पीलीभीत : विधायक ने लिया चूका पिकनिक स्पॉट पर चल रहे कार्यो का जायजा ।

पीलीभीत /पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने चूका पिकनिक स्पाट पर करोड़ों की लागत से कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्यों को देख कर उनमें प्रयोग हो रही सामग्री के बारे में मालूमात की और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जाएगा। पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान अचानक चूका पिकनिक स्पॉट पहुंचे तो वहां काम कराने वालों में हड़कंप मच गया। विधायक ने शारदा सागर जलाशय की तरफ से 150 मीटर लंबी…

पीलीभीत: स्वच्छता सेवा सप्ताह का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष और पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान सहित कई पदाधिकारी हुए शामिल।

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। एक दिन पूर्व वृद्धों की आंखों की जांच कराकर 70 लोगों को चश्मे वितरित किये गए थे। आज शहर के 70 अलग अलग स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करके साफ सफाई की गई। भापजा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की अगुआई में आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी की विधायकों व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाई। पूरनपुर…

पीलीभीत: स्थानांतरण हो जाने के बाद भी ग्राम पंचायत का मोह नहीं छोड़ रहे हैं सचिव

पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायतों में हनक जमाए ग्राम पंचायत अधिकारी मेहरवान सिंह राणा ग्राम पंचायत शेरपुर कलां से स्थानांतरण हो जाने के बाद भी कार्यभार नहीं छोड़ रहे हैं, इससे विकास कार्य बाधित होने के साथ-साथ लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश होने के बावजूद वे शेरपुर कलां का चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं हैं.ग्राम पंचायतो में तीन से पांच साल से कब्जा जमाए ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला जिला अधिकारी के अनुमोदन से हो गया लेकिन अभी तक…

पीलीभीत। जिला जज ज़िला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत जिला जज महताबअहमद जिला अधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में स्थापित मेस/ अस्पताल/ बैरकआदि का निरीक्षण किया गया व महिला बन्दियो/ पुरुष बन्दियो / से उनके स्वास्थ्य/ खाने की गुणवत्ता/व निजी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की व उनके निस्तारण हेतु समबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी पुलकित खरे पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश जेल अधीक्षक अनूप सिंह जेलर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत : शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने गाँव में जाकर सुनी जनता की फरियादें,गिनाए विकास कार्य।

पीलीभीत के शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कल अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुगला खेड़ा,चठिया भैंसाह और सरैनी तुरकुनिया में सभा कर जनता की समस्याओं को सुना।शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निदान कराया बहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।उन्होंने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया की माधोपुर में इंटर कॉलेज,बड़ापुरा में आईटीआई कॉलेज,सरदार नगर में बिजली घर,पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज,14 गांव में बनवाई गई पानी की टंकी…

पीलीभीत: डी एम के द्वारा बन रहे ओवर ब्रिज का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत के जिलाअधिकारी पुलकित खरे उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए जनपद में लगातार कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा और निरीक्षण करते चले आ रहे हैं।इसी क्रम में आज जिलाधिकारी के दुआरा पूरनपुर से टनकपुर हाईवे पर बन रहें ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया गया है और साथ ही साथ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।आपको बताते चलें कि जब से नवागत डीएम पुलकित खरे ने जिले का चार्ज संभाला है तभी से वह लगातार सरकार की मंशा के अनुरूप…

पीलीभीत: पुलिस के द्वारा मोबाइलों को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपा गया।

पीलीभीत: जिले की एसओजी टीम ने खोए व पड़े हुए 25 मोबाइलों को बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान जयप्रकाश ने पुलिस लाइन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों के हाथ सौंपा दिया है पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के दौरान 16 मोबाइल मालिक लोग मौके पर मौजूद थे उनको मोबाइल सौंप दिया गया तथा बाकी लोगों को सूचना कर दी गई कि वह अपना मोबाइल ले जाएं। इन मोबाइलों की कीमत लगभग दो लाख 77 हजार रुपया…

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने अपना अधिष्ठापन समारोह जूम एप के माध्यम से धूमधाम से मनाया।

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने अपने क्लब का अधिष्ठापन समारोह जूम एप के माध्यम से मनाया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोटेरियन दिनेश चंद्र शुक्ला आगामी मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल जी मंडल अध्यक्ष नॉमिनी पवन अग्रवाल जी एसपीएस संधू इंटरसिटी चेयरमैन तरुण सक्सेना जी अश्विनी दीक्षित डॉ गौरव कौशल आदि अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे मंडल अध्यक्ष महोदय ने क्लब के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करें एवं क्लब द्वारा निरंतर किए गए कार्यों की सराहना की रोटेरियन कौशलेंद्र भदौरिया को अध्यक्ष पद की रोटेरियन श्याम खंडेलवाल को सचिव पद…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकी घुँघचिहाई, चौकी बलरामपुर थाना पूरनपुर व चौकी जमुनिया थाना माधोटांडा व चौकी रिछोला थाना गजरौला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

                      पीलीभीत : दिनांक 13-09-20 को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा चौकी घुघचाई, चौकी बलरामपुर थाना पूरनपुर , चौकी जमुनिया थाना माधोटांडा व चौकी रिछोला थाना गजरौला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा सभी चौकी परिसर में साफ सफाई रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। चौकी रिछोला पर गंदगी देख महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी व संबंधित को साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा प्रस्तावित नवनिर्मित थाना घुँघचिहाई का भी निरीक्षण किया गया…

पीलीभीत : छतरी चौराहे से कोतवाली तक स्टेशन रोड के बाजार को हजरतगंज की तर्ज पर किया जाए विकसित

