फर्रुखाबाद : वाहन में सवारी बैठाकर चोरी की घटना को देते थे अंजाम दो शातिर अभियुक्त गढ़ चोरी के माल सहित गिरफ्तार

(द दस्तक 24 न्यूज़ ) , चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को थाना कादरी गेट पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनांक 13/06/2024 मधु पत्नी श्री स्वर्गीय संजीव कुमार निवासी अशरफ अली जसमई चौराहा जनपद फर्रुखाबाद को बस स्टैंड फर्रुखाबाद से दो व्यक्ति गाड़ी संख्या 27BD 5550 टाटा टियागो नीले रंग से आए और वादिनी को हरपालपुर जाने की बात कह कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और खुद को फोरेंसिक टीम का बताकर धोखाधड़ी करके दो चैन पीली धातु एक पेंडल पीली धातु ₹5000 नगर चोरी…

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्रियान्वयन इकाई के अनुबंध का नवीनीकरण किए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया, जेम पोर्टल द्वारा विभिन्न सामग्री के क्रय व भुगतान करने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि क्रय की जा रही सामिग्री गुडवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप हो,व कोई भी खरीद मार्किट रेट से अधिक न हो, बैठक में…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पांचाल घाट पर गँगा दशहरा के लिये की जा रही तैयारियो का किया निरीक्षण 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह व  पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा पांचाल घाट पर गँगा दशहरा  के स्नान के लिये की जा रही तैयारियो का निरीक्षण किया गया,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि घाट के दोनों तरफ बेरिकेडिंग कराई जाये, घाट के दोनों तरफ जनरेटर लगाये जाये,सफाई के लिये03 पालियो में सफाईकर्मी की टीम लगाई जाये, अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 10 गोताखोरों को लगाया गया है,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि घाट के दोनों तरफ लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की जाये, पीने…

फर्रुखाबाद: विश्व रक्तदान दिवस पर सामूहिक रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उदघाटन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन व अमर उजाला फाऊंडेशन एवं जिला अस्पताल के द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर उदघाटन किया,कुल 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया गया, जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह दिए, जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान  है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। ब्लड बैंक में रक्त होने से इमरजेंसी में बहुत काम आता…

फर्रुखाबाद:जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 24 को डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री आईपीएस द्वारा विगत दिनों किए गए जेल निरीक्षण के दौरान कारागार के मुख्य द्वार पर लज्जाराम गौतम हेड जेल वार्डर के नेतृत्व में प्रदीप कुमार जेल वार्डर ,नवनीत कुमार जेल बार्डर ,अंकित कुमार जेल बार्डर और दुष्यंत कुमार जेल बार्डर द्वारा सलामी दी दी गई थी। डीजी जेल द्वारा अपनी निरीक्षण टिप्पणी में परेड के टर्न आउट की प्रशंसा की गई है । जिसके अंतर्गत जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को 500–500 रुपए का…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आने बाले त्यौहार गंगा दशहरा, बकरीद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में हुई सम्पन्न

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में आने बाले त्यौहार गंगा दशहरा, बकरीद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई ,बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर मेडिकल कैम्प व दोनों तरफ 02- 02 एम्बुलेन्स लगाई जाए, श्रंगीरामपुर, ढाई घाट व अटैना घाट पर भी 02-02 एम्बुलेंस लगाई जाये,सभी घाटो पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करे,सभी घाटो पर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाये, जिला पंचायत अपने सभी…

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में भारत सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत विनियमित क्षेत्र की जीआईएस वेस्ड महायोजना 2031 की बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 12 जून 2024, जिलाधिकारी डॉ.वी. के. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में भारत सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ विनियमित क्षेत्र की जी0आई0एस0वेस्ड महायोजना 2031 की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक मे बताया गया कि 2031 तक 5.43 लाख  प्रोजेक्टेड पॉपुलेशन के आधार पर महायोजना बनाई गई है, महायोजना में कुल 3771 आपत्तियाँ प्राप्त हुई है जिनमें से 211 आपत्तियों को पूर्ण रूप से व 1280 आपत्तियों को आंशिक रूप से स्वीकार किया गया है व शेष 2280 आपत्तियों को अस्वीकार…

फर्रुखाबाद:भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के पीएम पद की शपथ ली इस अवसर पर पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)आज 9 जून 2024 दिन रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली इस अवसर पर पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।शहर फर्रुखाबाद में नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता लाल गेट पर एकत्रित हुए हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए हुए अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए फिर एक बार एनडीए सरकार के भी नारे लगाए गए। ढोल…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने पौधों का वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया संदेश

(द दस्तक 24 न्यूज़)आज 05 जून 24 को विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ पर संजय कुमार एडीजे /सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा कारागार अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों के 50 बोटल पॉम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया । सचिव द्वारा बंदियों को पर्यावरण के महत्त्व को समझाते हुए बताया गया की वृक्ष हमारे जीवन के लिए कितने जरूरी है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने भी पर्यावरण के महत्त्व को समझाते हुए बताया गया की वृक्षों में पूर्ण जीवन होता है। वृक्ष पूर्ण रूप से…

फर्रुखाबाद:कौन बनेगा सांसद जनता ने किसके सिर पर सजाया ताज एक एक पल का इंतजार कर रहे लाखों की तादाद मे लोग 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 4 जून को होने वाली सांसद पद की मतगणना पर जिले मे लाखो लोगो की निगाह टिकी हुई है। बैचेनी से रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत सपा प्रत्याशी डॉ.नवल किशोर शाक्य के समर्थको मे उत्साह की लहर दौड रही है। कौन जीतेगा कौन हारेगा यह तो 4 जून को होने वाले मतगणना परिणाम मे सामने आ जायेगा। लेकिन सपा व भाजपा समर्थक हमारे संवाददाता के मोबाईल की घंटी बजाकर लगातार एक्जिट पोल जानने का प्रयास कर रहे है। जातिगत आंकडो…

फर्रुखाबाद:निशानेबाजों से अचूक निशाना साध जीते पदक 

(द दस्तक 24 न्यूज़)अभिमन्यु स्पोर्ट्स शूंटिंग अकैडमी फतेहगढ़ द्वारा 25 मई से 30 मई तक आयोजित 4th फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप में मंडल और प्रदेश के कई हिस्सों से निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। अकादमी के प्रबंधक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनिल कुमार पाल प्रमाणित कोच भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस पांच दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप में सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई के साथ सम्मान किया। इस चैम्पियनशिप में कई इवेंट्स का आयोजन हुआ जिसमें 10 मी एयर राइफल पीप साइट आईएसएसएफ युवा महिला – अक्षरा सिंह ने 400 के स्कोर में 348 के…

फर्रुखाबाद: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष्मान अरोग्य मदिंर पर हस्ताक्षर एवं शपथ दिलाई

(द दस्तक 24 न्यूज़) विश्व तम्बाकू निषेध दिवस थीम “तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की रक्षा करना” राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत थीम “तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की रक्षा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा कर्मचारियों को शपथ दिला कर एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में प्रथम हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद के डा० राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान अरोग्य मदिंर पर हस्ताक्षर एवं शपथ आयोजन किया गया एवं जिले के विभिन्न विभागों द्वारा भी कार्यालयों में शपथ…

फर्रुखाबाद:भाजपा यूपी में 50 सीटों के अंदर समिट जाएगी- नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम 

(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 31 मई 2024 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा, मेरा यकीन यह कहता है कि इस बार भाजपा यूपी में 50 सीटों के अंदर रहेगी. 50 से ज्यादा सीट गठबंधन जीतने जा रहा है. यूपी में 30 सीटें ऐसी हैं जिनपर इंडिया गठबंधन जीत चुका है। 20 सीटें ऐसी हैं जिन पर वो एज पर है. अगर इन 20 सीटों पर भाजपा ने बेईमानी नहीं की तो इंडिया गठबंधन यूपी में 55 सीटों से ज्यादा जीत रहा है। समाजवादी पार्टी के…

फर्रुखाबाद:ब्लॉक कमालगंज के ग्राम कोरीखेडा में स्तूपों की परंपरा में एक नई पहल 

ग्राम कोरीखेरा में स्तूपों की परंपरा में एक नई पहलफर्रुखाबाद,(द दस्तक24 न्यूज़) आज 28 मई 2024 जिले में ब्लाक कमालगंज के ग्राम कोरीखेडा में आज बुद्ध शासन में उपासिका सियादुलारी शाक्य की प्रेरणा से  बनवारी लाल शाक्य एवं गेंदालाल शाक्य की पूण्यस्मृति में मिनी स्तूप, राधेश्याम शाक्य, रामवीर शाक्य( ग्राम विकास अधिकारी), रनवीर सिंह शाक्य, डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य (वरिष्ठ पत्रकार), श्यामवीर सिंह शाक्य, रिश्तेदार व परिवारीजनों की उपस्थिति में, पूजनीय भिक्खुसंघ के पुण्यानुमोदन के साथ संपन्न हुआ। जिसमें बौद्ध भिक्खु डॉ नन्दरतन विहाराधीश श्रीलंका बुद्ध विहार कुशीनगर, भिक्खु संघरक्खित…

