इटावा: चरण सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल गिरफ्तार तमंचा कारतूस बरामद

इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला जलाल गांव में 30 अगस्त को हुए चरण सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार बिजली की केबल डालने को लेकर विवाद हुआ था। नगला जलाल निवासी टिंकू अपने पिता चरण सिंह के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान राहुल अपने भाई और साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। चरण सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके ऊपर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल पुत्र औसान  सिंह निवासी नगला जलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ऊसराहार थाना पुलिस टीम ने की।

चार आरोपी अभी फरार

पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में राजा उर्फ राजकुमार पुत्र औसान सिंह,  सोमेश उर्फ प्रिंस, सरमन सिंह, असित पुत्र बाबूराम और अंकित गुप्ता पुत्र संजीव कुमार समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Leave a Comment