रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सालार 2- शौर्यांगा पर्व’ का प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर (होम्बले फिल्म्स) और डायरेक्टर प्रशांत नील एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक पर काम कर रहे हैं।
‘सालार’ फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ ओटीटी रन के बाद अब पूरी टीम एक ऐसे शानदार सिनेमाई अनुभव को तैयार करने पर फोकस कर रही है। मेकर्स का दावा है कि अगली फिल्म फैंस की उम्मीदों से भी आगे निकल जाएगी।
प्रभास के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘सालार 2-शौर्यांगा पर्व’ को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
