*पहली 85 मीटर पाइपलाइन का कार्य पूरा*
*नई व्यवस्था से 205 घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल बस्ती के लोगों की मांग को लेकर अध्यक्ष ने वादे पर खरे उतरे*
बरेली/देवरनिया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में शुद्ध पेयजल से वंचित आबादी को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में पहली 85 मीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया, जबकि दूसरी गली में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बाद करीब 205 घरों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। नगर पंचायत के गठन के बाद से वार्ड संख्या 2 का कुछ हिस्सा पेयजल पाइपलाइन से नहीं जुड़ सका था। मोहसीन उद्दीन सहित अन्य वस्ती के लोगों इस समस्या को नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कलीम अंसारी और अधिशासी
अधिकारी अंकित गंगवार को अवगत कराया था। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने पाइपलाइन बिछाने की स्वीकृति देते हुए कार्य शुरू कराया। मोहसीन उद्दीन के अनुसार, 85 मीटर लंबी पहली पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब हाजी नईम खान के मकान से सईदुल जमा खान के मकान तक दूसरी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कलीम अन्सारी व अधिशासी अधिकारी अंकित गंगवार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। यह कार्य मोहसीन उद्दीन व वस्ती के लोगों द्वारा पाइपलाइन का कार्य उनकी निगरानी में कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के वंचित परिवारों को शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति मिलने लगेगी।
