फर्रुखाबाद,आज फतेहगढ़ में क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ 144 बनखडिया पर मोदी जी के मन की बात को सुना । मोदी जी ने देश के वैज्ञानिकों को चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी । देश के युवाओं को खेल जगत में आगे आने का आवाहन किया।शशांक शेखर क्षेत्र मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है महिलाओं को हर प्रकार की सुविधा को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:-कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगणों को चोरी की 82 मिक्सर ग्राइंडरो सहित किया गिरफ्तार ।
फर्रुखाबाद:-पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित दिनांक 27 अगस्त 2023 को 03 अभियुक्तगण कुलदीप पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम बराहिमपुर थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ उम्र 22 वर्ष, विपिन पुत्र रामविलास निवासी ग्राम लुखुरपुरा बक्तावर थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर उम्र 28 वर्ष तथा विनोद यादव पुत्र कुमार निवासी ग्राम बरना खुर्द थान जहानगंज जनपद फतेहगढ़ उम्र…
जनपद फर्रुखाबाद में रेलवे अन्डरपास पुलियों का हाल बेहाल
फर्रुखाबाद : बघार से गड़िया गांव होते हुए देव रामपुर क्रासिंग और आईटीआई चौराहे की तरफ जाने वाले रोड़ पर बने रेलवे अन्डरपास पुलिया और जसमयी मुर्हास कन्हैया रोड़ अन्डरपास पुलिया में नाव चलाने योग्य पानी भरा हुआ है| जहां क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस पुलिया में पानी में डूब कर दो लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है| और बताया पुलिया में पानी भरने का कारण है पुलिया की दीवारों के बाहर पुलिया की खुदाई में निकली मिट्टी नहीं लगायी गई थी| उस निकली हुई मिट्टी को ठेकेदारों…
फर्रुखाबाद:कायमगंज की नर्सरी में पल रहे हैं डेंगू के लार्वा,प्रभारी सहायक जिला मलेरिया अधिकारी ने लार्वा निरोधक दवा डलवाकर किया नष्ट
फर्रुखाबाद ,26 अगस्त 2023 जिले के कायमगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली नर्सरी में डेंगू के लार्वा पौधों के साथ पनप रहे हैं l सहायक जिला मलेरिया अधिकारी नरजीत कटियार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव करा कर मौके पर ही नष्ट किया lनरजीत ने बताया कि बरसात का मौसम संक्रामक बीमारियों को फैलाने में मुफीद साबित होता है l लोगों की लापरवाही के कारण घरों में कूलर में भरे हुए पानी में, फ्रिज की ट्रे में घरों में लगे पौधे के गमलों, छत…
फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक आज कुसुम बैंकेंट हाल मसेनी पर हुई संपन्न
फर्रुखाबाद,भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक कुसुम बैंकेंट हाल मसेनी पर संपन्न हुई जिसमें भाजपा सरकार में 2024 में लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत से प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चलने का निर्णय लिया। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता नव मतदाता बनाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाएगी जिसके अंतर्गत बूथ के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए संपर्क करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष के…
फर्रुखाबाद:फर्रुखाबाद डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में बी- पैक्स सदस्यता महा अभियान 2023 के अंतर्गत कन्नौज एवं फर्रुखाबाद का संयुक्त जागरूकता सम्मेलन हुआ आयोजित
फर्रुखाबाद,आज 26 अगस्त 2023 को दिन शनिवार फतेहगढ़ स्थित फर्रुखाबाद डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में बी- पैक्स सदस्यता महा अभियान 2023 के अंतर्गत कन्नौज एवं फर्रुखाबाद का संयुक्त जागरूकता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता कोऑपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने की। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद से मुख्य अतिथि डायरेक्टर आनंद किशोर द्विवेदी एवं जनपद कन्नौज से मुख्य अतिथि विनय शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित किया।मुख्य अतिथि पीसीफ डायरेक्टर आनंद किशोर द्विवेदी ने कहा 2014 में केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद सहकारिता के क्षेत्र में नई…
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश टीबी कंट्रोल एम्प्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर टीबी संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
आज 26 अगस्त 2023 को लंबित मांगे पूरी न होने पर आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश टीबी कंट्रोल एम्प्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर टीबी संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। गौरतलब है कि लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में मांगे पूरी न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया था, इस निर्णय के क्रम में आज दूसरे दिन ज़िला क्षय रोग केंद्र, लोहिया हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल लिंजीगंज के अलावा पूरे ज़िले में अलग अलग टीबी केंद्रों के सभी संविदा कर्मियों ने काली पट्टी पहन…
