श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-03.08.2026 को 02 अभियुक्त 1. संदीप कुमार पुत्र शिवचंद भारतीया निवासी ग्राम थुलमा धनकेशरा थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज 2. आकाश हरिजन पुत्र हिन्चलाल निवासी ग्राम जसवा चितावनपुर थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत औरा पुलिया के पास से चोरी की 01 मोटरसाइकिल वाहन सं0- UP63 AV 4767 व 01 अवैध देशी तमंचा, 01 कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-403/2026 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- संदीप कुमार पुत्र शिवचंद भारतीया निवासी ग्राम थुलमा धनकेशरा थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।
- आकाश हरिजन पुत्र हिन्चलाल निवासी ग्राम जसवा चितावनपुर थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-403/2026 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- चोरी की 01 मोटरसाइकिल वाहन सं0- UP63 AV 4767
- 01 अवैध देशी तमंचा, 01 कारतूस .315 बोर ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 रामायण सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अनूप कुमार वर्मा, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 मनीष त्रिपाठी, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
