‘7 डॉग्स’ के नए ट्रेलर में फिर दिखा सलमान और संजय दत्त का जलवा

सलमान खान, संजय दत्त और मोनिका बेलुची, मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज के साथ इंटरनेशनल एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ में जल्द नजर आएंगे। कल सामने आए इस फिल्म के नए ट्रेलर में सभी एक्टर्स एक्शन अंदाज में नजर आए। साथ ही फिल्म भारत में कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी भी नए ट्रेलर के साथ साझा की गई।

सलमान खान और संजय दत्त, मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज की लीड रोल वाली बड़े बजट की एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ दुनियाभर में रिलीज होगी। इसमें हॉलीवुड एक्टर्स मोनिका बेलुची और जियानकार्लो एस्पोसिटो भी हैं। यह फिल्म 21 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज होगी।

‘7 डॉग्स’ फिल्म को सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। इसे फिल्ममेकर जोड़ी आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है, जो ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और को-राइटिंग तुर्की अललशेख ने की है।
यह फिल्म भारत, मिस्र, यूरोप, हॉलीवुड और मिडिल ईस्ट के एक्टिंग टैलेंट को एक साथ ला रही हैं। फिल्म के नए ट्रेलर में हॉलीवुड लेवल का एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी ड्रग माफिया और उन्हें रोकने वालों पर बेस्ड है।

Leave a Comment