श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/26 धारा-105 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. राजू कुमार पुत्र बच्चा प्रसाद निवासी बलहा बरौली गोपालगंज बिहार हाल पता सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज 2. गुड्डू लाल चौधरी पुत्र होरी लाल निवासी सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज…
Category: उत्तर प्रदेश
प्रयागराज: चाइनीज मांझा बेचने वाले सभी दुकानो का सत्यापन किया जाये
*सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि कमिश्नरेट प्रयागराज में चाइनीज मांझा से विगत में हई दुर्घटनाओं के दृष्टिगत इन दुर्घटनाओं को रोकने एवं चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 09.02.2026 से 12.02.2026 तक अभियान चलाया जा रहा है । चाइनीज मांझा के निर्माण, भण्डारण एवं सिंथेटिक मांझा/सीसा लेपित/नायलॉन पतंग डोरी एवं भण्डारण, उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दोषी पाये गये व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । इस दौरान कमिश्नरेट प्रयागराज के सभी थाना प्रभारी निम्नलिखित…
फर्रुखाबाद:फर्जी फॉर्म-7 से वोट काटने का आरोप, सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़ौसा इलाके में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर कई जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। सपा नेताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है और इससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया…
फर्रुखाबाद: कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसपी आरती सिंह का फतेहगढ़ में निरीक्षण, पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस बल के साथ कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में चल रही गश्त व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर…
फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं पर दिए कड़े निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, बंदीगृह, मैस, मालखाना तथा शस्त्रों के रख-रखाव एवं संचालन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। साथ ही थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और थाना अभिलेखों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की स्थिति तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों की भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति, रसोईघर तथा सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा बैरकों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुरक्षा…
फर्रुखाबाद राजकीय आईटीआई में 10 फरवरी को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला, 300 पदों पर भर्ती का अवसर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 300 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात-100 पद), एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी इंडिया प्रा. लि. (हरियाणा-50 पद), एसकेएच मेटल लि. (गुरुग्राम-50 पद), कृष्णा मारुति लि. (गुरुग्राम-50 पद), टाटा मोटर्स (लखनऊ/रुद्रपुर उत्तराखंड-50…
फर्रुखाबाद:रोडवेज बसों की फिटनेस जांच, चालकों-परिचालकों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह (01 फरवरी से 28 फरवरी 2026) के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में सोमवार को रोडवेज बस अड्डा लालगेट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ए.आर.टी.ओ.-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने ए.आर.एम. रोडवेज राजेश कुमार के साथ रोडवेज बसों की फिटनेस की जांच की और चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। जांच के दौरान बसों के इंडिकेटर, हेडलाइट, ब्रेक, टायर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा सभी…
जौनपुर :लेदुका होम्योपैथिक चिकित्सालय का भवन जर्जर,समाजसेवी सुजीत मौर्य ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नये भवन की, की मांग
जौनपुर। जनपद के लेदुका स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का भवन वर्तमान में किसी खंडहर में तब्दील हो चुका है। अस्पताल की छत का प्लास्टर पूरी तरह गिर चुका है और छत की लोहे की सरिया (Rods) पूरी तरह जंग खा रही हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान जा सकती है।डॉ. अम्बेडकर युवा समिति के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत मौर्य ने अस्पताल की जर्जर तस्वीरों को सार्वजनिक करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौर्य ने…
बांदा:यूजीसी लागू करने को लेकर दिया गया ज्ञापन!
उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए यूजीसी नियमों पर रोक लगाए जाने से देश भर के पिछड़े व दलित छात्रों में ख़ासा आक्रोस देखने को मिल रहा है। आज बांदा कलेक्ट्रेट पहुंचे करीब आधा सैकड़ा छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें उन्होंने यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग की है। आपको बता दें कि एक तरफ जहां सारा सवर्ण समाज यूजीसी कानून के विरोध में है, वहीं दलित पिछड़े वर्ग के छात्र यूजीसी एक्ट को…
बांदा : स्वर्गीय मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक खेल
बांदा-राइफल क्लब मैदान में स्व0 मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर t10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का चौथे दिन भगत सिंह इंकलाब एवं सरदार उधम सिंह के बीच काफी रोमांचक खेल हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से जाकर परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि इस मैदान से प्रदेश और देश ही नहीं वरन विदेश में भी उन्होंने अपना स्थान बनाया है आप सभी से मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उन्हीं लोगों की भांति आप भी…
फर्रुखाबाद: बजरिया रोड पर बिजली का पोल टूटने से यातायात बाधित, मरम्मत कार्य जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 जिले के बजरिया रोड पर बिजली का पोल अचानक टूटकर गिर जाने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई है। जानकारी के अनुसार तिकोना चौकी और जसमई चौराहे के बीच स्थित बजरिया रोड पर लगा बिजली का पोल टूटकर पास के एक मकान के ऊपर जा गिरा। सौभाग्यवश इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं…
लखीमपुर खीरी : शारदानगर एवं फूलबेहड़ थाना का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) 08 फरवरी 2026 दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा थाना शारदानगर एवं थाना फूलबेहड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदया द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का…
फर्रुखाबाद:केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सांसद मुकेश राजपूत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 रविवार को केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने पत्रकारों से संवाद करते हुए बजट से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी और इसे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित एवं…
फर्रुखाबाद: प्राथमिक विद्यालय दारापुर में शिक्षण लापरवाही उजागर, कई शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी गई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 जनपद में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से की गई विभागीय जांच में प्राथमिक विद्यालय दारापुर, ब्लॉक राजेपुर की शिक्षण व्यवस्था बेहद खराब पाई गई है। भारतीय किसान यूनियन के 18 नवंबर 2025 के ज्ञापन तथा प्रकाशित समाचार के आधार पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शमशाबाद और मोहम्मदाबाद को जांच के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में संयुक्त जांच आख्या प्रस्तुत की गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार 19 जनवरी को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें छात्रों की उपस्थिति अत्यंत…
फर्रुखाबाद में बड़ा रेल हादसा टला, युवकों की सूझबूझ से उत्कर्ष एक्सप्रेस समय रहते रोकी गई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 जनपद में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। कानपुर–कासगंज रेलवे लाइन पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) का तार अचानक टूट जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के बीच सीएनआई बढ़पुर चर्च ग्राउंड के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, उसी समय फर्रुखाबाद से छपरा जा रही उत्कर्ष एक्सप्रेस उसी ट्रैक से गुजरने वाली थी। ट्रैक के ऊपर टूटा हुआ तार देखकर आसपास मौजूद कुछ युवकों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए खतरे…
फर्रुखाबाद: भारतीय कृषक एसोसिएशन की राष्ट्रीय पंचायत सम्पन्न, किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 भारतीय कृषक एसोसिएशन की राष्ट्रीय पंचायत आज मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव रामवीर जाटव द्वारा किया गया। पंचायत में सर्वप्रथम मुन्नालाल सक्सेना को वरिष्ठ प्रवक्ता का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही रामलाल गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बिंदु सिंह गंगवार को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव तथा पंडित गोपाल तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे…
फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति का वार्षिक सम्मेलन 22 मार्च को, तैयारियां तेज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 22 मार्च 2026 को भव्य वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन शाक्य के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य के निर्देशानुसार सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी…
फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध में भाकियू (टिकैत) चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 14 फरवरी से 72 घंटे का धरना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज होता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की भूमि का सर्किल रेट न बढ़ाए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाने और 14 फरवरी को जिला मुख्यालय पर 72 घंटे का धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। भाकियू (टिकैत) पदाधिकारियों द्वारा लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांवों में लगातार बैठकें कर किसानों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। इसी क्रम में…
फर्रुखाबाद, गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी भा.कि.यूनियन (टिकैत)
गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी भा,कि,यू टिकैत ।जनपद में बन रहे लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की बेस कीमती जमीनें जा रही है किसान और भारतीय किसान यूनियन टिकैत अब सर्किल रेट न बढ़ाए जाने पर विरोध कर रहा है इसके लिए 14 फरवरी को एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा इसी परिवेक्ष में किसान यूनियन टिकैत लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांव गांव बैठके कर के किसानों से बड़ी संख्या में मुख्यालय आने का आवाहन किया जा रहा है जिसमें आज ब्लॉक मोहम्मदाबाद के ग्राम मानपुर, लुखरियाई, बराकेशव,…
