पीलीभीत/बिलसंडा: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बृज क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा क्षेत्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
सभी बता दें कि बिलसंडा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य को पता चला कि क्षेत्रीय मंत्री महेश योगी का आगमन हो रहा है।
संजीव कुमार मौर्य ने अपनी मंडल टीम के साथ भाजपा क्षेत्रीय मंत्री महेश योगी का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बृज क्षेत्र के भाजपा क्षेत्रीय मंत्री के स्वागत में भाजपा मंडल मंत्री गौरव पटेल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सोनपाल मौर्य,राजा सिंह, संतोष कुशवाहा, जसपाल सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री का प्रथम बार बिलसंडा आने पर भव्य स्वागत।
