तीन दिन से लापता दिपक विश्वकर्मा की मिली लाश

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दिन से लापता चल रहे युवक दीपक विश्वकर्मा का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत में लाश बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया।

स्‍थानीय समाचार

जानकारी के अनुसार, मुज्जकिपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा पिछले तीन दिनों से लापता थे। मंगलवार सुबह एक महिला घास काटने के लिए घटनास्थल के पास पहुंची, जहां शव दिखाई देने पर उसके होश उड़ गए। महिला ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान परिवार के लोगों ने पहले घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच कराने की मांग की और शव उठाने से पहले जांच की बात पर अड़ गे। पुलिस प्रशासन द्वारा तमाम कार्यवाही करते हुए बाडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।

Leave a Comment