पीलीभीत: शानिवर तड़के रोडवेज बस और पिकअप में भीषण टक्कर हुई है। इस भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत की खबर है । घटना की सूचना के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं ।जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस लखनऊ से सवारी भरकर पीलीभीत की तरफ आ रही थी, जनपद में आते ही पूरनपुर- सेहरामऊ के बीच में पिकअप से टकराकर खाई में पलटी। जिसमें 7 लोगों की दुखद मौत हो गई ।सूचना के बाद जिले में हड़कम्प मच गया । जनपद के अफसर मौके पर पहुंच गए…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत :आज सांसद रसोई का 106 वां दिन युवा ह्रदय सम्राट माननीय श्री वरुण गांधी जी द्वारा संचालित रसोई में भोजन वितरित किया
पीलीभीत में आज सांसद रसोई का 106 वां दिन युवा ह्रदय सम्राट माननीय श्री वरुण गांधी जी द्वारा संचालित रसोई में मौर्य,शाक्य,कुशबहा के जिला अध्यक्ष श्री सतेन्द्र मौर्य जी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष छोटे भाई मन्दीप शेर गिल,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अवस्थी,युवा नेता अरुण मिश्रा,सूरज पाल,प्रदीप श्री वास्तव ने मरीजों,जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
पीलीभीत :पूरनपुर प्रधान के घर चल रहे धान खरीद केंद्र को हटाने के निर्देश
पीलीभीत: पूरनपुर प्रधान के घर चल रहे धान खरीद केंद्र को हटाने के निर्देश सरकारी धान खरीद के घर संचालित होने पर एसडीएम ने केंद्र को तत्काल मंडी में स्थापित किए जाने के निर्देश दिए सरकार द्वारा धान खरीद केंद्र के निरीक्षण में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद व तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी ग्राम औरंगाबाद में ग्राम प्रधान के घर के अंदर चल रहे धान खरीद केंद्र पर नाराजगी व्यक्त कर प्रभारी को तत्काल उक्त के घर से हटाकर में स्थापित किए जाने के आदेश दिए .किसानों ने अधिकारियों को बताया कि…
पीलीभीत: सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत।
पीलीभीत: कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हैदरगंज के पास रिछा रोड पर तेज रफ्तार के कारण चार पहिया नैनो गाड़ी और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसने नैनो गाड़ी में सवार गुरदेव सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर की मौत हो गई है।सूचना पर पहुंची कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाते हुए दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पीलीभीत भेज दिया है।उक्त प्रकरण पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस से जानकारी ली गई तो कोतवाली जहानाबाद मैं तैनात उपनिरीक्षक सरोज कुमार के द्वारा मीडिया…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के द्वारा सभी पुलिसकर्मियों/ रिक्रूट आरक्षियों को करायी गई परेड
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जय प्रकाश के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर अनुशासन में रहने की हिदायत दी गई तथा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों के मैस, बैरिकों का भी निरीक्षण किया गया।बैरिको के निरीक्षण में प्रतिसार निरीक्षक को बैरिको की साफ-सफाई तथा सामान को व्यवस्थित ढंग से रखवाने हेतु निर्देशित किया गया। 112 की गाड़ियों को चेक…
पीलीभीत में 191शिक्षको को बांटे नियुक्तिपत्र।
पीलीभीत/पूरनपुर: प्रदेश भर में आज योगी सरकार ने 31 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पीलीभीत में 191 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिलाधिकारी पुलकित खरे के अलावा पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान व अन्य विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर विधायक श्री पासवान ने कहा कि योगी सरकार ने शिक्षकों को नियुक्ति देकर अच्छा कार्य किया है। उन्होंने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर बेरोजगारों को काम दिया जा रहा है। उन्होंने…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जहानाबाद पर किया गया अर्दली रूम अपराध नियंत्रण का निरीक्षण
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना जहानाबाद पीलीभीत पर अर्दली रूम का निरीक्षण किया गया, जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय कर्मचारियों बैरक व भोजनालय की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र…
