सीतापुर: मछरेहटा में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से एक विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। सभा का नेतृत्व वार्ड संख्या 47 के जिला पंचायत सदस्यअब्दुल गफ्फार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिश्रिख विधानसभा प्रभारी सौरभ किशोर, विधानसभा उपाध्यक्ष श्यामलाल भारती तथा अब्दुल गफ्फार अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव और शहर-शहर जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से जनता के बीच अपनी नीतियों और विचारधारा को पहुंचा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विधानसभा मीडिया प्रभारी अफरोज अली भी उपस्थित रहे। वहीं श्यामलाल भारती विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिख ने पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सीतापुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।सभा में गुलसाद, हामिद, मिराज, तालिब, आदिल, शकील, बलवीर, नीरज, छोटू, नाजिम, कलीम, आदिल सावेद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी जनसभाओं और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से जिले में लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दिलाया।
सीतापुर:मछरेहटा गंज में आज़ाद समाज पार्टी की विशाल नुक्कड़ सभा, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा
