मैनपुरी में ई-रिक्शा चालक पर सांड ने कर दिया हमला, चाहकर भी न बचा पाए लोग; तोड़ दिया दम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह सांड ने हमला करके ई-रिक्शा चालक को मार डाला। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाली क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। मामला करहल थाना क्षेत्र के दाडी कांकन गांव की है। गांव निवासी जबर सिंह (48) शहर में किराए पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की सुबह भी…

मैनपुरी में शिवलिंग हटाकर बनाया बौद्ध विहार, दो पक्ष आए आमने सामने, दबंगों ने काट दिया बरगद का पेड़

मैनपुरी के घिरोर कल्होर पछां में हुआ विवाद एक-दूसरे पर लगाए आरोप। पेड़ काटे जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया था। लेकिन गांव के लोगों ने आपसी वैमनस्य उत्पन्न न हो इसलिए गुस्से को सहन कर लिया। काटे गए बरगद के तने का अवशेष अभी भी बौद्ध विहार पास मौजूद है। एसडीएम ने दिए हैं जांच कर कार्रवाई के आदेश। देव स्थान के नाम दर्ज है जमीनगांव कल्होर पछां में कुछ जमीन सरकारी अभिलेखों में देव स्थान के नाम दर्ज है। इस जमीन पर बने चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित…

मैनपुरी : गांव रठेरा निवासी एड. इच्छाराम यादव की हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत से मौत, दो को किया गया रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को 14 मरीज भर्ती कराए गए। शनिवार को मोहर्रम के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी 12 बजे तक ही थी। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक 455 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गांव रठेरा निवासी एड, इच्छाराम यादव को…

मैनपुरी में पत्नी के मरने का सदमा न कर सका बर्दाश्त, उठाया ऐसा कदम; जिंदगीभर का दिया दर्द

पत्नी की मौत के बाद पति इस कदर सदमे में आ गया कि वो उदास रहने लगा। घर आना-जाना भी कम कर दिया। इतना ही नहीं वो शराब पीने लगा और फिर उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इतना भी नहीं सोचा कि मौत के बाद उसके दोनों बच्चों का क्या होगा। मैनपुरी के बिछवां गांव मरहरी निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि पत्नी की मौत के…

मैनपुरी में कार की टक्कर से बाइक सवार हुए घायल

मैनपुरी में करहल जाने वाले मार्ग पर बुधवार की देर शाम कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया। जनपद औरेया निवासी संजय कुमार बुधवार को किसी काम से भाई अजय के साथ मैनपुरी आया था। देर शाम दोनों भाई बाइक से वापस घर लौट रहे थे। मैनपुरी करहल मार्ग पर बाइक जब एफसीआई गोदाम के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद…

मैनपुरी में किशोरी को अस्पताल से ले गया युवक

मैनपुरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में इलाज के लिए गई किशोरी लापता हो गई। परिवार के लोगों ने जब तलाश की, तो पता चला कि अस्पताल का ही तथाकथित डॉक्टर उसे अपने साथ लेकर चला गया। काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं लगा तो पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस तलाश कर रही है। ये है मामलामैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 25 जुलाई को उनकी बेटी…

प्रयागराज जंक्शन से चलेगी कालिंदी एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, रोहतक जाने वालों को मिलेगी राहत

प्रयागराज जंक्शन से कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन पांच अगस्त से प्रस्तावित है। जंक्शन से इसकी रवानगी हर रोज दोपहर 3.50 बजे होगी। ट्रेन शाम 6:20-6:30 बजे कानपुर सेंट्रल, शाम 6:43-6:45 बजे कानपुर अनवरगंज और रात 9:50-10:20 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेंगी। यह ट्रेन पहले की ही तरह भिवानी जंक्शन सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी। संगम नगरी वालों को रेल प्रशासन कालिंदी एक्सप्रेस का तोहफा देने जा रहा है। इसके संचालन के बाद प्रयागराज से कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी के रास्ते हरियाणा के भिवानी तक जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। अभी इस ट्रेन का…

मैनपुरी में परवान चढ़ी थी पृथ्वीराज- संयोगिता की मोहब्बत, डाला था यहां डेरा, जानें इतिहास

मैनपुरी के इतिहास में संयोगिता और पृथ्वीराज चौहान की प्रेम कहानी के किस्से घर घर सुने जाते हैं। संयोगिता के प्रेम संबंध दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चौहान के साथ हो गए थे। जानिए पूरा इतिहास—– पड़ोसी जनपद कन्नौज में उस समय राजा जयचंद थे। उनकी पुत्री संयोगिता के प्रेम संबंध दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चौहान के साथ हो गए। लेकिन इन प्रेम संबंधों को कन्नौज के राजा जयचंद स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने पृथ्वीराज से संयोगिता के विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया। कन्नौज के राजा ने प्रस्ताव…

मैनपुरी में डरा धमकाकर किशोरी साथ किया दुष्कर्म, दोषी को 10 वर्ष कारावास की सजा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक गांव से किशोरी को 16 साल पहले डरा धमकाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले को स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने 10 साल की सजा सुनाई है। उस पर 17 हजार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 साल की किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला श्रीदेवी 12 सितंबर 2007 को शौच के बहाने अपने साथ ले गई। गांव के…

