प्रयागराज, दिनांक-07.09.2026 की प्रभावी कार्यवाई

जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।

थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा वांछित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण-
मुकदमा वादी सूरज कुमार पुत्र राम बहादुर निवासी पूरे सुखदेव सादुल्लापुर जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना नवाबगंज पर तहरीर दी गई कि ससुरालीजनों द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए मुकदमा वादी की बहन की हत्या कर दी गई, जिसके सम्बन्ध में मुकदमा वादी सूरज कुमार उपरोक्त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर दिनांक-05.09.2026 को मु0अ0सं0-381/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व 3 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. सुरेश गौतम पुत्र राम अभिलाष निवासी चन्दरपुर उर्फ बसमहुआ थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज 2. सास 3. बहनोई नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-381/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व ¾ डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुरेश पुत्र स्व0 राम अभिलाष निवासी श्रृंग्वेरपुर उपरहार बरेज थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज व अभियुक्ता मूरत देवी पत्नी स्व0 राम अभिलाष निवासी श्रृंग्वेरपुर उपरहार बरेज थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-07.09.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रृंग्वेरपुर उपरहार बरेज के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. सुरेश पुत्र स्व0 राम अभिलाष निवासी श्रृंग्वेरपुर उपरहार बरेज थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 28 वर्ष ।
  2. मूरत देवी पत्नी स्व0 राम अभिलाष निवासी श्रृंग्वेरपुर उपरहार बरेज थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 58 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-381/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 सौरभ शुक्ला, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. का0 प्रवीन कुमार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. म0का0 स्नेहा सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment