श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर मु0अ0सं0-362/23 धारा-363 भा0द0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त नरेश पुत्र स्व0 भगवान सिंह वर्तमान निवासी सराय नगला सिकंदरा राऊ कासगंज रोड थाना सिकंदरा जनपद हाथरस स्थायी पता ग्राम छबीलपुर थाना छर्रा जनपद अलीगढ को आज दिनांक-04.08.2026 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत शांतिपुरम कट के पास से गिरफ्तार किया गया । विवेचना व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-370(4)/376 भा0द0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरईशिव निवासिनी मुकदमा वादिनी की नाबालिक पुत्री के दिनांक-30.06.2023 को बिना बताए कही चले जाने के सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोरांव पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 01 अभियुक्ता को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नरेश पुत्र स्व0 भगवान सिंह वर्तमान निवासी सराय नगला सिकंदरा राऊ कासगंज रोड थाना सिकंदरा जनपद हाथरस स्थायी पता ग्राम छबीलपुर थाना छर्रा जनपद अलीगढ, उम्र 45 वर्ष ।
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-362/23 धारा-363 भा0द0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-370(4)/376 भा0द0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 सूरज राठी, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 आकाश गुप्ता, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 बाबूलाल यादव, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