फर्रुखाबाद:कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा,फाइलेरिया अभियान के अब बचे हैं तीन दिन, सभी जरूर करें दवा का सेवन -सीएमओ
फर्रुखाबाद, ,25 अगस्त 2023 जिले में इस समय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चल रहा है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को बी एस इंटर कॉलेज और एस एन एम इंटर कालेज कायमगंज में बूथ लगाकर छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया l इस अवसर पर कायमगंज के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने बच्चों को फाइलेरिया के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि यह दवा आपको रोग से सुरक्षा प्रदान करेगी l आप अपने माता पिता, मित्रों और रिश्तेदारों को भी फाइलेरिया…
फर्रुखाबाद : सर्विलेंस टीम ने खोए हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामियों को पुलिस लाइन में दिए
सर्विलेंस टीम ने खोए हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामियों को पुलिस लाइन में दिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा था खोया पाया जिसमें अभी तक की कार्रवाई मे सार्वलेंस टीम की मदद द्वारा फतेहगढ़ पुलिस में 111 मोबाइल बरामद किए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई जा रही है मोबाइल स्वामियों को फोन कर सूचना दी गई और उन लोगों को पुलिस लाइन मीटिंग हॉल बुलाया गया जब लोगों को जानकारी हुई कि उनका खोया हुआ फोन UP पुलिस ने…
फर्रुखाबाद:- अवैध शराब के अलग अलग ठिकानो पर आबकारी निरीक्षको ने पुलिस के साथ चलाया छापेमारी अभियान , 50 लीटर कच्ची शराब बरामद ।
जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियो को चिन्हित कर जेल भेजने की कार्यवाही लगातार रहेगी जारी । शासन के आबकारी आयुक्त, के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व मे फर्रूखाबाद मे आबकारी निरीक्षको की टीम ने अलग अलग क्षेत्रो मे अवैध शराब के ठिकानो पर दबिश देकर अभियुक्तो को जेल भेजा है। गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 राजेश कुमार चौबे,मय स्टाफ एवं मन्डी चौकी इन्चार्ज कृष्ण कुमार कश्यप, कोतवाली-कायमगंज,मय स्टाफ द्वारा कायमगंज…
फर्रुखाबाद:- अवशेष खाद्यान्न ना देने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ दर्ज कराया कालाबाजारी का मुकदमा।
नवाबगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत फतेहपुर परियुली के राशन कोटेदार अवधेश कुमार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने दर्ज कराया मुकदमा । .विभागीय आदेश की अवमानना व अवशेष खाद्यान्न ना देने के आरोपी फतेहपुर परियुली के राशन कोटेदार पर कायमगंज तहसील के पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने कालाबाजारी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। गौरतलब है। कि मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर परियुली के राशन कोटेदार अवधेश कुमार के खिलाफ राशन की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोटेदार अवधेश ने राशन दुकान चलाने में असमर्थता जाहिर…
फर्रुखाबाद:अब भी घरों में क्यों हो रहे प्रसव, जानने के प्रयास में जुटा स्वास्थ्य विभाग,गृह प्रसव के कारण जानने के लिए सीएचओ, आशा संगिनी व एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद ,24 अगस्त 2023 स्वास्थ्य विभाग लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने एवं जन समुदाय को आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और एएनएम के माध्यम से संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करता रहता है, फिर भी जनपद में अब भी गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की जान जोखिम में डालकर घरेलू प्रसव कराए जा रहे हैं l गृह प्रसव रोकने और मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम और आशा संगिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद और राजेपुर में उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई…
फर्रुखाबाद:सीएजी रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्बारा किये गये घोटालों की जांच कराने के संबंध में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा
फर्रुखाबाद,सीएजी रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण से लेकर आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किये जा रहे निर्माण में भारी हेराफेरी की खबरें उजागर हुई हैं। इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि देश की जनता के पैसों का खुला भ्रष्टाचार हुआ हैं लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसी प्रकार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात नहीं की जा रही हैं l सीएजी की रिपोर्ट में जिन बिंदुओं को उजागर किया गया है वह निम्नलिखित हैं- द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक् का प्रोजेक्ट 18 करोड रुपए प्रति…
