लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 आनंदी वर्ड मैजिक लॉन में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय विवाह समारोह में विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के पूर्व विधायक एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री कुलदीप गंगवार के सुपुत्र अभय सिंह का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, तथा नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर के प्रतिनियुक्त अध्यक्ष राहुल राजपूत सहित कई अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने नवविवाहित दंपत्ति को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक सौहार्द, मिलनसार माहौल और हर्षोल्लास साफ झलक रहा था।
समारोह में उपस्थित लोगों ने बताया कि यह आयोजन अपनी भव्यता, सुंदर सजावट और उमंग-उत्साह के कारण यादगार बन गया। नवदम्पत्ति अभय सिंह एवं उनकी जीवनसंगिनी ने सभी आशीर्वाददाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस शुभ अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी सम्मिलित हुए और नवदम्पति को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
