बहराइच: त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र भ्रमण पर निकले उप जिला अधिकारी मिहींपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व थानाध्यक्ष मोतीपुर बृजानंद सिंह।


रास्ते में पड़े दो घायलों को उपचार हेतु पहुंचाया गया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मोतीपुर।
ज्ञात हो कि आज दिन बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत होली महोत्सव के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व थानाध्यक्ष मोतीपुर बृजानंद सिंह क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे की नानपारा लखीमपुर हाईवे पर रात्रि लगभग 10:00 बजे मुरवनपुरवा गाय घाट के निकट मटिया मोड़ के पास दुर्घटना में घायल दो व्यक्ति दिखाई पड़े जिनका नाम अजय कुमार उम्र 25 वर्ष तथा मुन्नालाल उम्र 40 वर्ष निवासी गायघाट को जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे अधिकारियों द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा व थानाध्यक्ष मोतीपुर बगैर देर किए उन घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया जहां पर घायलों का उपचार किया गया उप जिला अधिकारी मिहीपुरवा थानाध्यक्ष मोतीपुर ब्रिजानंद सिंह की सूझबूझ से उन दो घायलों की जान बच गई।