मैनपुरी में धमकी से परेशान होकर गवाह ने जहर खाकर दे दी जान, परिजन ने थाने में किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमला के मामले में एक गवाह की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों की धमकी के बाद पीड़ित ने जहर खा लिया था। मौत के बाद परिजन में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मामला किशनी थाना क्षेत्र के हराजपूर कला गांव का है। गांव निवासी बिट्टन देवी ने जनवरी 2013 में न्यायालय में शिकायती पत्र दिया था। इसमें सात दिसंबर 2012 को गांव के…

मैनपुरी में सीने में सटाया तमंचा और दबा दिया ट्रिगर, बेटे का शव देखकर चीख पड़े परिवार के लोग

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को युवक ने खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो दृश्य देखकर चीख पड़े। आवज सुनकर आपपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना बेवर थाना क्षेत्र के नगला कंज गांव की है। गांव निवासी अजय उर्फ कल्लू (22) घर पर था। सुबह करीब 8:30 बजे वह छत पर गया। कुछ ही देर बाद परिजन ने गोली चलने की आवाज…

मैनपुरी में कोर्ट ने छेड़छाड़ के दोषी को सुनाई पांच साल की सजा, तीन हजार का लगाया जुर्माना

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो साल पहले घर के बाहर खेल रही बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने पांच साल की सजा सुनाई है। उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा सुनाने के बाद उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। घटना औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की रहने वाली एक छह साल की बालिका 11 अगस्त 2021 की शाम चार बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। वहां मौजूद…

मैनपुरी, रुपयों पर रिश्तेदार की नीयत खराब, पढ़ाया पाठ और ऐंठ लिए एक लाख; अब पैसे की जगह दे रहा धमकी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तेदार ने युवक को नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी की जानकारी होने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। कई बार टोकने पर अब धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के सींगपुर गांव का है। गांव निवासी अंकित बाबू ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के गांव विजयपुर में रहने वाले रिश्तेदार ने तीन साल पहले…

मैनपुरी में दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के सामने तीसरी शादी करने की फरमाइश रख दी। पत्नी ने इनकार किया तो पति नाराज हो गया। महिला ने जेठ से शिकायत की तो उसने गालीगलौज करते हुए घर से निकालने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बा वार्ड संख्या-छह का है। यहां की निवासी कविता गुप्ता ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी राजीव गुप्ता के साथ हुई है। राजीव की…

मैनपुरी में रसूखदारों ने चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल की फेंकी जरीब, लेखपाल को धक्कामुक्की करभगाया

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ रसूखदारों ने अभद्रता की। धक्कामुक्की करने के साथ ही जरीब को उठा कर फेंक दिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला बरनाहल थाना क्षेत्र में कसौली गांव के पास का है। तहसील करहल में तैनात लेखपाल अनिल कुमार बरनाहल क्षेत्र के गांव कसौली का कार्य देख रहे हैं। थाना दिवस में दिए गए प्रार्थनापत्र के निस्तारण…

मैनपुरी में गांव-गांव मिल रहे ‘आई फ्लू’ के मरीज: मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में 100 से अधिक संक्रमित, यह हैं आई फ्लू के लक्षण

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बारिश के बीच जिले में ‘आई फ्लू’ ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले भर में अचानक आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शहर के लगभग सभी मोहल्लों और गांवों में आई फ्लू के मरीज देखे जा रहे हैं। आई फ्लू के मरीज बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। शहर की कुछ कॉलोनी में आई फ्लू तेजी से फैलने के कारण लोग दहशत में हैं। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में 100 से अधिक लोग आई फ्लू की चपेट…

मैनपुरी में चक्की से आटा लेकर लौट रहे बुजुर्ग को मरी गोली, रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जमीनी रंजिश पर शनिवार की रात एक वृद्ध को गोली मार दी गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा गांव की है। गांव निवासी शर्मिला देवी यादव शनिवार की रात वृद्ध ससुर हरविलास यादव के साथ घर के पास लगी चक्की से आटा लेने के लिए गईं थीं। आटा…

मैनपुरी के DPRO लापता: आवास में लटक रहा ताला, कर्मियों को कुछ नहीं पता; तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला पंचायतराज अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं तो वे मुख्यालय से गायब हो गए। सरकारी आवास में भी ताला लटक रहा है तो वहीं कार्यालय के कर्मचारियों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐेसे में विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। डीपीआरओ के पद पर तैनात अविनाश चंद शुक्रवार से कार्यालय नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके ऑडियो वायरल होने के बाद से उन्होंने कार्यालय से दूरी बना ली थी। वहीं शनिवार शाम को दो महिला कर्मचारियों द्वारा अनैतिक संबंध…

मैनपुरी,ससुरालियों ने पहले पीटा, फिर जहर देकर बहन को मार डाला’ कहते-कहते बिलख पड़ा भाई

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बहन की मौत होने की सूचना पर उसके ससुराल पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों द्वारा हत्या करने की बात कही। भाई अमित ससुलारियों की प्रताड़ना की बात बताते हुए बिलख पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करके जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की है। यहां इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के धारा गांव निवासी अमित कुमार ने दो वर्ष पूर्व बहन काजल (23) की शादी कुलदीप वाल्मीकि के…

मैनपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबकर इकलौते बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खेत जाते समय नौ वर्षीय बालक पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। जानकारी होने पर परिजन ने उसे बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुका था। यानी बालक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र के संजापुर गांव में हुआ। गांव निवासी विनोद शाक्य का नौ वर्षीय पुत्र शिवा शुक्रवार की शाम घर से खेत जाने की बात कह कर गया था। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो…