प्रयागराज : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में गंगानगर जोन के समस्त थानों की पुलिस टीमों व मिशन शक्ति कर्मियों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, दुर्गा पंडालों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर भव्य जागरूकता मार्च निकाला गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों व मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग तथा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल डायल-112 या मिशन शक्ति टीम से संपर्क करने के संबंध में जागरूक किया तथा पम्पलेट वितरित किए।
अभियान के तहत जोन गंगानगर के पुलिस टीम/मिशन शक्ति टीमों द्वारा एन0सी0सी0 की महिला कैडेट्स को यातायात नियमों का लाइव संचालन कराते हुए नागरिकों एवं वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल्स, हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करने हेतु पुलिस आपात सेवा-112, वूमेन पावरलाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, सीएम हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 व मिशन शक्ति केंद्र जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किए गए।
गंगानगर कमिश्नरेट पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858