हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 14 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा
कासगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 9 से 14 अगस्त तक लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की गई है।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। प्रशासन की ओर से लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ सकें।
