प्रयागराज, मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 05 अगस्त, शेष रह गये विद्यालय अंतिम तिथि तक मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही पूर्ण करें
मास्टर डाटा में सम्मिलित न होने के कारण पात्र छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रहते है तो इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय का होगा-जिलाधिकारी
पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा (09-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 05.08.2026 निर्धारित है। तत्कम में जनपद प्रयागराज में संचालित समस्त शासकीय / असाशकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों द्वारा शासन स्तर से निर्गत समय-सारिणी के अनुसार निर्धारित समय-सीमा अन्तर्गत समस्त कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया जाता है।
दिनांक 04.08.2026 तक जनपद प्रयागराज में कक्षा 09-10 के कुल 1338 विद्यालयों में से मात्र 575 विद्यालयों द्वारा एवं कक्षा 11-12 के कुल 992 विद्यालयों में से मात्र 472 विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही पूर्ण की गयी है।
जिलाधिकारी ने समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा नियत तिथि के अन्तर्गत मास्टर डाटा में सम्मिलित न होने के कारण पात्र छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रहते है तो इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय का होगा।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
