गया:खाद की कालाबाजारी के खिलाफ शोषित समाज दल आंदोलन करेगा

वजीरगंज में हुआ जिलाध्यक्ष शिशुपाल का स्वागत

द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट

गया। खाद की कालाबाजारी के खिलाफ शोषित समाज दल आंदोलन करेगा। यह घोषणा आज वजीरगंज में दल के जिलाध्यक्ष शिशुपाल कुमार कुशवाहा ने की।
जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद आज शिशुपाल कुमार के पहली बार वजीरगंज आने पर मेहता मार्केट में उनका दल के लोगों ने स्वागत किया।
स्वागत करने वाले में अविनाश कुमार, जितेंद्र कुमार, सूरज कुमार, धर्मेंद्र दास , सुमित कुमार, गोपाल प्रसाद, विनीत कुमार, आदि शामिल थे।
उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी दर से खाद नहीं मिल रहा है। किसान इतने भोले भाले हैं कि दुकानदार जो रकम मांगता है वह उतना दे देता है।
दुकानदार किसी को सामान का रसीद भी नहीं देता है। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से आग्रह किया है कि किसानों को होने वाली असुविधा पर ध्यान दें और समाधान करे।
शिशुपाल ने कहा कि जैसे ही कृषि मंत्री विजय सिन्हा जी को गया का प्रभार मिला है तब से किसानों को काफी खुशी हुई थी पर खाद की कालाबाजारी के कारण अब निराशा होने लगी है।

Leave a Comment