Wednesday, 07 October 2026 | 4:40 AM
उत्तर प्रदेश

वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत डॉल्फिन दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 250 छात्र-छात्राओं ने रैली में किया प्रतिभाग, 50 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

05 अक्टूबर 2026। विश्व प्रकृति निधि भारत (WWF-India) एवं जिला गंगा समिति, कासगंज के संयुक्त तत्वावधान में वन्य जीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर) के अंतर्गत आज पंडित धरमजीत मिश्रा इंटर कॉलेज, सिंगपुर, कासगंज में डॉल्फिन दिवस के अवसर पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Share:
वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत डॉल्फिन दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 250 छात्र-छात्राओं ने रैली में किया प्रतिभाग, 50 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत डॉल्फिन दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 250 छात्र-छात्राओं ने रैली में किया प्रतिभाग, 50 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
Read in your preferred language.

कासगंज, 05 अक्टूबर 2026।
विश्व प्रकृति निधि भारत (WWF-India) एवं जिला गंगा समिति, कासगंज के संयुक्त तत्वावधान में वन्य जीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर) के अंतर्गत आज पंडित धरमजीत मिश्रा इंटर कॉलेज, सिंगपुर, कासगंज में डॉल्फिन दिवस के अवसर पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों के संरक्षण, जैव विविधता, डॉल्फिन संरक्षण तथा नदी एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया, जबकि 50 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर डॉल्फिन एवं वन्य जीव संरक्षण से संबंधित संदेशों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर WWF-India के सीनियर परियोजना अधिकारी श्री हिमांशु शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को डॉल्फिन के पारिस्थितिक महत्व, नदी पारिस्थितिकी तंत्र में उसकी भूमिका तथा उसके संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। जिला गंगा समिति, कासगंज की ओर से भी विद्यार्थियों को नदियों को स्वच्छ रखने, जल संरक्षण एवं जलीय जीवों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राहुल शर्मा, समस्त शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने वन्य जीवों एवं पर्यावरण की रक्षा तथा संरक्षण की शपथ ली।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को यह संदेश दिया गया कि वन्य जीव एवं नदियां हमारी प्राकृतिक विरासत हैं, जिनका संरक्षण वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। आयोजकों ने विद्यार्थियों से वन्य जीव संरक्षण एवं जल संरक्षण के संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।