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त जनता को राहत सामग्री बांटी
आज विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी ने तहसील अमृतपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम जमापुर पहुॅचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों राहत सामग्री वितरित की। उप जिलाधिकारी अमृतपुर द्वारा बताया गया कि अमृतपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत दिनांक 23.08.2023 को बाढ़ प्रभावित ग्राम ईमादपुर सोमवंशी में 100, ग्राम भूड़िया भेड़ा में 200, अमीराबाद में 225 एवं आज दिनांक 24.08.2023 को ग्राम गौटिया में 127, जमापुर,बदनपुर एवं दण्डीपुर में कुल 473 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है।
फर्रुखाबाद: भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चलाने का लिया निर्णय
फर्रुखाबाद,आज 24 अगस्त 2023 दिन बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारी की बैठक जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना रखी गई।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी ने बताया 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान के माध्यम से पार्टी के प्रत्येक…
फर्रुखाबाद:घरों में ही छिपा है डेंगू का मच्छर, सावधान रहें, सुरक्षित रहें- डीएमओ
24 अगस्त 2023 मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मलेरिया विभाग लगातार लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव करा रहा है l साथ ही लोगों को डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और बचाव को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है l जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) नौशाद अली का कहना है कि हम जन-जागरूकता से डेंगू सहित तमाम मच्छर जनित बीमारियों पर काबू पा सकते हैं, इसके लिए हमें अपने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना हैं। जहां पर भी…
फर्रुखाबाद : केंद्र सरकार की हर घर जल योजना को कर्मचारी लग रहे पलीता
बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतपुर में प्रधानमंत्री की हर घर जल योजना के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी की बाउंड्री बाल बारिश का पानी भर जाने से भर भरा कर गिर गई है। आपको बताते चलें प्रधानमंत्री की हर घर जल योजना के तहत ग्राम पंचायत में पानी की टंकी के लिए जो काम चल रहा है। ठेकेदार ने उसमें घटिया प्रकार की सामग्री का प्रयोग किया गया है। जहां पर टंकी का काम चल रहा है । वह एक तालाब था। जिले के उच्च अधिकारियों को…
फर्रुखाबाद : गड़िया ढिलावल मार्ग पर अंडर पास में पानी भरने से रास्ता बंद
गढ़िया दिलवाल मार्ग पर बने अंडरपास में बरसात का पानी भर जाने से रास्ते को बंद कर दिया गया है। बेवर रोड से फर्रुखाबाद जाने वाले इस मार्ग पर बने अंडरपास में आए दिन पानी भर जाता है। जिससे फर्रुखाबाद जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फर्रुखाबाद में बने रेलवे के सारे अंडरपास में पानी भरता है। जिसमें गड़िया ढिलावल अंडर पास की हालत ज्यादा खराब है। लेकिन फर्रुखाबाद के उच्च अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। अंडरपास में पानी भर जाने से…
फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता की अहम भूमिका-मोनिका यादव
आशा कार्यकर्ताओं का काम काबिले तारीफ : जिलाधिकारीनवभारत सभा भवन में आयोजित हुआ आशा सम्मेलन24 आशा कार्यकर्ता, तीन आशा संगिनी और तीन बीसीपीएम का किया गया सम्मानकायमगंज के बीसीपीएम विनय मिश्र को मिला प्रथम पुरस्कारराष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा दिवस के उपलक्ष्य में शहर के नवभारत सभा भवन में बुधवार को आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया | मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव और जिलाधिकारी संजय सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया l कार्यक्रम का संचालन जनपद एआरओ हरिमोहन कटियार…
फर्रुखाबाद:-थाना जहानगंज पुलिस द्वारा हत्या में वांछित 02 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:-पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस टीम द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण शेर सिंह पुत्र कामता प्रसाद उम्र करीब 50 वर्ष तथा ऊषा देवी पत्नी शेर सिंह उम्र करीब 43 वर्ष निवासीगण ग्राम जैतपुर थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को बघार नाला से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने…
