फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2026 आज मंगलवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रवासियों, मंडल प्रभारियों, जिला संयोजक, सह-संयोजक, मंडल संयोजक, सह-संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ कमेटियों का सत्यापन किया जाना है। 3 एवं 4 सितंबर के मध्य सभी मंडलों में बूथ समिति सत्यापन को लेकर बैठकें आयोजित होंगी। बूथ समिति के सत्यापन के साथ ही शक्ति केंद्र संयोजकों का भी सत्यापन किया जाएगा। यह कार्य मंडल प्रवासी एवं मंडल अध्यक्षों द्वारा किया जाएगा।
शिव महेश दुबे ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव निकट है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ चुनावी रण में उतरना होगा। बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समीकरण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रत्येक बूथ पर समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सक्रिय एवं परिश्रमी कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में विभिन्न सामाजिक वर्गों एवं प्रमुख राजनीतिक नेताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी संकलित कर जिले को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सभी कार्यकर्ता अनुशासन एवं संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों के आधार पर विपक्ष के दुष्प्रचार का प्रभावी जवाब देंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ कमेटी एवं शक्ति केंद्र संयोजक सत्यापन कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी संगठनात्मक तैयारी के आधार पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान परिश्रमी, सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू देर रात्रि जनपद पहुंचेंगे। वह बुधवार को विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, रूपेश गुप्ता, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह-संयोजक बीरेंद्र सिंह राठौर, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बी.के. गंगवार, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक भास्कर दत्त दुबे, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, गोपाल राठौर, अनुज कटियार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अभिषेक बाजपई, रश्मि दुबे, संदेश राजपूत, जिला मंत्री अनुराग सिंह, श्वेता दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, विवेक सिंह, नीरज अवस्थी, पंकज पाल, पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, हिना दवे, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह सिसौदिया, मनोज गंगवार, निर्मल शाक्य, ससांग शेखर मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णमुरारी राजपूत, सर्वेश कुशवाहा, विकास पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
