कासगंज :छात्रवृत्ति परीक्षा में श्रीगणेश इंटर कॉलेज के 8विद्यार्थी का चयन

प्रधानाचार्य द्वारा सफल विद्यार्थियों को किया पुरस्कृतपरीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित की गई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 – 27 का परीक्षाफल घोषित किया गया है।जिसमें कासगंज जनपद से चयनित हुए 109 विद्यार्थियों में से 8 श्री गणेश इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हैं। तनिष्का पाल तथा केशव वार्ष्णेय ने 108 अंकों के साथ 14 वां स्थान, रिचा कुशवाहा ने 104 अंकों के साथ 17 वां स्थान, अनुज कुमार ने 20 वां , निशा ने 21वां, आद्या ने 23 वां, हिमांशु राजपूत ने 24…

मछली पालन के क्षेत्र में 2000 युवाओं को रोजगार, UP में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ का निवेश, प्लान समझें

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब मत्स्य विकास से भी यूपी के युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। मत्स्य क्षेत्र में जल्द ही 30 कंपनियां 1407 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इससे प्रदेश के 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए मत्स्य विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की कार्यप्रणाली अन्य राज्यों के लिए प्रेरक बन गई है। मत्स्य क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां वाराणसी,…

पीलीभीत:इंटर कॉलेज में अनुशासन के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व।

पीलीभीत/बिलसंडा: जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में हर वर्ष की भांति होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर अनुशासन के साथ होली त्यौहार मनाया। इस शुभ अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक शिवेंद्र कुशवाहा तथा सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।इसके साथ ही कालेज के शौर्य कुशवाहा, काव्या, मानसी,राखी, उदित,अजय तथा आरव सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रयागराज: मुख्यमंत्री जी के लोकभवन लखनऊ में आयोजित निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण

प्रयागराज: होली त्यौहार के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, उ०प्र० श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत उ०प्र० के 1.86 करोड उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन परिसर में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं काफी संख्या में लाभार्थिंयों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, मा0 विधायक…

कासगंज : उप जिलाअधिकारी सहावर विज्ञान प्रदर्शनी में रही मुख्य अतिथि

आज दिनांक 28/02/ 2026 को सुश्री हर्षिता देवड़ा, उपजिलाधिकारी सहावर द्वारा अंसार मेमोरियल इंटर कॉलेज बिलराम में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की गई।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महोदया ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही अध्यापिका पूजा वर्मा को भी उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया।उपजिलाधिकारी महोदया ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, विशेषकर माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका सहयोग अत्यंत…

फर्रूखाबाद में यातायात जागरूकता बैठक आयोजित, अधिवक्ताओं व पत्रकारों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मार्च 2026 आरती सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अभय वर्मा क्षेत्राधिकारी यातायात एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर लॉ बार काउंसिल के अध्यक्ष श्री शशि भूषण दीक्षित सहित अधिवक्ता गण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रभावशाली वर्गों के माध्यम से आमजन तक यातायात नियमों की जानकारी पहुंचाना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।…

फर्रूखाबाद:कम्पिल कताई मिल के श्रमिकों को सार्वजनिक नोटिस जारी, बकाया भुगतान हेतु सीधे संघ मुख्यालय से करें संपर्क

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स लि० कम्पिल से जुड़े समस्त कार्मिकों एवं श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। नोटिस में मिल प्रबंधन/संघ मुख्यालय द्वारा पूर्व में किए गए भुगतानों की स्थिति स्पष्ट करते हुए शेष दावों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार वर्ष 2006-07 में मिल के समस्त पात्र कार्मिकों/श्रमिकों को उनकी पात्रता एवं योग्यता के आधार पर वीआरएस (VRS) का भुगतान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त जो श्रमिक वीआरएस के…

फर्रूखाबाद:प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रद्युम्न की पूर्व छात्रा सुप्रिया शाक्य ने जनपद में किया टॉप, शिक्षा विभाग का बढ़ाया मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मार्च 2026 जनपद की प्रतिभावान छात्रा सुप्रिया शाक्य ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (NMMS) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 180 में से 149 अंक प्राप्त कर जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। सुप्रिया की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि शिक्षा विभाग और पूरे समाज का नाम रोशन हुआ है। सुप्रिया शाक्य, श्री सर्वेश कुमार शाक्य (प्र0अ0) की भतीजी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रद्युम्न से प्राप्त की। वर्तमान में वह कृष्णा बालिका इंटर कॉलेज में…

फर्रूखाबाद:पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मार्च 2026 पुलिस लाइन फतेहगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को आउटडोर परीक्षा के क्रम में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा की उपस्थिति में दौड़ सम्पन्न कराई गई। अधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर दौड़ की निगरानी की तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। क्रॉस कंट्री दौड़ का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, अनुशासन एवं मानसिक दृढ़ता का परीक्षण करना…

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में होम्योपैथिक वामा वेलनेस कैम्प आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित अस्पताल परिसर में होम्योपैथिक वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कैम्प में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार होम्योपैथिक औषधियों का…

बांदा:जनपद में जिलाधिकारी ने जनपद वासियों के लिए एडवाइजरी जारी किया की

होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में जिलाधिकारी महोदया जे रीभा ने जनपद वासियों के लिए एडवाइजरी जारी किया और अपील की जनपद वासी एडवाइजरी का अनुपालन करें होली पर्व खुशियों का पर्व है लेकिन इसे सावधानी पूर्वक मनाएं और किसी भी अनहोनी से निजात पाएंहोलिका दहन के समय सावधानियांहोली, आवादी, आवास के करीब नहीं जलाएं। होलिका दहन के समय आग की सावधानी बरतें। और दूर रहकर तापेंपें। होलिका दहन के समय गर्भवती महिलाओं, नवविवाहित महिलाओं को पास जाने से बचना चाहिए त्वचा एवं बालों की सुरक्षाहोली खेलने से…

बांदा:स्वर्गीय श्री गजेंद्र त्रिपाठी जी की प्रथम पुण्यतिथि बाल शिक्षा सदन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मनाई गई

बांदा: महुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरोड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री गजेंद्र त्रिपाठी जी की प्रथम पुण्यतिथि बाल शिक्षा सदन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित जी ने बतलाया गजेंद्र त्रिपाठी अत्यंत ही सादा और सरल जीवन व्यतीत करने वाले कांग्रेस परिवार के सच्चे सिपाही थे कांग्रेस की नीतियों को सदा अपनाया और प्रचार प्रसार किया गया उनके द्वारा समय-समय पर महुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में…

फर्रुखाबाद:नवाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने आलाकत्ल (एक बांस की लकड़ी) सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। क्या है पूरा मामला? थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त धर्मवीर उर्फ सकटे पुत्र स्व. छोटे सिंह, कुनाल पुत्र…

फर्रुखाबाद:चाचूपुर जटपुरा में उप संचालक चकबंदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चाचूपुर जटपुरा में बीते दिन ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चकबंदी निदेशालय के पत्र संख्या-759/जी0एस0-526/2024-25 दिनांक 20-02-2026 के निर्देशों के क्रम में आयोजित हुआ। चौपाल की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / उप संचालक चकबंदी दिनेश कुमार ने की। दिनांक 24 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे आयोजित इस ग्राम चौपाल में संबंधित अधिकारीगण, लेखपाल, ग्राम प्रधान, ग्रामीण एवं कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वर्तमान में ग्राम में धारा 27 की कार्यवाही गतिमान है,…

फर्रूखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 को एंटी रोमियो टीम/महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बाजार, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के तहत टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित बालिकाओं को बताया…

कासगंज :जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने पांच लाभार्थियों को उज्जवला निशुल्क गैस सिलेंडर सब्सिडी का चेक वितरण किया

👉 प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत रूपए 1500 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया 👉 केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ-मा0 जिला पंचायत योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का वितरण लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसमें प्रदेश भर के उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1.86 करोड़ पात्र…

फर्रुखाबाद में उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में आज उद्योग बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान व्यापारियों ने कंपित सूत मिल को शीघ्र गिरवाने एवं उसका मलबा तत्काल हटवाने की मांग रखी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया। खिमसेपुर क्षेत्र में उद्योगों के लिए…

फर्रुखाबाद में 1.62 लाख से अधिक परिवारों को उज्ज्वला कनेक्शन, होली पर 8.97 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अब तक जनपद में कुल 1,62,447 पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें आईओसीएल (IOCL) के 93,238, बीपीसीएल (BPCL) के 19,415 तथा एचपीसीएल (HPCL) के 49,794 लाभार्थी शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 से पर्व एवं त्योहारों पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो निःशुल्क गैस रिफिल देने की योजना शुरू की गई थी। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जा…