पीलीभीत : सड़क हादसे मे लोगों की मौत, जहानाबाद रिछा मार्ग पर हुआ हादसा।
पीलीभीत: जहानाबाद रिछा मार्ग पर कल दोपहर हैदरगंज तिराहे के पास ट्रैक्टर व नैनों कार में जोरदार हुई, भिड़ंत में पति पत्नी की हालत गंभीर।गुरदेव सिंह अपनी पत्नी के साथ कार मे सवार होकर अपने घर आ रहे थे ,वताया जा रहा तभी रास्ते मे हैदरगंज तिराहे के समीप ट्रैक्टर ने उनकी नैनो कार में ज़ोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी नैनो कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है ।राहगीरों ने दोनों जख्मी लोगों गाड़ी से वाहर निकाला। भयंकर हादसे को देखकर लोगों की भीड़…
पीलीभीत : पूरनपुर तहसील में रिश्वत खोरी रुकने का नाम नहीं ले रही
पीलीभीत :कलीनगर/ पूरनपुर- तहसील में रिश्वत का खेल काफी जोर शोर से चल रहा है। जहां सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के दावेदारी ठोक रही है। वहीं अधिकारी व कर्मचारी लगातार रिश्वत लेकर गैर कानूनी कार्य कराने में लगे हैं। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अमरैया कलां निवासी द्वारिका प्रसाद का कहना है हमारे यहां ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करवा दिया। द्वारिका प्रसाद ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में कहा कि लॉकडाउन के चलते लेखपाल ने रविवार को छुट्टी में ही खेत की नाप करा दी। यह खेत…
पीलीभीत :जनपद की तहसील पूरनपुर में तहसील परिसर में आयोजित महिला परिवार परामर्श केंद्र में बुधवार को काउंसलरों के प्रयास से दो मामले निपटाये गए ।
पीलीभीत : जनपद की तहसील पूरनपुर में तहसील परिसर में आयोजित महिला परिवार परामर्श केंद्र में आज बुधवार को काउंसलरों के प्रयास से दो मामले निपटाये गए । परिवार परामर्श केंद्र में करीब दर्जन भर पीड़ित परिवारों के मामले की काउंसलिंग की गई जिसमें 2 मामलों में सुलह समझौता कराया गया वहीं तीन मामले खारिज किये गए । तहसील छेत्र के ग्राम सिमरिया ता 0 महाराजपुर निवासी सुमित्रा देवी के पति कृष्ण कुमार की मृत्यु हो जाने के बाद उसके ससुर जगदीश उसके साथ ज्यादती करने लगे , आर्थिक सहयोग…
पीलीभीत : सामाजिक वानिकी की गढ़ा वीट से गायब हुआ आम का आधा बाग़
पीलीभीत : तहसील कलीनगर की शाहगढ़ स्टेशन के पास आम का आधा बाग़ रात में चोरों ने साफ कर दिया।मामला बीते एक हफ्ते पहले शाहगढ़ स्टेशन के पास का है जहां कभी हरा-भरा आम का बाग हुआ करता था.लेकिन यहां आधा बाग़ अब गायब है ,यानि हरियाली के दुश्मनों ने यह बाग़ काट लिया है. जो की जाँच का विषय है. यहां सवाल उठता है की हरे भरे पेड़ों के दुश्मन बन कर लोग उनको कटवाने में लग गए हैं, तो कैसे बचेगी क्षेत्र में हरियाली .
पीलीभीत: पूरनपुर स्टेशन सूफी नगर रेलवे क्रॉसिंग को अंडरग्राउंड निकालने के आदेश से परेशान क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन ।
यूपी के जनपद पीलीभीत में पूरनपुर स्टेशन की सूफी नगर रेलवे क्रॉसिंग को अंडरग्राउंड निकालने के आदेश से परेशान क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन । यहां सिमरिया ताल्लुके महराजपुर होते हुए , पीलीभीत जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग में , पूरनपुर होते हुए पीलीभीत जाने वाली रेलवे लाइन ब्रॉड गेज का कार्य चल रहा है। वहीं सूफी नगर सिमरिया के रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास निकालने का रेलवे प्रशासन एवं आला अधिकारियों ने निर्णय लिया है। लेकिन आस पास के रहने वाले क्षेत्रीय लोगों , ख़ासकर…
जौनपुर : किसान विरोधी तीन काले कानूनों और बिजली के खिलाफ धरना प्रदर्शन
जौनपुर : बदलापुर आज इंदिरा चौक पर धरना प्रदर्शन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन AIKKMS के आह्वान पर किसान विरोधी खेती के तीनों काले कानूनों व बिजली संशोधन अधिनियम 2020 के खिलाफ आयोजित देशव्यापी हड़ताल, किसान संगठन एआईकेकेएमएस की जौनपुर जिला कमेटी की तरफ से बदलापुर तहसील मुख्यालय पर जुलूस एवं प्रदर्शन किया गया . इसके पहले बदलापुर सब्जी मंडी मार्केट में एक जुलूस निकाला गया और नगर भ्रमण करते हुए इंदिरा चौक पहुंचकर विरोध सभा में तब्दील हो गया .जुलूस में शामिल लोगों ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के…
पीलीभीत: गन्ना कृषक महाविद्यालय को अनुदान सूची पर लेने की राज्यपाल ने दी सहमति
कालेज प्राचार्य के साथ विधायक बाबूराम पासवान ने लखनऊ में गवर्नर से की मुलाकात, पूरनपुर आजीवन का न्योता भी दिया पीलीभीत पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज लखनऊ में राज्यपाल महामहिम आ. आनंदीबेन पटेल जी से मिलकर पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अनुदान पर लेने के संबंध में वार्ता की जिस पर महामहिम ने अपनी सहमति दी। अपने नाम कालेज की जमीन होने की बात सुनकर वे काफी खुश हुईं। पूरनपुर की जनता की तरफ से उन्हें पूरनपुर आगमन का आमंत्रण भी दिया।गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर को…
पीलीभीत : शाहगढ़़ कलीनगर मार्ग पर रेलवे क्रासिँग पर बनाये जा रहे अंडर पास को लेकर एसडीएम कलीनगर को सौंपा ज्ञापन
जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर क्षेत्र के शाहगढ़ कलीनगर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर अंदर पास बनाया जा रहा है. जिसको लेकर तराई प्रदेश संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह एवं प्रदेश महासचिव ब्रहमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के बड़ी संख्या में काश्तकारों ने 13 अक्टूबर मंगलवार को तहसील कलीनगर पहुच कर एसडीएम रामस्वरूप को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से तराई प्रदेश संघर्ष समिति,ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए रेल विभाग द्वारा पीलीभीत से मैलानी तक बड़ी रेल लाइन बिछाई जा रही…
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना माधोटांडा पर किया गया निरीक्षण
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना माधोटांडा पर अर्दली रूम किया गया निरीक्षण , जिसमें थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्रों का गुडवत्तापूर्ण व…
पीलीभीत : समस्त परिषदीय विद्यालयों का किया जायेगा विद्युतीकरण-जिलाधिकारी
पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपद में कायाकल्प योजना के अन्तर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत संयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत की गई समीक्षा बैठक में सम्पन्न की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त विद्युत जेई को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई गई है और साथ ही साथ सम्बन्धित शासनादेश जिसके अन्तर्गत कायाकल्प योजना के अन्तर्गत अवशेष समस्त परिषदीय विद्यालयों के विद्युुतीकरण का कार्य दीपावली से पूर्व सुनिश्चित किया जाना है और…
पीलीभीत : चोरों ने चुराये वेज कवाव बनाने के उपकरण
बीती रात चोरों ने वेज कवाव बनाने के उपकरण चुरा लिए ।लखीमपुर खीरी निवासी अनिल गुप्ता अपने जीजा जी सुधीर गुप्ता निवासी मोहल्ला गनेशगंज पूरनपुर में रहकर डॉ संतोष खण्डेलवाल हास्पीटल के पास वेजकवाव व वेजबिरियानी का ठेला लगाते हैं ।हर रोज की तरह अनिल गुप्ता ने रविवार को भी ठेला लगाया और शाम को ग्राहको के जाने के बाद ठेला खडा करके अपने रूम पर में चले गए जब सुबह को देखा तो ठेला के अन्दर से तबा ,कढाई, भट्टी आदि सामान गायब था ।यह देखकर अनिल गुप्ता के…
पीलीभीत: एक ही परिवार के तीन लोगों को लगा करंट
पीलीभीत : कलीनगर कस्बा के रहने वाले बनवारी लाल की हालत ठीक न होने की वजह से विद्युत विभाग का विल जमा नहीं कर पाए. जिसके चलते 23 सितम्बर 2020 को विद्युत विभाग की तरफ से उनका कनेक्शन काट दिया गया. परंतु आज वनवारी लाल के पुत्र आलोक कुमार के द्बारा घर की साफ सफाई करते समय लोहे की कुठिया छूने से उस में चिपक गये. उन्हें चिपका देख उनकी पत्नी और माँ ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया तो वो भी उससे चिपक गई . मोहल्ले के लोगों ने…
पीलीभीत : पूरनपुर तहसील क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई है।
उत्तर प्रदेश पीलीभीत, पूरनपुर तहसील क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई है। अधिकांश मार्गो पर लोग निजी वाहन या फिर प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। तीन साल पहले ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के लोगों को सरकारी रोडवेज बस सेवा की भी सौगात नहीं मिल सकी। आज भी यहां रहने वाली लाखों की आबादी जान जोखिम में डालकर तहसील मुख्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं।पूरनपुर बंडा हाईवे पर मात्र एक सरकारी बस सेवा…