कासगंज जनपद के गंज दुंडवारा के गांव गणेशपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रांसफार्मर पार आकर गिरा

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा के गांव गणेशपुर के वार्ड संख्या 15 में एक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मोहल्ले की सप्लाई वाले टांसफार्मर पर आकर गिर गया जिससे काफी लोग घायल हो गए और कई घरों का सामान फूक गया गंभीर रूप से घायल सवानाबेगम पत्नी पप्पू खान उमर लगभग 42वर्ष और और सैफ कुरेशी आदि घायल हो गए सुलतान पुत्र उस्मान मंसूरी का मीटर और ब्रकारी का मोटर जलकर खाक हो गया मो शाहिद पुत्र गुलाम मोहम्मद का कूलर और फ्रिज जल गया सिराज अहमद पुत्र निसार अहमद का…

फर्रुखाबाद : न्यायालय के कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा सभा करके अपनी माँगो को लेकर किया आंदोलन और प्रदर्शन

(द दस्तक न्यूज़ 24 )आज जनपद न्यायालय कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदेश संघ के आहवान पर प्रतिज्ञा सभा करके आंदोलन किया। प्रतिज्ञा पत्र पर समस्त कर्मचारियों ने पूरे हस्ताक्षर किए एवं इसकी प्रतिलिपि प्रांतीय संघ को भेजी।कर्मचारियों की माँग हैं कि न्यायिक कर्मियों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण लंबे समय से लंबित हैं, न्यायिक कर्मियों को 2013 में वर्दी पहनने का शासनादेश न्याय अनुभाग से जारी हुआ लेकिन आज तक धनराशि का निर्धारण नहीं हो सका, विभागीय नियमावली में संविदा के पद न होने के बाद…

फर्रुखाबाद: चोरी के माल सहित एक वांछित गिरफ्तार

(द दस्तक न्यूज़ 24) थाना कादरी गेट जनपद फर्रुखाबाद के निवासी शिवम अग्निहोत्री पुत्र स्वर्गीय सुधीर अग्निहोत्री पता धर्मनगरिया थाना कादरीगेट के जनपद फर्रुखाबाद के घर पर ताले तोड़कर घर से विभिन्न सामान रात्रि में चोरी कर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था शिवम ने थाना कादरीगेट पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी थाना कादरीगेट पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गए और शातिर चोर को दबोच लिया और आरोपी के कब्जे से…

फर्रुखाबाद : 20 वर्ष के युवक को ट्रक ने रौंदा,मौके पर हुई मौत, देखें पूरी खबर

(द दस्तक 24) : फर्रुखाबाद जिले में ग्राम गडिया ढिलावल और नगला खैरबंद के बीच एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। लड़के का नाम सुफियान है जिसकी उम्र 20 वर्ष थी और उसके पिता का नाम शमसाद बताया जा रहा है। लडके की माता का नाम साधना बेगम है। जिनका 6 वर्ष पहले निधन हो गया था। लड़के के बड़े भाई का नाम रेहान है। लड़का बीसीए कंप्यूटर कोर्स कर रहा था। परिवार जनों ने बताया की लड़का घर से अपनी ननिहाल छिबरामऊ गया था और वापस अपने…

फर्रुखाबाद:बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में निशुल्क शरबत वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 24 को भारत ही नहीं विश्व मे वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जाता है बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था बुद्ध पूर्णिमा इस पावन पर्व के उपलक्ष में भोलेपुर राजन नगला में शरबत वितरण किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया और इस गरम धूप में लोगों को शरबत…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण में पानी, भोजन व साफ सफाई व्यवस्था की हुई सराहना

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 22 मई 24 को  मा.जिला जज,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक , एडीजे / सचिव, डी.एल.एस.ए.एवम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने आकस्मिक रूप से कारागार का निरीक्षण किया। बाल बैरक,अस्पताल, अन्य बैरकों एवम महिला बैरक का निरीक्षण किया। कारागार में बंदियों मिलने वाली सुविधाओं , चिकित्सा, भोजन, साफ सफाई की व्यवस्था, शौचालय की सफाई और संख्या, दिन और रात्रि , बंदियों के नहाने धोने की व्यवस्था, लीगल एड के बारे में जानकारी की ।महिला बैरक में भी महिला बंदियों के भोजन, साफ सफाई , हाईजेनिक कंडीशन, महिला…