Tuesday, 22 September 2026 | 11:49 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल परिसर में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

सुबह करीब 11:30 बजे सऊद अंसारी स्कूल परिसर के अंदर घुसकर अध्यापिका निशात फातिमा को बातचीत करने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान ही सऊद अंसारी ने अध्यापिका की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे भी मौजूद थे। गोलियों की आवाज से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
Share:
लखीमपुर खीरी : चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल परिसर में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
स्कूल परिसर की तस्वीर
Read in your preferred language.
लखीमपुर खीरी के शाहपुरा कोठी चौराहे के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल परिसर में सोमवार को प्रेमी सऊद अंसारी ने अध्यापिका निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। सुबह करीब 11:30 बजे सऊद अंसारी स्कूल परिसर के अंदर घुसकर अध्यापिका निशात फातिमा को बातचीत करने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान ही सऊद अंसारी ने अध्यापिका की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद  खुद को भी गोली मार ली। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे भी मौजूद थे। गोलियों की आवाज से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीओ सिटी विवेक तिवारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। दोनों शवों को नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। मौके पर शांति व कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम है।

मृतक अध्यापिका के भाई शादाब अहमद निवासी हिदायत नगर ने थाना कोतवाली सदर पर घटना की तहरीर दी है। मृतक अध्यापिका के भाई ने आरोप लगाया कि मृतक आरोपी सऊद अंसारी उसकी बहन अध्यापिका को परेशान करता था तथा उस पर शादी करने का अनुचित दबाव बनाता था जिसको लेकर कई बार आरोपी को समझाने बुझाने का प्रयास भी किया गया, पर वह नहीं माना। जिसकी शिकायत आरोपी के माता-पिता से भी की गई पर उन्होंने भी मना नहीं किया और आरोपी अपने माता-पिता की सह पर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए सुनियोजित तरीके से मेरी बहन निशांत फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी और आरोपी ने स्वयं को भी गोली मार ली जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर सऊद अंसारी पुत्र कय्यूम अंसारी, कय्यूम अंसारी पुत्र अज्ञात एवं कय्यूम अंसारी की पत्नी नाम अज्ञात निवासीगण मोहल्ला नौरंगाबाद, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।