प्रयागराज :थाना थरवई एवं सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार

जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।

पुलिस मुठभेड़ में थाना थरवई एवं सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट की 01 वैगनार कार, 1460/- रूपये, 01 मोबाइल फोन, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 01 कारतूस .32 बोर व 01 खोखा कारतूस .32 बोर एवं 01 अवैध तंमचा .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद

                   दिनांक 03/04.09.2026 की रात्रि थाना थरवई व सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत मलाका से बेरूई जाने वाली सर्विस रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 मोटरसाइकिल सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाश भागने लगे, जिस पर उक्त संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अपने आप को घिरता देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग की गयी, तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा अपने आत्मरक्षार्थ फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम साहिल खान पुत्र वसीम खान निवासी चिलबिलतर चाक पतेली कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ तथा पकड़े गये दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल सत्तार पुत्र फैय्याजुद्दीन निवासी गदियानी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज बताया । गोली लगने से घायल साहिल खान उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियुक्त दिनांक-01.09.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत हर्टमनगंज के पास कबाड़ के दुकान मालिक के साथ हुई लूट की घटना से सम्बंधित वांछित अभियुक्त है, जिसके सम्बंध में थाना थरवई पर मु0अ0सं0-220/2026 धारा- 309(6) भा0न्या0सं0 पंजीकृत है । जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल, 01 पिस्टल .32 बोर व 01 कारतूस .32 बोर, 01 खोखा कारतूस .32 बोर व लूट के 450/- रूपये (अभियुक्त साहिल खान उपरोक्त से) तथा लूट की 01 मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 कारतूस .315 बोर व लूट का 320/- रूपये (अभियुक्त अब्दुल सत्तार उपरोक्त से) बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर 02 अन्य अभियुक्तों 3. राजू उर्फ सूर्यप्रकाश पटेल पुत्र रमेशचन्द्र पटेल निवासी नहर ददौली ताखू का पूरा थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज 4. गोविंद यादव उर्फ शुभम पुत्र जय सिंह यादव निवासी बरचनपुर थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत मलाका मय भैंसाही अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से लूट के 350/- रूपये व 01 वैगनआर कार वाहन संख्या-UP65 BG 9101 (अभियुक्त गोविन्द यादव उपरोक्त से) तथा लूट के 340/- रूपये (अभियुक्त राजू उर्फ सूर्यप्रकाश उपरोक्त के से) बरामद किया गया । 

घटना का संक्षिप्त विवरण-

              थाना थरवई क्षेत्रांतर्गत हर्टमनगंज स्थित मुकदमा वादी जीतलाल केशरवानी निवासी ग्राम रंगपूरा थाना फाफमऊ कमिश्नरेट प्रयागराज की कबाड़ी की दुकान पर दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 22.30 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा आकर मुकदमा वादी जीतलाल केशरवानी उपरोक्त के साथ मार-पीट करते हुए मुकदमा वादी के पास रखे हुए करीब 15 हजार रूपये व 03 अंगूठी ( 01 सोने की व 02 चांदी की) तथा मुकदमा वादी की वैगनआर कार वाहन संख्या-UP65 BG 9101 लूट कर मौके से फरार हो गये थे । जिसके सम्बंध में मुकदमा वादी जीतलाल केशरवानी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-02.09.2026 को थाना थरवई मु0अ0सं0-220/2026 धारा-309(6) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर घटना के अनवारण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही-
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-220/2026 धारा-309(6) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्त 1.अब्दुल सत्तार पुत्र फैय्याजुद्दीन निवासी गदियानी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 2. साहिल खान पुत्र वसीम खान निवासी चाक पतेली थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़ को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत मलाका से बेरूई जाने वाली सर्विस रोड के पास से तथा अभियुक्त 3. राजू उर्फ सूर्यप्रकाश पटेल पुत्र रमेशचन्द्र पटेल निवासी नहर ददौली ताखू का पूरा थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज 4.गोविंद यादव उर्फ शुभम पुत्र जय सिंह यादव निवासी बरचनपुर थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को आज दिनांक-04.09.2026 को थाना थरवई व सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थरवई क्षेत्रान्तर्गत मलाका मय भैंसाही अण्डर पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 01 वैगनआर कार वाहन संख्या-UP65 BG 9101, लूट के कुल 1460/- रूपये, 01 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल व 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 01 कारतूस .32 बोर व 01 खोखा कारतूस .32 बोर एवं 01 अवैध तंमचा .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-309(6) भा0न्या0सं0 को धारा-310(2) भा0न्या0सं0 में तरमीम किया गया एवं धारा-317(3)/109(1) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त गोविंद यादव उर्फ शुभम उपरोक्त मुकदमा वादी जीतलाल केशरवानी की दुकान में करीब ड़ेढ साल से ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था । उनके द्वारा अपने साथियों अब्दुल सत्तार, राजू, साहिल खान उपरोक्त के साथ मिलकर पैसे के लालच में जीतलाल केशरवानी की दुकान से लूट करने की योजना बनायी गयी जिसके आधार पर गिरफ्तार उक्त अभियुक्तों द्वारा लूट की घटना को कारित किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. अब्दुल सत्तार पुत्र फैय्याजुद्दीन निवासी गदियानी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।
  2. राजू उर्फ सूर्यप्रकाश पटेल पुत्र रमेशचन्द्र पटेल निवासी नहर ददौली ताखू का पूरा थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष।
  3. साहिल खान पुत्र वसीम खान निवासी चाक पतेली थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष ।
  4. गोविंद यादव उर्फ शुभम पुत्र जय सिंह यादव निवासी बरचनपुर थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।

सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-220/2026 धारा- 310(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(3)/109(1) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त अब्दुल सत्तार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  • मु0अ0सं0-727/2023 धारा- 120-बी, 307 भा0द0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-337/2025 धारा- 305(ए)/317(2)/331(4) भा0न्या0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-220/2026 धारा- 310(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(3)/109(1) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त राजू उर्फ सूर्य प्रकाश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  • मु0अ0सं0-177/2025 धारा- 115(2)/191(2) भा0न्या0सं0 थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-337/2025 धारा- 305(ए)/317(2)/331(4) भा0न्या0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-220/2026 धारा- 310(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(3)/109(1) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त साहिल खान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  • मु0अ0सं0-194/2021 धारा-379/411 भा0द0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-324/2021 धारा-379/411 भा0द0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-199/2024 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-391/2024 धारा-115(2)/309(4)भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-412/2024 धारा-309(4) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-21/2025 धारा-303(2)/317(2)/318(4) भा0न्या0सं0 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • मु0अ0सं0-220/2026 धारा- 310(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(3)/109(1) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-

  • घटना में प्रयुक्त 01 चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल, 01 पिस्टल .32 बोर व 01 कारतूस .32 बोर, 01 खोखा कारतूस .32 बोर व लूट के 450/- रूपये (अभियुक्त साहिल खान उपरोक्त के कब्जे से)
  • लूट की 01 मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 कारतूस .315 बोर व लूट का 320/- रूपये (अभियुक्त अब्दुल सत्तार उपरोक्त के कब्जे से)
  • लूट के 350/- रूपये व 01 वैगनआर कार वाहन संख्या-UP65 BG 9101 (अभियुक्त गोविन्द यादव उपरोक्त के कब्जे से)
  • लूट के 340/- रूपये (अभियुक्त राजू उर्फ सूर्यप्रकाश उपरोक्त के कब्जे से)

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 पंकज सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, सर्विलांस सेल प्रभारी गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. उ0नि0 आशीष सिंह यादव, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. उ0नि0 सुभ्रांशू कुशवाहा, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  6. उ0नि0 राहुल कुमार, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  7. हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  8. हे0का0 रविंद्र यादव, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  9. हे0का0 राम एकबाल, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  10. हे0का0 अनुग्रह वर्मा, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  11. का0 विशाल कुवर, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  12. का0 समीर प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  13. का0 सौरभ यादव, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  14. रि0का0 विकास भारती, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  15. रि0का0 धीरज कुमार आनन्द, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  16. रि0का0 राम प्रताप सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  17. रि0का0 विजय कुमार गौंड, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  18. रि0का0 अवरैन्द्र सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment