उत्तर प्रदेश में स्कूल खुलने का गाइडलाइन हुआ जारी

उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेज शुरू होंगी. सरकार ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. वहीं स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के लिए 23 अगस्त से फिजिकल क्लासेज के निर्देश दिए गए हैं. कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया था कि उत्तर प्रदेश बोर्ड के प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल 23 अगस्त से खुलेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रक्षा बंधन…

महिला चिकित्सालय(डफरिन) में बने वैक्सीनेशन सेंटर व चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री सोमवार को महिला चिकित्सालय(डफरिन) में बने वैक्सीनेशन सेंटर व चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर में तैनात चिकित्सा कर्मियों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि रोजना कितने लोग वैक्सीनेशन कराने के लिए सेंटर पर आ रहे है। साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वाले लोगो के बैठने के लिए सेंटर में समुचित व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिये है साथ ही शुद्ध पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया…

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के दबे-कुचले एवं पीड़ित समुदाय को न्याय प्रदान के लिए आयोग में शुरू हुई सुनवाई

उ0प्र0/लखनऊः राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के दबे-कुचले एवं पीड़ित समुदाय को न्याय प्रदान करने के लिए आयोग में सुनवाई प्रारम्भ कर दिया है। इस क्रम में आज राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, श्री जसवन्त सैनी द्वारा पिछड़े वर्गों के लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के कुल 19 शिकायती वादों की सुनवाई की गयी।आयोग में श्री शिवबीर सिंह यादव बनाम निदेशक, बेसिक शिक्षा उ0प्र0 का प्रकरण सुना गया। इस वाद में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में आरक्षित पिछड़ी जाति के अभ्यार्थियों को 5…

लखनऊ:शरद श्रीवास्तव भारतीय एकता युवा मोर्चा ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेताओं से की मुलाकात

लखनऊ: आज दिनांक 13/08/21 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भा ज पा के नेता संजय गोंड जी से भारतीय एकता युवा मोर्चा द्वारा ,केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सफ़ल योजनाओं की सराहा करते हुए एक शिष्टाचार भेंट हुई.जिसमे राष्ट्रिय संयोजक दिलीप श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सिंह, प्रदेश सलाहकार पुनीत कुमार, प्रदेश संयोजक शरद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विशाल मिश्रा एवं भूपेंद्र तिवारी मौजूद रहे. सवांददाता: मनीष विश्वकर्मा

अशोक सम्राट सेना का ओबीसी महासभा को समर्थन होगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

भोपाल : अशोक सम्राट सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत मौर्य ने बताया की हमारे संगठन का ओबीसी महासभा को समर्थन दिया है. यह समर्थन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए है. बता दें की आगामी 28 जुलाई को ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश में पिछड़े समाज का आरक्षण बढ़े इस लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने करने जा रही है.अशोक सम्राट सेना के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट आशाराम कुशवाहा , और प्रदेश सचिव सम्राट जीवन कुशवाहा इस कार्यक्रम के बागडोर मध्य प्रदेश में संभालेंगे. अशोक सम्राट सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का…

लखनऊ: यूपीएमएलटी प्रोफेशनल द्वारा वृक्षारोपण

आज दिनांक 21-07-2021 को मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह (17-23, जुलाई,2021) के अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया|एन.एम.एल.पी.डब्ल्यू-2021 के यूपी संयोजक डॉ अनिल मौर्य ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम को आज तुलसी के पौधे से जोकि औेषधिय और आध्यात्मिक पौधा है उसको रोपित करके दिन का शुभारंभ किया गया, और इस पौधारोपण में प्रदेश के सभी हिस्सों से मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ने उत्साह के साथ हिस्सा लिए, कार्यक्रम के लिए डा चंद्रप्रकाश पांडे जी का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी…

‘गुंडे-अपराधियों की हिमायती है सपा: स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा पहले भी गुंडे, माफिया, अपराधियों का पर्याय रही है और वह आज भी है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे यूपी की पुलिस पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि एक ऐसा नेता जो प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हो और जिसके अधीन पुलिस रही हो और उसी पुलिस से काम लेता रहा हो, वह आज कहे कि इस पुलिस पर मुझे भरोसा नहीं है. मौर्य ने कहा कि तो इसका मतलब सीधे-सीधे यह है कि सपा…

साख बचाने में सफल हुई डिप्टी सीएम केशव मौर्या की टीम

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मिली सफलता से सत्ताधारी दल भाजपा ने जिले की सियासत में रणनीतिक बढ़त बना ली है। शनिवार को हुए मतदान में पार्टी की तरफ से सांसद विनोद सोनकर का कुशल चुनावी प्रबंधन और बेहतर रणनीति का समन्वय दिखा। इसमें संगठन के साथ ही विधायकों ने भी पूरे मनोयोग से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाई। नतीजतन चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पर डिप्टी सीएम की टीम भारी पड़ गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का गृह जनपद होने के कारण जिला…

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेचैनी के बाद शनिवार देर रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। आरएमएल इंस्टिट्यूट के सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों की टीम ने पूर्व सीएम की जांच की। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि सिंह का ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन सामान्य से ऊपर था। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी…

मुनव्वर राणा मामले में क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा के लखनऊ स्थित घर की तलाशी ली. इसके बाद शायर के परिवार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. अब सूबे में इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है. राम नगरी अयोध्या पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुनव्वर राणा को लेकर बड़ी बात कही. मुनव्वर राणा द्वारा पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपराधी होते हैं, वे इस तरीके का आरोप लगाते हैं. दरअसल, शुक्रवार को अयोध्या में चल…

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास पर हंगामा

राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। यहां डिप्टी सीएम के सरकारी आवास पर तड़के सुबह 69000 शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी सड़क पर ही लेट गए। अभ्यर्थियों ने भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की। हंगामा होता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को घसीटकर वहां से हटाया। कईयों को लाठी फटकार भगाया। राजधानी लखनऊ की सड़कों पर और इको गार्डन में प्रदर्शन कर रहे ओबीसी- एससी अभ्यार्थियों…

यूपी में एक ही रंग की होंगी शहर के मुख्य मार्गों की इमारतें, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने हाँ कहा

सन 1876 में जयपुर पहुंचे वेल्स के राजकुमार और महारानी विक्टोरिया के स्वागत में जयपुर के भवनों को गुलाबी रंग में क्या रंगा गया, आवभगत के उस तौर-तरीके ने परंपरा और व्यवस्था का रूप लेकर जयपुर को दुनिया में गुलाबी नगरी के रूप में प्रसिद्ध कर दिया। एकरूपता का ऐसा ही रंग अब उत्तर प्रदेश के शहरों में भी नजर आएगा। मुख्य मार्गों पर स्थित आवासीय और व्यावसायिक भवनों के बाहरी हिस्से को विकास प्राधिकरण द्वारा तय रंग में ही रंगना होगा। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दे…

राजनेता स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, सभी को मिलकर करनी होगी पहल तभी खत्म होगी समस्या

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार बाल श्रम उन्मूलन के लिए संकल्पित है। बच्चों से बाल श्रम कराया जा रहा यह एक लोक कल्याणकारी सरकार के लिए चुनौती है तथा सभ्य समाज के लिए अभिशाप भी है। बाल श्रम मजदूरी पर रोक लगे, इसके लिए सभी को मिल-जुलकर सशक्त पहल करनी होगी। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन के लिए हाट, बाजार, गांव, शहर, कस्बों में जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही बाल श्रमिकों के माता-पिता…

लखनऊ :आसिया अनाथ आश्रम फ़िल्म शूटिंग हुई शुरू

लखनऊ: श्री बाला जी फ़िल्म विजन द्वारा आगमी वेब सीरीज आसिया अनाथ आश्रम की कहानी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में शूट करना शुरू करने पर विचार किया गया है. जिसके निर्माता रविन्द्र कुमार, निर्देशक सजीव कुमार राजपूत और उनके साथ रवि ठाकुर हैं जो कि उत्तर प्रदेश के लाइन प्रोडूसर हैं . जिन्होंने इस पर विचार विमर्श किया है की स्थिति सामान्य होते ही शूटिंग चालू कर दी गई है. इसकी शूटिंग लखनऊ के आसपास थाने हवेलियां और कई स्थान उपयुक्त जगह पर होगी. शूटिंग में दो से…

जिलाधिकारी कौशाम्बी भी हटाए गए

IAS 2010 सुजीत कुमार CEO UP ग्रामीण सड़क अभियंत्रण को कौशाम्बी का DM बनाया गया लखनऊ: यूपी में तीन जिलों के DM बदले गए, कोरोना काल में सरकार की फजीहत कराने वाले प्रयागराज के DM भानु चंद्र गोस्वामी हटाए गए। संजय कुमार खत्री संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम को DM प्रयागराज बनाया गया। सुजीत कुमार को DM कौशांबी बनाया गया। दिनेश चंद्र विशेष सचिव संस्कृति को DM बहराइच बनाया गया। भानु चंद्र गोस्वामी को यूपी ग्रामीण सड़क अभियंत्रण का CEO बनाया गया। अमित कुमार सिंह को विशेष सचिव नगर विकास…

उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रतिभा को निखारता है: प्रफुल्ल सिंह

जब विद्यार्थी सफलता का मुकाम हासिल करना चाहता है, या अपने जीवन को सफल करने के लिए जो उड़ान भरना चाहता है। उससे पूर्व अभिभावक व शिक्षक उचित मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन उसके प्रतिभा को अवश्य ही निखारता है। अभिभावक व शिक्षक छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन दे सकते हैं। जिससे छात्रों के शरीर के अंदर, ऊर्जा उत्साह, जोश, एवं जुनून का संचार उत्पन्न होता है। जिससे विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त होता है। हमेशा से ही देखा गया है कि छात्रों को विषय का चुनाव सही ढंग…

यूपी सरकार के लिए लॉकडाउन अच्छा है ,ऐसे हो रही कमाई

यूपी में मास्क नहीं पहनने पर 50.73 लाख चालान काटकर 81.53 करोड़ वसूले, सबसे ज्यादा चालान बनारस में काटे कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच यूपी सरकार के राजस्व को काफी फायदा हुआ है। बाजार में डेढ़ रुपए वाला मास्क 15 और 17 रुपए वाला एन-95 मास्क 150 रुपए में बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन मास्क नहीं पहनने वालों के चालान जरूर काटे जा रहे हैं। राज्य में अब तक 50 लाख 73 हजार 327 लोगों के चालान काटे गए हैं। इन लोगों से 81 करोड़ 53…

लखनऊ: बिना इजाजत लिए शादी में गए थे 3 पुलिसवाले, मिली अजीबो गरीब सजा

राजधानी लखनऊ में पुलिसकर्मियों की ओर से अनुशासनहीनता और लापरवाही करने के अनेकों मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें उन्हें अलग-अलग तरह के दंड भी दिए जाते हैं। इसी से जुड़ा हुआ एक नया मामला सामने आया, जहां पुलिसकर्मियों की ओर से की गई अनुशासनहीनता के बदले उन्हें 5 किलोमीटर की दौड़ लगाने का दंड दिया गया। पूरा मामला लखनऊ के गोमतीनगर थाने का है। जहां तैनात आरक्षी ओमकार पटेल की बीते 29 अप्रैल को लखनऊ से बाहर वाराणसी जिले में शादी का कार्यक्रम था। जानकारी के अनुसार, आरक्षी ओमकार…

युवती ने अश्लील तस्वीरें दिखाकर बुजुर्ग को दी धमकी, ऐंठे रुपये

लखनऊ में सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह तेजी से सक्रिय होता चला जा रहा है। इसी गिरोह से जुड़ा हुआ एक नया मामला शनिवार को आया। इस मामले में एक बुजुर्ग को सोशल सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवती ने बुजुर्ग को पहले दोस्ती के सहारे अपने जाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल करके उसे वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की उगाही शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लखनऊ…

यूपी में लॉक डाउन का हाल? क्या बढ़ा क्या घटा

यूपी में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और, यानी 31 मई को सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है. इसके दौरान सारे प्रतिबंध पूर्ववत लागू रहेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) को 31 मई की सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. इससे पहले 24 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था. यूपी सरकार ने कोरोना के मामलों में कमी के बावजूद सतर्कता बरतते हुए लॉकडाउन को बढ़ाया है. यूपी में कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है. यूपी के स्वास्थ्य मंत्रालय के…