ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस को फर्स्ट लेविल चेकिंग के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला गया।
कासगंज, दिनांक 02.09.2026। ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस, जिला निर्वाचन कार्यालय, कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर, कलेक्ट्रेट कासगंज को दिनांक 02.09.2026 को फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफ.एल.सी.) के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला गया।
ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने के समय राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों/उनके प्रतिनिधि (सभी दलों/उम्मीदवारों के नाम) निम्नानुसार उपस्थित थेः-
1- श्री सत्येन्द्र यादव उर्फ मनोज, प्रदेश सचिव युवजन सभा/प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, कासगंज। ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो कि भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।

