मैनपुरी में ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी में साइबर ठगी करने वालों को उपभोक्ताओं के खाते के संबंध में जानकारी देने वाला एक युवक सोमवार को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला मोहल्ला छपट्टी निवासी एक युवक से 15.97 लाख की ऑनलाइन ठगी का है। पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी ललित कुमार ने एक शिकायत दी थी। बताया था कि फेसबुक पर श्रेया वर्मा नाम की एक महिला ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की…

मैनपुरी के भोगांव में एनएचआई ने नवनिर्मित NH-34 हाईवे पर आवागमन किया बंद ?

NH-34 पर भोगांव में पुल की सपोर्टिंग दीवार धंसी। सड़क धंसने का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो। बारिश ने खोली NH34 के गुणवत्ता की पोल। दोषी पर जांच के बाद होगी राजनाथ सिंह की बड़ी कार्रवाई। रिपोटर – अर्पित यादव

मैनपुरी कचहरी के राजस्व कर्मी को जिलाधिकारी ने किया सस्पेंड ?

असलहा बनवाने की प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का मामला ।फर्जी असलहा मामले पर डीएम ने की बड़ी कार्रवाई।मैनपुरी में पहले भी कई अधिकारी जा चुके है जेल । फर्जी असलहा मामले में जेल जा चुके कई अधिकारी । अधिकारी के सस्पेंड होने से कर्मचारियों में हड़कंप। मैनपुरी कचहरी के असलहा दफ़्तर का बताया जा रहा मामला। रिपोटर – अर्पित यादव

मैनपुरी में ठगों ने जाल में फंसाई महिला, पायल और सोने की अंगूठी ले उड़े

मैनपुरी के कस्बा किशनी के मोहल्ला हवेली में बाइक से आए दो युवकों ने एक महिला से कहा कि वह जेवर चमका देंगे। बातों में आई महिला की अंगूठी और पायल लेकर ठग भाग निकले। आरोपी वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला हवेली निवासी भावना गुप्ता सुबह घर के बाहर बैठी थीं। तभी एक बाइक पर दो युवक आए और दरवाजे पर रुक गए। भावना से कहा कि वह लोग पुराने व गंदे हो…

मैनपुरी: राष्ट्रीय सेवा योजना का 55वाँ स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया

जनपद मैनपुरी में डॉ.भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया मैनपुरी में प्राचार्य डाँ0 एस पी सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का 55 वाँ स्थापना दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस पी सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल लक्ष्य है समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने नैतिक कर्तव्यों का पालन करना। आपका मूल उद्देश्य समाज की सेवा करते हुए…

मैनपुरी : तस्करी के लिए लेजाई जा रही हरियाणा ब्रांड की लाखों की शराब सहित एक गिरफ्तार ?

थाना औंछा पुलिस और एसओजी टीम से संयुक्त कार्यवाही । कैंटर से तस्करी के लिए गुजरात ले जाई जा रही हरियाणा ब्रांड की शराब । करीब नौ लाख पचास हज़ार रुपये कीमत की शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । पकड़ा गया अभियुक्त वाजिद हरियाणा के नूह जिले का रहने वाला है।

मैनपुरी : खंडित भगवान की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान बालिका का बिगड़ा शरीर का संतुलन

संतुलन बिगड़ने से बालिका नदी में गिर पानी में डूबी ।चीख पुकार सुन आसपास के लोग बचाव को दौड़े। बालिका को बमुश्किल पानी से निकाला गया बाहर ।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बालिका बीस वर्षीय अंशिका राजपूत को किया मृत घोषित ।घटना से घर में मचा कोहराम । सहेलियों के साथ घर में रखी भगवान की खंडित प्रतिभाओं को काली नदी में विसर्जन करने के लिए पांच छह बालिकाओं के साथ नदी किनारे गई थी बालिकाएं । थाना भोगांव के ग्राम हरचंदपुर के पास की घटना।

मैनपुरी : पहाड़पुर विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

मैनपुरी : कंपोजिट विद्यालय (1-8) पहाड़पुर इलाबांस विकास खण्ड किशनी में राष्ट्र भाषा हिंदी के प्रचार प्रसार व सम्मान में हिदी दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम का आयोजन पवन कुमार जो कि पूर्व में कंपोजिट विद्यालय नाहिली घिरोर में कार्यरत रहे है व पारस्परिक स्थानांतरण के तहत इस विद्यालय पर आए है द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में आमंत्रित अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह से अशोक का पौधरोपण करके की गई , स्वागत गर्ट के बाद ,शिवप्रताप सिंह द्वारा बच्चों की हिंदी की महत्ता बताई गई सांस्कृतिक गीत व हिंदी…

मैनपुरी : शारब का ठेका बस्ती से हटाया जाए , महिलाओं ने की मांग

जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव के मोहल्ला जगत नगर एवं मिश्राना के सैकड़ों महिलाओं तथा पुरुषों ने कल सरकारी देशी शराब को बस्ती के बीचों बीच से हटाए जाने के लिए, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि से मुलाकात करने के बाद ,उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में लोगों ने शराब के ठेके को हटाए जाने की गुहार लगाई है। गुरुवार को नगर के मोहल्ला जगतनगर मिश्राना की महिलाओं ने कुछ पुरुषों के साथ बीच बस्ती में स्थित सरकारी देशी शराब के ठेके को हटाए जाने को लेकर लगभग एक…

मैनपुरी: करहल क्षेत्र के ग्राम नानमई में प्रधान की लापरवाही आई सामने ?

ग्रामीणों ने कई बार प्रधान से बोला कि नाला साफ करवा दो , अभी तक नाला साफ नहीं हुआ । बारिश के चलते ग्रामीणों के मकान में भर पानी , ग्रामीणों ने खुद किया नाला साफ।

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशन एवं श्रीमती डिंपल यादव सांसद के मार्गदर्शन औऱ समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष श्री रावल सिंह यादव जी के नेतृत्व में छात्र नौजवान pda जागरूकता अभियान।

संगोष्ठी में “वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की भूमिका ” का कार्यक्रम नेशनल महाविद्यालय भोंगाव मैनपुरी में किया गया। जिसमें लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष ने कहा है वर्तमान सरकार छात्र-छात्राऔ और नौजवानों के खिलाफ है। जहां पढ़ाई महंगी हो गई है वहीं नौजवान रोजगार नहीं दे पा रही है रोजगार के नाम पर युवा ठगा सा महसूस कर रहे है । वही महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार हो रहे है निर्दोष युवाओं को जाती देखकर गोली से मारा जा रहा है। छात्र सभा के जिला अध्यक्ष श्री हरीश यादव…

मैनपुरी में एसडीएम से काम करवाने के नाम पर युवक ने लिऐ पच्चास हजार रूपये ?

पक्की नाली बनवाने के नाम पर पीड़ित से लिये थे रूपए । एसडीएम से कहकर बनवादेगे पक्की नाली पीड़ित से बोलकर की पच्चास हजार की ठगी । रुपये देने के वाद भी जब नही बनी नाली तो पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत। पीड़ित ने कुछ दिनों पूर्व एसडीएम से की थी शिकायत उन्होंने कार्यवाही होने का दिया था आश्वासन। पीड़ित का आरोप है कि नामज़द ने किसी जानकार महिला से मेरे खिलाफ किशनी थाने में दिलाई थी जूठी तहरीर। पीड़ित ने किशनी थाने में भी शिकायत की है। पीड़ित…

मैनपुरी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दो छात्राओं की मौत की गुत्थी उलझी , सरकारी अध्यापक बना वहशी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छात्राओं की मौत की गुत्थी उलझी, रिपोर्ट में जहर खाने की नहीं हुई पुष्टि। सरकारी अध्यापक बना वहशी। स्कूल की नाबालिक बच्चियों से छेड़छाड़ व अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप।तीन साल से कई बच्चियों से कर रहा था छेड़छाड़ व अश्लीलता। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। प्रंसिपल पर पूरे मामले को पिछले तीन वर्षों से छिपाने का आरोप। थाना औंछा के ग्राम परमकुटी उद्देतपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की घटना। रिपोटर – अर्पित यादव

