कासगंज :हर घर तिरंगा यात्रा के तहत जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कासगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

सड़कों पर हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ते अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

कासगंज : हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद कासगंज में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अटल द्वार, नगर पालिका कासगंज से किया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों और हाथों में लहराते तिरंगों ने वातावरण को पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
यात्रा के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देश के प्रति गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। इससे शहर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में नजर आया। सड़कों पर हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ते अधिकारी-कर्मचारी और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा को देखकर स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

अटल द्वार से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आजाद गांधी इंटर कॉलेज पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और नागरिकों की राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

Leave a Comment