फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) 19 अक्टूबर 2026 को अनुराग पुत्र श्री सोबरन सिंह शाक्य, निवासी ग्राम कोरीखेड़ा, पोस्ट मूसाखिरिया, जनपद फर्रुखाबाद एवं आकांक्षा पुत्री श्री लालाराम शाक्य, निवासी ग्राम गौरियापुर, पोस्ट मतौली, जनपद कन्नौज का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया।
बौद्ध परंपरा एवं रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित संस्कार में बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने विधिवत दाम्पत्य संस्कार संपन्न कराया। संस्कार के उपरांत नवदंपती को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नवविवाहित अनुराग शाक्य एवं आकांक्षा शाक्य को उनके वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि, प्रेम, आपसी सहयोग एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। बौद्ध परंपरा में विवाह संस्कार को सादगी, समानता, आपसी सम्मान और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर देखा जाता है।