जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
मुकदमा वादिनी अंजली उर्फ नगीना पुत्री शम्भूलाल निवासिनी ग्राम भिदिउरा बमैला थाना हण्डिया सैदाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा थाना बहरिया पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त दिवाँशु पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम चैमलपुर थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा मुकदमा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया तथा गर्भपात कराया गया । मुकदमा वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-01.09.2026 को थाना बहरिया पर मु0अ0सं0-147/2026 धारा-115(2)/69/89 भा0न्या0सं0 बनाम दिवाँशु पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम चैमलपुर थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।
पुलिस की कार्यवाही
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-147/2026 धारा-115(2)/69/89 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दिवाँशु पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम चैमलपुर थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-04.09.2026 को थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत चैमलपुर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
दिवाँशु पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम चैमलपुर थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-147/2026 धारा-115(2)/69/89 भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 मारूति नन्दन तिवारी, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 प्रदीप यादव, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 बृजानन्द यादव, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

