मैनपुरी में मिड के मील में खाना परोसते समय बालिका के ऊपर पलटी गर्म सब्जी से भरी बाल्टी, बुरी तरह झुलसी

मैनपुरी में प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम (मध्यान्ह भोजन) परोसने के दौरान पांच वर्षीय बालिका के ऊपर गर्म सब्जी से भरी बाल्टी गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी भागते हुए पहुंच गए। घटना सुल्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के भोगांव कस्बा की है। यहां रसूलाबाद मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को मध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान अपनी बहन के साथ स्कूल आई पांच वर्षीय बालिका कुलशम पुत्री मुन्ना सब्जी परोस रही रसोइया…

मैनपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 2 किसानों की मौत, एक की हालत गंभीर

मैनपुरी में खेतों पर पड़ी मक्का को सुखाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से भर भर-कर सड़क पर डाल रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली हाइड्रोलिक करते समय ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे ट्रॉली में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर 3 किसान झुलस गए। जिसमें से 2 किसानों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर…

मैनपुरी में मुठभेड़, पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

मैनपुरी में लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत थी। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा है। उसके खिलाऊ अलग-अलग थानों में छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके साथियों की जानकारी कर रही है। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया…

मैनपुरी में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोर 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कस्बा भोगांव के पडुआ रोड पर सपा नेता ब्रजेश यादव का मकान है। बताया गया है कि बीती रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरी की…

मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी एसयूवी कार में लगा दी आग, विरोध किया तो चला दी गोली

मैनपुरी की आवास विकास काॅलोनी में कुछ दिन पहले हुए झगड़े के बाद आरोपी ने पीड़ित को देख लेने की धमकी दी। 18 जुलाई की रात पीड़ित के घर के बाहर खड़ी एसयूवी में आग लगा दी। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिया। कोतवाली में आरोपी व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आवास विकास कालोनी निवासी अक्षय यादव 12 जुलाई की रात घर पर ही था, तभी काॅलोनी निवासी अभिषेक चौहान उर्फ गोल्डी स्कूटी से आया। उसके हाथ में तमंचा था। अक्षय…

मैनपुरी में नशेड़ी पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने किया कुछ ऐसा, शराब के ठेका से भागे लोग

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में नशेड़ी पति के सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर का है। बुधवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला को गुस्सा आ गया और कई अन्य महिलाओं के साथ शराब के ठेका पर पहुंच गई। पत्नी ने महिलाओं के साथ मिलकर शराब के ठेके को आग लगा दी। ठेका के बाहर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर…

आगरा,बिस्तर पर बीवी संग घिनौनी हरकत: सिटी मजिस्ट्रेट पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध

प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के आदेश के बाद भी सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर अपनी पत्नी को नियमित रूप से गुजारा भत्ता नहीं दे रहे हैं। पीड़िता ने पति की कार्यशैली की न्यायालय में शिकायत की है। मुकदमे की सुनवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश ने 27 जुलाई की तारीख तय कर दी है। पीड़िता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की भी रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को महिला थाना में दर्ज कराई थी। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में कहा था कि उनके पति उसके साथ दिन में कई बार जबरन…

मैनपुरी प्रशासन में मची खलबली, 25 हजार डीएम साहब को दिए, 25 हजार सीडीओ को, डीपीआरओ का ऑडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो से प्रशासन में खलबली मची हुई है। ’25 हजार रुपये डीएम साहब को दिया, 25 हजार सीडीओ को भी देकर आया। जो सहयोग करेगा उसका हम भी सहयोग करेंगे, जो नहीं करेगा उसका हम भी नहीं करेंगे। जैसे प्रधान जसरथपुर का और प्रमोद का हुआ वैसा ही होगा…’ वायरल ऑडियो डीपीआरओ अविनाश चंद का बताया गया है। इस मामले में एक आरएसएस कार्यकर्ता ने शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से भी की है, जिसमें ये ऑडियो भी संलग्न किया गया…

मैनपुरी शादी के दो महीने में ही पत्नी को घर से निकाला, दूसरी युवती से कर ली शादी…वजह कर देगी हैरान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दहेज की मांग को लेकर शादी के दो महीने बाद ही नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं पति ने बगैर तलाक दिए दूसरी युवती से शादी भी कर ली। जानकारी होने पीड़िता ने आरोपी पति सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कन्नौज के माधौगढ़ निवासी पूजा शाक्य ने बताया कि उसकी शादी बौद्ध रीति रिवाज से फरवरी 2019 को कुसमरा चौकी क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी आनंद शाक्य के साथ हुई है। बताया कि शादी कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त…

गंगा में आया उफान, कासगंज के 50 गांव घिरे; बाढ़ से मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर पहुंचा पानी

पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बारिश से मैदानी इलाकों में आया खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। मथुरा, आगरा में यमुना ठिठक गई है। तीन दिन से बढ़ रहा जल स्तर घटना शुरू हो गया, लेकिन निचले क्षेत्रों में संकट बरकरार है। वहीं गंगा में आए उफान से कासगंज जिले के 50 गांव पानी से घिर गए हैं। सैकड़ों बीघा खेती को जलमग्न करते मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर भी पानी पहुंच गया है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। शनिवार रात से मथुरा में यमुना ने तेवर दिखाना…

प्रार्थना में बेहोश होकर गिरीं पांच छात्राएं: अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक निजी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान गर्मी के चलते पांच छात्राओं की हालत बिगड़ गई। तीन छात्राओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजन ने स्कूल प्रशासन पर अधिक समय तक प्रार्थना कराने और गर्मी से बचाव के इंतजाम नहीं होने के आरोप लगाए हैं। शहर के सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान एक-एक कर गर्मी से परेशान होकर छात्राएं जमीन पर गिरने लगीं। शिक्षक और प्रधानाचार्य जब तक कुछ समझ पाते तब…

मैनपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपियों की तलाश

स्कूल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्टमैनपुरी में किशनी थाना कस्बा स्थित एक विद्यालय की छात्राओं के साथ बाइक सवार भाई आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। जानकारी होने के बाद संचालक की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय में आसपास के गांव की कई छात्राएं पढ़ती हैं। बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए कई वाहन लगे हुए हैं। वाहन किशनी के जटपुरा…

मैनपुरी के गांव नगला छेड़ी में टिनशेड पर उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह नहाने के बाद टिनशेड पर कपड़े डालते समय युवक को करंट लग गया। बचाने आई मां भी झुलस गई। युवक की मौत हो गई जबकि मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से घर में चीख-पुकार मची है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला छेड़ी गांव की है। गांव निवासी प्रवेश यादव (28) मंगलवार की सुबह नहाने के बाद घर में डाले गए टिनशेड पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहा था। टिनशेड…

मैनपुरी में पिता-पुत्र और पुत्री को अज्ञात वाहन ने जोरदार मारी टक्कर, पिता की मोत, बेटा-बेटी को गंभीर हालत

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार पिता-पुत्र और पुत्री को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उसके बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसा दन्नाहार थाना क्षेत्र में हुआ है। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव पर वर्धनिया निवासी प्रवेश पुत्र…

मैनपुरी में दो सौ वर्षों से आस्था का केंद्र बना शिवालय चांदेश्वर धाम, ईसन नदी के तट पर है स्थित

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ईसन नदी किनारे प्राचीन शिवालय चांदेश्वर धाम स्थित है। जानकार बताते हैं कि यह शिवालय 200 साल से भी अधिक समय से लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर का निर्माण संतों ने चांदेश्वर महाराज की पूजा अर्चना के बाद कराया था। चांदेश्वर धाम शिवालय के इतिहास पर यदि नजर डालें तो 200 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। मंदिर के गर्भगृह में काले पत्थर की शिवलिंग व नंदी स्थापित हैं। परिसर में अन्य देवों की प्रतिमाएं भी हैं। मंदिर के…

आगरा: यहां निकाह के दो घंटे बाद ही पति ने बोला तलाक, वजह जानकार सभी रह गए दंग

आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दूल्हे ने शादी के 2 घंटे बाद ही दुल्हन को तलाक दे दिया. इतना ही नहीं बल्कि वह दुल्हन को निकाह के मंडप में छोड़कर वापस बरात लेकर अपने घर चला गया. इलाके में इस निकाह की खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि किस वजह से दूल्हे ने 2 घंटे के अंदर ही दुल्हन को तलाक दे दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला आगरा के ढोलीखार मंडोला का है. जहां के एक…

मैनपुरी में रेल रद्द होने से बसों में बढ़ गए यात्री

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली जाने के लिए एकमात्र दैनिक कालिंदी एक्सप्रेस का दो दिन से संचालन बंद होने के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। शाम के समय बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ रहती है। रात 12 बजे तक दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन होता है। दिल्ली में आई बाढ़ के बाद दैनिक कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन 13 जुलाई से बंद कर दिया गया है। रेल बंद करने का कारण कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरा होना बताया…

मैनपुरी में तंत्र क्रिया के बहाने मरघट में ले जाकर महिला से बलात्कार, तांत्रिक गिरफ्तार

तंत्र क्रिया के चक्कर में पड़कर मैनपुरी की एक महिला रेप का शिकार हो गई। मामला जिले के भोगांव इलाके का है। यहां एक महिला को तांत्रिक तंत्र क्रिया के बहाने मरघट लेकर गया था। वहां पर उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की और बार में उसके साथ दुष्कर्म भी किया। महिला का पति जब विरोध दर्ज कराने तांत्रिक के आश्रम पहुंचा तो वहां उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले के आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में भी पेश किया गया, जहां से…

मैनपुरी में पत्नी को जिंदा जलाने वाले दोषी पति को 10 वर्ष की जेल, सात हजार का लगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पांच साल पहले पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या करने वाले पति को स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा होने के बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। मामला बेवर थाना क्षेत्र के नगला परमा गांव का है। गांव निवासी गजेंद्र सिंह की शादी 23 जून 2012 को रूबी के साथ हुई थी। रूबी की तीन मार्च 2018 को जलकर मौत हो गई। रूबी के पिता राजवीर…

मैनपुरी में बुरी लत ने बनाया कर्जदार तो किसान ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सट्टे की लत में पड़कर एक किसान कर्ज लेने लगा। कर्जदार होने के बाद तकादागीर आने लगे और घर में क्लेश शुरू हो गया। आखिरकार किसान ने शनिवार की दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के नगला केवल बसैत गांव का है। गांव निवासी रामसेवक जाटव (55) एक मेहनतकश किसान था, लेकिन इस बीच उसे सट्टे की लत लग गई। वह शराब भी पीने लगा और इन गलत आदतों को पूरा करने के…