मझगवां (बरेली)। ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत अलीगंज में सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े गाय के बछड़े को इलाज के लिए बरेली भेजा गया।
बताया जा रहा है कि बछड़े के पैर में गंभीर चोट लगी थी, पैर से बहुत ज्यादा खून बह रहा था जिसके कारण वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मझगवां के प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायल बछड़े को उपचार के लिए बरेली भिजवाया।
इस दौरान नवीन ठाकुर के साथ बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

