प्रयागराज, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय क्रेडिट कैम्प/ऋण मेला का आयोजन किया गया

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय क्रेडिट कैम्प/ऋण मेला का आयोजन किया गया

अभियान के अंतर्गत प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर जनपदों में बैंकों द्वारा कुल ₹576 करोड़ का ऋण वितरण किया गया

विभिन्न ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण/स्वीकृति के चेक के साथ-साथ टूल किट का किया गया वितरण

प्रयागराज, 03 सितम्बर।

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS-2026) के अंतर्गत प्रयागराज मंडल में मंडल स्तरीय क्रेडिट कैम्प/ऋण मेला का आयोजन सरस सभागार, विकास भवन, प्रयागराज में किया गया। अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर जनपदों में बैंकों द्वारा कुल ₹281 करोड़ के कृषि ऋण एवं ₹295 करोड़ के MSME ऋण, अर्थात कुल ₹576 करोड़ का ऋण वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों से ऋण वितरण/स्वीकृति के चेक के साथ-साथ टूल किट का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री जी. पी. कुशवाहा, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक श्री धर्मवीर रघुवंशी, संयुक्त आयुक्त उद्योग, अजय चौरसिया, प्रयागराज मंडल, DDM NABARD श्रीमती शोभना सिंह, उपायुक्त NRLM श्रीमती शमा सिंह, जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी सहित चारों जनपदों के अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा कृषि, MSME एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध बैंकिंग ऋण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि, MSME एवं स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देना, पात्र लाभार्थियों को बैंकिंग ऋण सुविधाओं से जोड़ना तथा वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करना रहा। अभियान के माध्यम से मंडल में ₹576 करोड़ का ऋण वितरण कर कृषि एवं उद्यमिता गतिविधियों को गति प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार एवं आजीविका सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment