की अगर इस बजट में एटा कासगंज रेल विस्तार को बजट नहीं मिलता तो अगले वर्ष विधानसभा चुनावों में एटा में एक ही नारा गूंजेगा”रेल नहीं तो वोट नहीं” सपा की ओर से जिला अध्यक्ष आदरणीय परवेज जुबैरी साहब की अगुवाई में सपा के प्रतिनिधि मंडल ने अपना समर्थन दिया। कांग्रेस की ओर से पूर्व राज्यसभा सदस्य सत्या बहिन जी के नेतृत्व में कांग्रेस के पूरे प्रतिनिधिमंडल ने अपना समर्थन दिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी के जिलाध्यक्ष…

एटा-कोतवाली नगर के रोडवेज़ बस स्टैण्ड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस से उतरी महिला को कुचला

एटा- कोतवाली नगर के रोडवेज़ बस स्टैण्ड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस से उतरी महिला को कुचलामहिला ने मौके पर ही तोड़ा तड़प-तड़पकर दम, सूचना पर पहुचे कोतवाली नगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह ने शव को भिजवाया पोस्टमार्टम के लिए, सवांददाता: सोनू यादव

एटा: सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते दो युवक एटा पुलिस की गिरफ्त में, दोनों से अवैध असलहे कारतूस बरामद

एटा: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बारथर गांव के दो युवकों का दोनों हाथों में तमंचे लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से तमंचे भी बरामद कर लिए है। बारथर गांव के धर्मेंद्र व जितेंद्र की फेसबुक और व्हाट्सएप पर फोटो वीडियो वायरल हुईं। जिसमें में वे फिल्मी स्टाईल मे अपने दोनों हाथों में तमंचे लहराते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस पोस्ट की भनक एटा पुलिस को भी लग गई। पुलिस ने साक्ष्य के लिए फोटो…

एटा :पुलिस को मिली सफलता, एक टाटा सूमो कार सहित गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा लूट की योजना बना रहे छह शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस तथा टाटा सूमो कार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.01.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के बाद छह शातिर अभियुक्तों को समय करीब 21.30 बजे नगला भीम के पास बन्द पड़े विकास के भट्टे से…

एटा: अलीगंज तहसील परिसर में बार पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

एटा: पुरानी तहसील परिसर में हाल ही में हुए बार चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी राजपाल सिंह ने की।सर्व प्रथम बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अम्बरीष सिंह राठौर को एसडीएम राजीव पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।उसके बाद समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजपाल सिंह ने कहा कि किसी भी पद की शपथ लेने बहुत सरल है, लेकिन उसका निर्वहन करना उतना ही कठिन है।…

एटा’: जनपद में कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन टीकाकरण के लिए तैयारियों का जायजा

एटा’: शासन के निर्देश के अनुपालन में आज जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद एटा में कोविड टीकाकरण को लेकर जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय में टीकाकारण ड्राई रन, मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश अग्रवाल, डॉ अशोक कुमार सहित तैनात किए गए अन्य अधिकारीगणों कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर, दुरुस्त रखने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए। सवांददाता: सोनू यादव(एटा)

एटा: हाईटेंशन तार टूटा, कार जलकर खाक

जलेसर: नगर के महाराणा प्रताप चौक के निकट मंगलवार को शाम हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से कार जलकर खाक हो गई।मंगलवार शाम लगभग 6 बजे महाराणा प्रताप चौक के निकट वेलकम पॉइंट के बाहर किला मार्ग निवासी अब्दुल रहमान की मारुति स्विफ्ट कार खड़ी हुई थी। तभी अचानक ऊपर से जा रही एचटी लाइन में फॉल्ट होने से तार टूट कर कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई तथा लोग दुकान छोड़कर बाहर भागने लगे।…

एटा: पंचतत्व में विलीन हुए एटा के गांधी किसान नेता सत्याग्रही दयाराम पागल

एटा।जलेसर क्षेत्र के गांव नगला मीरा नगवाई के किसान नेता महात्मा गांधी और अन्ना हजारे जैसे देशभक्त और समाजसेवियों को सभी जानते थे, एवं उनके साथ आंदोलन किए अपना पूरा जीवन आम लोगों को समर्पित कर दिया। जीवनभर गांधी जी के आदर्शों पर चले और अन्ना हजारे के कई अनशन में उनके साथी रहे। जिन्हें प्यार से लोग दयाराम ‘पगला’ के नाम से बुलाते थे। जिनका निधन दिन मगलवार की रात हो गया । वो इस देश के ऐसे व्यक्ति थे कि उन्होंने सबसे ज्यादा क्षेत्र की खारे पानी की…

मारहरा/एटा- आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अफजल मियां कादरी का हुआ निधन

एटा: विश्व विख्यात दरगाह खानकाहे बरकातिया के सज्जादानशीन सैय्यद नजीब मियां नूरी के बड़े भाई एवं आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अफजल मियां कादरी का मंगलवार की रात्रि अलीगढ़ में निधन हो गया था। वह काफी समय से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से ग्रषित थे। आज दोपहर 2 बजे मारहरा में उनका अंतिम संस्कार होगा ।

एटा : जैथरा पुलिस ने महिला का हत्यारोपी किया गिरफ्तार

एटा#ब्रेकिंग : जैथरा पुलिस ने महिला का हत्यारोपी किया गिरफ्तार आरोपी ने पीट-पीटकर की थी महिला की हत्या झूड़ा गांव में पटाखों की चिंगारी को लेकर हुआ था पड़ोसी से विवाद बेटे को पीट रहे आरोपी से बचाने आईं थी मां आरोपी ने बेटे को छोड़ मां की थी पिटाई मृतका के बेटे ने एक आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराया था मुकदमा एसओ विनय शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी को गठित की थी टीम एसआई श्रवण कुमार निगम ने आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक…

एटा: राजनैतिक योद्धा महादीपक शाक्य के बारे में जानें

एटा के पूर्व सांसद, भाजपा नेता डा. महादीपक शाक्य ने मंगलवार 10 नवंबर 2020 को अपने आवास गांव अगौनापुर में अंतिम सांस ली। 99 साल की उम्र में मंगलवार को पूर्व सांसद का देहांत हो गया। पूर्व सांसद की मौत के बाद उनके समर्थक और खासकर शाक्य समाज में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलने पर घर पर कई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग उनके घर पहुंचे। महादीपक शाक्य के बारे में जानें मूल रूप से गांव अगौनापुर के रहने वाले डा. महादीपक शाक्य पहले ऐसे सांसद थे…

लखनऊ: 6 बार सांसद रहे श्री महादीपक शाक्य जी के देहांत की खबर से स्तब्ध हूं- डॉ नवल

लखनऊ: यूपी में शाक्य समाज के बुजुर्ग और वरिष्ठ नेता महादीपक शाक्य के देहांत पर लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल लखनऊ के कैंसर सर्जन और समजवादी नेता डॉ नवल किशोर शाक्य ने अपनी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि श्री महादीपक शाक्य का योगदान समाज के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।

एटा: नहीं रहे शाक्य समाज के नेता महादीपक शाक्य, 6 बार रहे थे सांसद

एटा/अलीगंज: 25 जुलाई 1922 को जन्मे और देश के लोकतंत्र के मन्दिर में 6 बार दहाड़ चुके नेता महादीपक शाक्य ने आज 10 नवम्बर को अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में शोक की लहर है। श्री शाक्य बीजेपी नेता रहे हैं। हमेशा गरीबों, किसानों के नेता के बतौर महादीपक शाक्य जाने जाते रहे। उनके देहांत से समाज में एक बड़ा नुकसान तो हुआ ही है साथ ही हमेशा राजनीति के गुर देने वाला नेता अब दुनिया को अलविदा कह चुका है।श्री शाक्य…

एटा: फोन पर रिश्वत मांग रहा सिपाही का ऑडियो हुआ था वायरल, सिपाही हुआ निलंबित

एटा: थाना मलावन में तैनात आरोपी सौरभ सिपाही हुआ निलंबित फोन पर रिश्वत मांग रहा सिपाही का ऑडियो हुआ था वायरल आरोपी सौरभ सिपाही का सोशल मीडिया पर ऑडियो हुआ था वायरल किसी काम को कराने के एवज में आरोपी सिपाही ने की थी पांच हजार की मांग आरोपी सौरभ सिपाही जांच में सही पाए जाने पर किया निलंबित आरोपी सिपाही को देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निलंबित

एटा: बीस मिनट की बरसात से सब हुआ पानी पानी

सिर्फ बीस मिनट की बारिश में एटा नगरपालिका के विकास की आंधी इस बार सड़कों और गलियों के दायरे को तोड़कर लोगों के बेडरूम तक पहुंच गयी। यहां का नजारा आज देखने लायक था। बरसात में सभी जगह पानी पानी ही नजर आता दिखा ,यहां कई सवाल लोग एक दूसरे से पूंछते दिखे। जिधर देखो उधर बरसात का मंजर देखने को मिला। अचानक बीस मिनट हुई बरसात ने तांडव मचा दिया।

लगातार नौवीं बार नंबर एक रैंक पर एटा पुलिस

एटा – मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर जिला पुलिस ने प्रदेश भर में अव्वल स्थान पाया है। शिकायती पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए पुलिस ने यह कारनामा दिखाया है। छोटे स्तर से लेकर बडे़ स्तर तक की सभी आमजन की समस्याओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री उ0प्र0 की ओर से जन शिकायत (आईजीआरएस) पोर्टल बनाया गया है। जिसमें पीएम पोर्टल, सीएम पोर्टल, डीएम पोर्टल, एसएसपी पोर्टल, सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा आनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है, जिससे शिकायतों का गुणवत्तापरक, पारदर्शितापूर्ण…