मैनपुरी के भोगांव में विद्यालय में छात्र के साथ 3 छात्रों ने किया कुकर्म।

सरकारी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कक्षा 12वीं के तीन छात्रों ने दुष्कर्म किया। छात्र द्वारा इसकी जानकारी मां को दी गई। एसपी को शिकायती पत्र देकर मां ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिकायत करने वाले और आरोपित चारों छात्रों का नाम विद्यालय से काट दिया है। सभी छात्रों को उनके स्वजन की सिपुर्दगी में दे दिया है। पीड़ित छात्र का नाम काटने से उसके स्वजन हैरान हैं। प्रधानाचार्य पर मामला दबाने का आरोप…

मैनपुरी के कोसमा में महिर्ष कश्यप मुनि स्कूल में किताब नही लाया छात्र तो प्रधानाध्यापक ने छात्र की जमकर मारपीट ?

घिरोर। छात्र की पिटाई न करने के न्यायालय के आदेश को नही मानता महिर्ष कश्यप मुनि स्कूल का प्रधानाध्यापक एक मामला थाना क्षेत्र घिरोर के ग्राम कोसमा से आया है । जिसमे कोसमा निवासी जतिन कुमार पुत्र संतोष कुमार कोसमा हिन्दू ने थाना में दी तहरीर में बताया । कि वह कोसमा स्थित महीर्ष कश्यप मुनि स्कूल का 11वी का छात्र है मेरा एडमिशन अभी अभी 4 दिन पूर्व हुआ था । जब में विद्यालय गया तो मेरे पास गणित की बुक नही थी । इसी बात को लेकर स्कूल…

फर्रुखाबाद के बाद अब मैनपुरी में दो सहेलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो सहेलियों का शव पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला था. अभी इस घटना की जांच चल ही रही थी कि मैनपुरी में दो सहेलियां की संदिग्ध पारिस्थिति में मौत हो गई. दोनों ही कक्षा 12 की छात्राएं थी. स्कूल से लौटने के बाद दोनों छात्राओं के पेट में दर्द हुआ. जिसके बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. यह घटना मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के…

मैनपुरी में रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख ठगे ?

रेलयात्रा के दौरान एक जालसाज ने एक युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए। उसको फर्जी कॉल और ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। जानकारी होने पर पीडि़त ने थाना बेवर में शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रेलयात्रा के दौरान बीटेक उत्तीर्ण छात्र सन्नी कुमार निवासी अबेडकर नगर सकराबा रोड थाना सौरिख कन्नौज की मुलाकात बेवर थाने के गांव टोडरपुर निवासी मधुराज सिंह से हुई। मधुराज सिंह ने सन्नी को विश्वास में लेते हुए बताया कि वह रेलवे में…

मैनपुरी में दिखा तेज रफ्तार का कहर ?

मैनपुरी से गुजरने वाले NH-34 हाईवे के बेवर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। जहां टोल प्लाजा पारकर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको घायल अवस्था में बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देखते ही चीख-पुकार शुरू कर…

मैनपुरी में दबंगों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की ?

लड़कियों से अश्लील हरकत, गाली देने का आरोप। गांव के ही नामज़द दबंगों पर छेड़छाड़ का आरोप परिजनों ने SP को दिया दबंगों के खिलाफ शिकायती पत्र । मैनपुरी के थाना बेबर ग्राम बुर्रा की घटना।

मैनपुरी में सोनू जाटव हत्या कांड में पुलिस ने की कार्यवाही, कावड़ियों ने की थी जमकर लाठी डंडों से मारपीट ?

15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज। कावड़ियों ने की थी जमकर लाठी डंडों से मारपीट, इलाज के दौरान हुई थी मौत। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज। गाड़ी संख्या UP78DZ6684 पर सवार होकर आए थे ।आरोपी कावडियां, जानकारी के मुताबिक इसमें दो फौजी भी शामिल थे । मृतक के साथी विनय ने बताया कि मेरी लैट्रिन बाथरूम तक कपड़ों में हो गई थी । इतनी बुरी तरह मार रहे थे कावड़िया। साथी विनय का कहना, अचानक भगवान बनकर आ गई थी पुलिस नहीं तो…