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापारिक बंधु की समीक्षा बैठक देर रात गांधी सभागार में संपन्न हुई।आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उद्योग/व्यपारिक बंधु की समस्याओं त्वरित निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त उद्योग एवं व्यापारिक बंधुओं से अपने समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करते हुए कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया और…

पीलीभीत: जिलाधिकारी जिला अस्पताल मे स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया ।

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज जिला अस्पताल में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पोषण पुनर्वास केंद्र की रसोईघर में फ्रिज, पेयजल हेतु आरो व साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। रसोईघर में संचालित सभी व्यवस्थाऐं व साफ सफाई ठीकठाक पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती 05 अतिकुपोषित बच्चों की माताओं से बातचीत की गई इस दौरान श्रीमती लक्ष्मी देवी द्वारा अवगत कराया गया कि इनके बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना दियोरिया कलाँ पर किया गया अर्दली रूम का निरीक्षण

पीलीभीत : दियोरिया कलां दिनांक 11-09-20 की देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा थाना दियोरिया कलाँ पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया। जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना परिसर में लगी केविड-19 सेनेटाइजर मशीन का निरीक्षण किया थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों…

पीलीभीत: तेज रफ्तार कार निगल गई बाइक सवार साले बहनोई की जिंदगी

पीलीभीत तहसील कलीनगर तेज रफ्तार कार निगल गई बाइक सवार साले बहनोई की जिंदगीपीलीभीत की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने जमुनिया में बाइक सवार को कुचल दिया। इसमें साले बहनोंई की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कार सवारों ने जमुनिया चौकी पर पहुंच कर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद कलीनगर एसडीएम और माधोटांडा थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी भगवान दास गांव आए…

पीलीभीत : जोगराजपुर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे लाइन के नीचे से निकालने का रेलवे के आला अधिकारियों ने निर्णय लिया

पीलीभीत : पूरनपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम जोगराजपुर में मैलानी से पूरनपुर होते हुए पीलीभीत जाने वाली रेलवे लाइन ब्रॉड गेज का कार्य चल रहा है । वही जोगराजपुर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे लाइन के नीचे से निकालने का रेलवे के आला अधिकारियों ने निर्णय है लेकिन वहां के रहने वाले लोगों व किसानों का कहना है यह इनका प्रावधान बाद में बदला गया है पहले इनका निर्णय क्रॉसिंग को ऊपर से ही निकालने का प्रावधान था । जब किसानों वह नजदीक के ग्राम वासियों को जब इस चीज…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यो तथा कानून एंव शांति व्यवस्था की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई ।

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था की बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी पास्को, गौकशी, एससी, एसटी एक्ट सम्बन्धी मुकदमों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित करते हुये कहा कि उपरोक्त मुकदमों में जांच के दौरान कोई भी कमी हो तो सम्बन्धित जांच अधिकारी को अवश्य अवगत कराया जाये और इस तरह के मुकदमों में अपराधी किसी भी दशा में ना छूटने पाए। कानून एवं…

पीलीभीत :पूरनपुर तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत

पूरनपुर। तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। शोरशराबा होने के बाद मौके पर पहुंचे दो युवकों ने किसी तरह किशोर का शव बाहर निकाला। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।मंडी समिति के समीप तालाब में अक्सर बच्चे नहाने पहुंच जाते हैं। बुधवार को मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी यूनुस का पुत्र भूरा (14) भी अपने छोटे भाई और साथियों के साथ नहाने पहुंचा। नहाते समय वह तालाब में डूब गया। साथियों ने शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा…

पीलीभीत: दो शिक्षकों वीरेंद्र प्रताप सिंह और अनीता विश्वकर्मा को मिला देश का पहला वर्चुअल वर्ल्ड

पीलीभीत : जनपद के पूरनपुर ब्लॉक के गांव अभयपुर माधौपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल के नवाचारी शिक्षक विरेंद्र प्रताप सिंह एवं सैदपुर के प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका अनीता विश्वकर्मा को शिक्षक दिवस के अवसर पर टीचर आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गयायह देश का पहला वर्चुअल अवार्ड बताया जा रहा है जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर बच्चों को जोड़ने के लिए प्रदान किया जाता है शिक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं पूरनपुर बीआरसी क्षेत्र में सबसे पहले स्कूल में प्रोजेक्टर…

पीलीभीत : थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ की पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

पीलीभीत :थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ की पुलिस ने शहागढ़ स्टेशन चौराहे पर खड़े होकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया .चेकिंग अभियान में लगभग 11 वाहनों के चालान किए गए. इसमें कुछ चालान कोविड-19 व मास्क डीयल हेलमेट इंश्योरेंस प्रदूषण आदि के ऊपर किए गए चेकिंग को देखकर बेवजह घूमने तथा मस्ती करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया .चौकी इंचार्ज ने बताया की यहां बेवजह घूमने वाले , मस्ती करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा .यदि वाहन के कागज पूरे ना हुए तो वाहन का चालान…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा एकता सरोवर पार्क व रामस्वरूप पार्क में सौन्र्दीयकरण कराने हेतु किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज एकता सरोवर पार्क व रामस्वरूप पार्क में अमृत योजना के अंतर्गत सौन्र्दीयकरण हेतु कराए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एकता सरोवर पार्क के मुख्य द्वार पर एक आर्च गेट ना पाये जाने पर अधिकारी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि पार्क के दोनों के गेट पर आर्च के आकार में गेट बनाकर पार्क का नाम नामाकिंत किया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एकता सरोवर में कार्ययोजना में सम्मिलित कार्यों के आधार पर कराये जा…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आज आयोजित बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि समस्त विकासखण्डों में 5-5 श्रेष्ठ शौचालय निर्माण करने वाली ग्राम पंचायतों से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को उक्त समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सार्वजनिक शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शौचालय निर्माण कार्यो में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता…