Sunday, 29 November 2026 | 8:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: भोजपुर विधानसभा को विकास की सौगात, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के प्रयासों से कई मार्गों की विशेष मरम्मत को मिली मंजूरी

फर्रुखाबाद की 195 भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न मार्गों के विशेष मरम्मत कार्यों को स्वीकृति मिली है। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए क्षेत्र के गांवों तक बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
Share:
फर्रुखाबाद: भोजपुर विधानसभा को विकास की सौगात, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के प्रयासों से कई मार्गों की विशेष मरम्मत को मिली मंजूरी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) 195 भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मार्गों के विशेष मरम्मत कार्यों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है।
विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने इस स्वीकृति पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
 उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को निरंतर गति देने के लिए प्रयास जारी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उनका संकल्प है कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़कें और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करे।
793065
793062
विधायक ने कहा कि विभिन्न मार्गों की विशेष मरम्मत को मिली स्वीकृति से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत इन विकास कार्यों को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।