फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल के तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा फतेहगढ़ हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर अंबेडकर तिराहा तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना और हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है।
यात्रा में अनिल प्रताप सिंह, बिटाना चौहान, दिनेश प्रताप सिंह, अश्लील दिवाकर, धर्मपाल सिंह, अमन गुप्ता, नीरज कटियार, शिवम चतुर्वेदी, अंकुर वर्मा, आशु ठाकुर, पिंटू वर्मा, महेंद्र सिंह, राजीव सोमवंशी, महेंद्र सिंह सोमवंशी, राजीव राठौर, मीना, कौशल देवी, सरिता राठौर, रेनू सिंह, उमा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का संदेश दिया गया।
